राष्ट्रीय

National civil service day 2022 | जानिए सिविल सेवा दिवस का इतिहास और महत्वपूर्ण जानकारियां क्या है?

National civil service day 2022: प्रति वर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। भारतीय सिविल सेवा या संघ लोक सेवा स्थानी शासन या नौकरशाही है। सिविल सेवा भारतीय प्रशासनिक मशीनरी की रीढ़ है। सिविल सेवा की शुरुआत ब्रिटिश शासन से ही शुरु हो गयी। सिविल सेवक देश के लिए जो कार्य करते है उसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं है। आइए जानते है राष्ट्रीय लोक सेवा का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।

Read Also:- Easter festival in Hindi | जानिए क्यों मनाया जाता है ईस्टर फेस्टिवल डे 2022, क्या है इसका महत्व

National civil service day 2022 (राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस)

प्रति वर्ष 21 मार्च को राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उन लोक सेवकों को समर्पित होता है जो देश की सेवा और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते है। इनका योगदान देश की प्रगति में लगा रहता है। सिविल सेवकों के योगदान को शब्दों से बयान नहीं किया जा सकता है। इस लिए यह दिन सिविल सेवकों को समर्पित है।

National civil service day 2022
National civil service day 2022

राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस का इतिहास

21 अप्रैल 1947 को भारतीय गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने अखिल भारतीय लोक सेवा की स्थापना की। दिल्ली के मेटकॉफ हॉउस में प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण स्कूल में भावी प्राशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सिविल सेवकों “भारतीय स्टील फ्रेम” की संज्ञा दी। सरदार वल्लभभाई पटेल के इस विचारों को जीवित रखने के लिए वर्ष 2006 से 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाने की शुरुआत की।

सिविल लोक सेवा का महत्व

किसी भी देश के लिए प्रशासनिक लोक सेवा लॉ एण्ड ऑडर के लिए अहम होता है। किसी भी देश में प्राशासनिक कार्य जैस- चुनाव करवाना, दंगा काबू करना, मंत्रियों की सुरक्षा की व्यवस्था, विदेशा संबंध स्थापित करना जैस कार्य होते है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा उनके किये गये उत्कृत कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है।

कहा से आया शब्द “सिविल सर्वेट”

सिविल सर्वेट शब्द ईस्ट इंडिया कंपनी के समय प्रचलित हुआ। यहाँ के नागरिक कर्मचारी प्रशासनिक नौकरी में शामिल होने लगे। ब्रिटिश इन सभी को सिविल सर्वेट या लोक सेवक कहकर पुकारते थे। वॉरेन हेस्टिंग के समय सबसे पहले सिविल सेवा अस्तुत में आया। बाद में चार्ल्स कॉर्नवॉलिस ने इसमें सुधार किया जिसके बाद चार्ल्स कॉर्नवॉलिस को “भारतीय सिविल सेवा का जनक” कहा जाने लगा।

FAQ’s

Q. राष्ट्रीय सिविल लोक सेवा दिवस कब है?

Ans : 21 अप्रैल

Q. राष्ट्रीय सिविल लोक सेवा की शुरुआत कब हुई?

Ans : 21 अप्रैल 1947

Q. भारतीय सिविल लोक सेवा का जनक किसे कहा जाता है?

Ans: चार्ल्स कॉर्नवॉलिस

Read Also:-

World Heritage day 2022 | जानिए विश्व धरोहर दिवस का इतिहास और भारत की कितना साइडों को शामिल किया गया।

World Haemophilia day 2022 | क्या है वर्ल्ड हीमोफीलिया डे? क्या है इसका महत्व?

Hanuman Jayanti 2022 date in Hindi | कब है हनुमान जयंती, तिथि और शुभ मुहूर्त

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply