राष्ट्रीय

National Doctors day 2022 in Hindi | नेशनल डॉक्टर्स डे 2022 की थीम, और इसका क्या है इतिहास

National Doctors day 2022 in Hindi: हर वर्ष 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इसे राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के नाम से भी जानते है। डॉक्टर की भूमिका हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। पूरे विश्व में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन पृथ्वी पर हर कोई तो भगवान नहीं बन सकता है। जीना-मरना तो प्रकृति के हाथ में है। इसीलिए ईश्वर ने भगवान के रुप में डॉक्टर को पृथ्वी पर भेजा है।

आइए जानते है नेशनल डॉ़क्टर्स डे क्यों मनाया जाता है। इस दिन किसका जन्म हुआ था? National Doctor’s day 2022 की थीम क्या है?

Read Also:- Test Tube Baby in Hindi | IVF के द्वारा नि:संतानता को है हराना।

National Doctors day 2022 in Hindi

हर वर्ष 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन उन डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है जो अपनी जान की परवाह किये बिना नित्य मरीजों की सेवा करते है। कोविड-19 महामारी में डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किये बिना दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहे। डॉक्टर्स डे दुनिया भर में अलग-अलग दिन मनाया जाता है।

नामनेशनल डॉक्टर्स डे
कौन-सा संस्मरण32वां संस्मरण
कब मनाया जाता है?1 जुलाई
किसकी याद मेंडॉ. बिधान चंद्र रॉय
पहली कब मनाया गया?1 जुलाई, 1991
डॉ. बिधान चंद्र राय कौन थे?प. बंगाल के दूसरे सीएम, और महान चिकित्सक थे।
कौन-कौन सा देश मनाता है?भारत, क्यूबा, यूएएस, नेपाल, ईरान, ब्राजील, वियतनाम इत्यादि

डॉक्टर्स डे कब और कहां मनाया जाता है?

भारत के साथ दुनिया के अन्य देशों में भी मनाया जाता है। जानिए किस देश में कब मनाया जाता है।

National Doctors day 2022 National Doctors day 2022 in Hindi | नेशनल डॉक्टर्स डे 2022 की थीम, और इसका क्या है इतिहास
National Doctors day 2022

भारत

भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्य मंत्री और एक महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्म दिन के साथ-साथ आज उनकी पुण्य तिथि भी है।

अमेरिका

अमेरिका में डॉक्टर्स डे 30 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन चिकित्सकों को सालाना मान्यता दी जाती है। इस मनाने का विचार डॉ चार्ल्स बी. आलमंड एवं उनकी पत्नी यूडोरा ब्राउन आलमंड को आया था।

ईरान

ईरान में डॉक्टर्स डे 23 अगस्त को मनाया जाता है। जोकि वहां के महान डॉक्टर एविसेना का जन्मदिवस था।

ब्राजील

ब्राजील में चिकित्सक दिवस 18 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन ब्राजील में छुट्टी घोषित की गयी है। यह कैथोलिक चर्च सेंट ल्यूक का जन्मदिवस है। जोकि वहां के एक महान डॉक्टर थे।

क्यूबा

क्यूबा में 3 दिसम्बर को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर छुट्टी दी जाती है। इस दिन कार्लोस जुआन फिनले जन्म हुआ था, जो क्यूबा के चिकित्सक और वैज्ञानिक थे जिन्होंने पीले बुखार का शोध किया था।

वियतनाम

वियतनाम में डॉक्टर्स डे 28 फरवरी को मनाया जाता है। इसकी घोषणा 1955 में की गयी थी।

नेपाल

नेपाल में हर वर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस नेपाल मेडिकल एसोसियशन की स्थापना हुई थी तभी से हर वर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है।

surgery National Doctors day 2022 in Hindi | नेशनल डॉक्टर्स डे 2022 की थीम, और इसका क्या है इतिहास
National Doctors day 2022

डॉक्टर्स डे का इतिहास

भारत में डॉक्टर्स डे की शुरुआत 1991 में तत्कालिक भारत सरकार द्वारा शुरुआत की गयी। इस दिन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन सम्मान और पुण्यतिथि के दिन मनाया जाता है। उनका जन्मदिन और पुण्यतिथि दोनों एक ही दिन होता है। डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना शहर में हुआ था। इनकी मृत्यु 1 जुलाई 1975 में 80 साल की उम्र में हुई थी।

इन्होंने कलकत्ता से अपना मेडिकल स्नातक पूरा कर सन 1911 में लंदन में एमआरसीपी और एफआरसीपी डिग्री हासिल की और भारत वापस आकर उसी वर्ष उन्होंने भारत में एक चिकित्सक के रूप में अपना मेडिकल करियर शुरू किया। वे देश के एक चिकित्सक के साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने महात्मा गाँधी जी के साथ कई आंदोलनों में भाग लिया था। और उनके द्वारा किये गये अनशन में उनकी देख भाल भी की थी।

आजादी के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता बने और उसके बाद पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्य मंत्री बने। 1961 में इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अलावा इनकी मृत्यु के बाद इन्हें याद करने के लिए डॉ बी, सी, रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार शुरु किया गया। यह सम्मान उन्हें सम्मान और  श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए था। अतः ऐसे महान व्यक्तित्व को सम्मान देने और याद करने के लिए ही डॉक्टर्स डे की शुरुआत की गई।

National Doctors day Theme 2022    

इस वर्ष यानि 2022 राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की थीम ‘फ्रंट लाइन पर फैमिली डॉक्टर'(‘Family Doctor on the Front Line’.) है। विषय COVID 19 के कठिन समय के बीच डॉक्टरों की कड़ी मेहनत को पहचानता है।

जैसे 2020 मे डॉक्टर्स डे की थीम थी (Lesson the mortality of Covid 19) और 2021 की थीम (Building the Future with Family Doctors) थी।

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे कैसे मनाया जाता है?

हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी डॉक्टरों को सम्मान करते है और उनके द्वारा किये गये कार्य की सराहना करके धन्यवाद देते है। डॉक्टर को लोग भगवान का दर्जा देते है। क्योंकि मरीजो को मौत के मुंह से बाहर निकाल लाते है। यह दिवस खास कर उन डॉक्टरों को समर्पित है जो गरीबों की निःशुल्क सहायता करते है।

भारत और अन्य देशों में कुछ संगठन इसे अपने तरीके से मनाते हैं। डॉक्टर द्वारा किए गए योगदान को कोई भूला न सके, उसके लिए एक राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम कोलकाता में रोटरी क्लब ऑफ सोशल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ऑफ नॉर्थ कोलकाता और ईस्ट कोलकाता द्वारा मनाया जाता है।

नेशनल डॉक्टर्स डे नारे

1. एक अच्छा डॉक्टर एक लंबे पर्चे की बजाएं लंबी सलाह देता है।
2. बीमारी का निदान अंत नहीं है बल्कि अभ्यास की शुरुआत है।
3. वह व्यक्ति डॉक्टर नहीं हो सकता, जो खुद ही बीमार हो।
4. अपने डॉक्टर से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिये, आप अपने 5. डॉक्टर से आपकी बीमारी से जुड़ी कोई भी बात मत छिपाओ।
6. संसार में डॉक्टर ही हैं जिसे मनुष्य आस भरी नजरो से देखता है, जैसे वो एक भगवान से दुआ कर रहा हो।

FAQ’s

Q. National Doctors day kab manaya jata hai?

Ans: 1 July

Q. National Doctors day 2022 in Hindi.

Ans: 1 जुलाई 2022

Q. नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत कब हुई?

Ans: 1 जुलाई 1991 से।

Q. नेशनल डॉक्टर्स डे 2022 की थीम क्या है?

Ans: ‘Family Doctor on the Front Line’. (‘फ्रंट लाइन पर फैमिली डॉक्टर’)

Q. नेशनल डॉक्टर्स डे किसकी याद में मनाया जाता है?

Ans: प. बंगाल के दूसरे सीएम और महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्म दिन और पुण्यतिथि के रुप में मनाया जाता है?

Read Also:-

What is Bitcoin in Hindi | BitCoin kya hai | बिटकॉइन में भारी गिरावट का कारण क्या है?

Breast Cancer in Hindi | ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर के कारण, लक्षण और उपचार

Thyroid Symptoms in Hindi | जानिए थायराइड के लक्षण, कारण, इलाज, दवा और उपचार

SSL Certificate kya hota hai | SSL का पुलफॉर्म क्या होता है?

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply