National Reading Day 2022 | पीएन पनिकर के सम्मान में हर वर्ष नेशनल रीडिंग डे मनाया जाता है।

National Reading Day 2022: पुस्तक पढ़ना किसे नहीं पसंद है। हर इंसान जो पढ़ा-लिखा है, उसे कहानी पढ़ना, उपन्यास पढ़ना, धार्मिकग्रंथ पढ़ना अच्छा लगता है। इसी लिए भारत में हर साल 19 जून को नेशनल रीडिंग डे मनाया जाता है। जानिए क्यों मनाया जाता है नेशनल रीडिंग डे?

Read Also:- Test Tube Baby in Hindi | IVF के द्वारा नि:संतानता को है हराना।

National Reading Day 2022 (नेशनल रीडिंग डे)

भारत में हर वर्ष 19 जून को नेशनल रीडिंग डे मनाया जाता है। यह केरल पुस्तकालय आंदोलन के संदर्भ के रुप में पीएन पनिकर की पुण्यतिथि के रूप में नेशनल रीडिंग डे मनाया जाता है।

इस साल यानि वर्ष 2022 में नेशनल रीडिंग डे 19 जून, रविवार को मनाया जायेगा।

National Reading Day 2022
National Reading Day 2022

जानिए कौन थे पीएन पनिकर (PN Panicker)

पीएन पनिकर का जन्म 1 मार्च 1909 में केरल में हुआ था। वे एक शिक्षक थे। समाज में उनका काफी प्रभाव था। 1945 में 47 ग्रामीण पुस्तकालय के साथ मिलकर तिरुविथमकूर ग्रंथशाला संघम (त्रावणकोर लाइब्रेरी असोसिएशन) की स्थापना की गई। पैनिकर ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी। एसोशियन का नारा था “पढ़ो और बढ़ो”। केरल राज्य के गठन के बाद इस एसोशियन का नाम बदलकर केरल ग्रंथशाला संघम हो गया। पैनिकर ने गाँव-गाँव जाकर लोगों को पढ़ने के महत्व से अवगत कराया। इसीलिए पैनिकर को एक समाज सुधारक भी कहा जाता है।

इस तरह से उन्होंने 6000 से अधिक लाइब्रेरी की स्थापना की और उन्हें केरल ग्रंथशाला संघम पुस्तकालय से जोड़ा था। 1975 में ग्रंथशाला को ‘कृपसकय अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। 32 वर्षों तक लगातार पैनिकर जनरल सेक्रटरी रहे। बाद में केरल सरकार ने इसे अपने अधीन कर लिया। बाद में इसका नाम बदलकर केरल स्टेट लाइब्रेरी काउंसिल हो गया। यह संस्था आज भी केरल में काम कर रही है।

कोविड-19 के कारण 2020-2021 में नेशनल रीडिंग डे वर्चुअल मनाया गया था। इस वर्ष केरल तथा भारत के अन्य राज्यों इस बड़ी धूम-धाम से मनाया जायेगा।

23 अप्रैल को वर्ल्ड बुक डे

यूनेस्को द्वारा पहली बार विश्व पुस्तक दिवस की शुरुआत 23 अप्रैल 1995 से हुई थी। इस दिन कुछ महान लेखक जैस विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स और जोसेप प्ला की पुण्यतिथि है। तथा इस दिन कुछ महान लेखक का जन्म भी हुआ था। जिन्होंने साहित्य में बड़ा योगदान दिया था। जिन्हें याद रखने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। 23 अप्रैल 1995 में पेरिस में यूनेस्को की जनरल कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की गयी थी।

FAQ’s

Q. नेशनल रीडिंग डे कब मनाया जाता है?

Ans: 19 जून

Q. नेशनल रीडिंग डे किसकी याद में मनाया जाता है?

Ans: पीएन पैनिकर की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।

ये भी पढ़ेः –

Motapa kaise kam kare | Weight Loss tips in Hindi | मोटापा (वजन) कम करने के 10 उपाय।

Asthma Disease in Hindi | दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके।

Thyroid Symptoms in Hindi | जानिए थायराइड के लक्षण, कारण, इलाज, दवा और उपचार

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles