Raksha Bandhan kab hai 2022| Rakhi kab hai, जाने शुभ मुहूर्त और तिथि

Raksha Bandhan kab hai 2022: रक्षाबंधन हिन्दू का एक अत्यन्त प्रिय त्यौहार है। रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022 को मनाया जायेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इस त्यौहार को विशेष महत्व दिया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम बंधन का त्यौहार है। इस दिन बहन अपने भाई के कलाई पर कच्चा सूत बांधकर उसके लम्बे जीवन की कामना करती है। और भाई अजीवन बहन की रक्षा करने का प्रण लेता है।

Read Also:- Agneepath Veer Yojana kya hai/Scheme|10th pass Agneepath Veer जानिए क्या है इसके Positive और Negative Points

क्यों मनाया जाता है?

पौराणिक मान्यता के अनुसार यमराज की बहन यमुना ने उनकी कलाई में रक्षाबंधन बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की थी। तभी से हिन्दू धर्म में रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाने लगा।

कुछ पौराणिक मान्यता के अनुसार श्री कृष्ण का सुदर्शन चक्र से उनका हाथ की उँगली कट गयी थी। इसे देखकर द्रौपति ने अपने साड़ी का एक टुकड़ा श्री कृष्ण के हाथ में बाँध दिया था, श्री कृष्ण ने उसकी रक्षा करने वचन दिया। तभी से रक्षाबंधन मनाया जाने लगा।

Raksha Bandhan 2022 kab hai
Raksha Bandhan kab hai

Raksha Bandhan 2022 शुभ मुहूर्त और तिथि

हिन्दू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भः- 11 अगस्त की सुबह 10ः38 से शुरु होगा।

पूर्णिमा तिथि समाप्तः- 12 अगस्त सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जायेगा।

रक्षाबंधन बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जायेगा। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त सुबह 9:28 बजे से रात 9ः14 मिनट तक रहेगा। लेकिन इस बीच शाम 5ः17 मिनट से 8ः00 मिनट तक भद्रकाल रहेगा। इस बीच भाई को राखी न बांधें।

रक्षाबंधन बाँधने की विधि

रक्षाबंधन के दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए, नये कपड़े पहनना चाहिए। घरों की साफ-सफाई करना चाहिए। उसके बाद बहन को एक थाली में हल्दी, सरसों, घी के दिये, मिष्ठान, रक्षा सूत इत्यादि वस्तुओं रखकर बहन को पश्चिम मुख और भाई को पूर्व की ओर मुख करके बैठना चाहिए। रक्षा सूत बांधने के बाद आरती करनी चाहिए। आम की लकड़ी के बने पीढ़े पर बैठना और शुभ माना जाता है। भाई और बहन को सिर पर कपड़ा रखना चाहिए।

FAQ’s

Q. रक्षाबंधन कब है? (Raksha Bandhan 2022 date)

Ans : रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022 को है।

Q. रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त किस समय है?

Ans : रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त सुबह 9:28 बजे से रात 9ः14 मिनट तक रहेगा।

Read Also:-

Sini Shetty Age, Height, Weight, Boyfriend, Affairs, Wikipedia Biography in Hindi | Miss India 2022

Deepak Hooda Age, Height, Girlfriend, Father, Family, Wikipedia Biography in Hindi | दीपक हुड्डा की जीवनी

Draupadi Murmu Age,Caste,Husband, Daughter,Biography in Hindi | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles