Draupadi Murmu Age, Caste, Husband, Daughter, Wikipedia Biography in Hindi | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

Draupadi Murmu Biography in Hindi: द्रौपदी मुर्मु आदिवासी समाज से सम्बंध रखने वाली एक राजनितिज्ञ महिला है। जो हाल ही में काफी चर्चा में है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए चुना गया है। यही वजह है कि इस समय द्रौपदी मुर्मु सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

आइए इस पोस्ट में हम इनके बारे में कुछ जानने का प्रयास करते है। इस पोस्ट में हम इनसे जुड़ी घटनाओं और जीवन परिचय पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ेः- Agniveers Recruitment Vacancy 2022 | भारत सरकार ने तीनों सेनाओं में भर्ती प्रकिया शुरु की।

चर्चा

जैसा कि आप जानते है। हर पाँच वर्ष बाद राष्ट्रपति का चुनाव होता है। वर्ष 2022 राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा कर दी गयी है। भाजपा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में उड़ीसा की आदिवासी समुदाय से संबन्ध रखने वाली द्रौपदी मुर्मु को उम्मीदवार घोषित किया है। यदि यह राष्ट्रपति चुनी जाती है, तो वह दूसरी महिला राष्ट्रपति (पहली प्रतिभा देवी सिंह पाटिल) होगी तथा पहली आदिवासी महिला होंगी।

Presidential election Result 2022

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिंह को काफी अंतर से हरा दिया है। तीनों राउड की गिनती के बाद उन्होंने ने 50 फीसदी से अधिक वोट प्राप्त कर लिया है। द्रौपदी मुर्मु के वोटों का प्रतिशत 68 फीसदी के आसपास है।

कुल तीनों राउड की बात करें तो कुल वोट 3219 थे। जिसकी वैल्यू 8,38,839 थी। जिसमें द्रौपदी मुर्मु को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777), वहीं यशवंत सिंह को 1058 वोट (वैल्यू-2,61,062) मिले।

द्रौपदी मुर्मु पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गयी। तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति है। 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेगी। यह शपथ उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा दिलायी जायेगी।

Draupadi Murmu Biography in Hindi (द्रौपदी मुर्मु का जीवन परिचय)

नामद्रौपदी मुर्मु
पिता का नामबिरांची नारायण टुडू
जन्मस्थानमयूरभंज, उड़ीसा, भारत
पेशाराजनितिज्ञ
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
नागरिताभारतीय
जन्म20 जून 1958
आयु64 वर्ष
पतिस्वः श्याम चरण मुर्मू
स्नातक शिक्षाकला विज्ञान
स्कूलरमा देवी महिला कॉलेज,
भुवनेश्वर, ओडिशा
जातिअनुसूचित जन जाति
धर्म हिन्दू
बेटी इतिश्री मुर्मु
पार्टी ज्वाइन1997
सम्पति10 लाख से अधिक
राष्ट्रपति15 वें राष्ट्रपति के रुप में चुनी गयी
वैवाहिक स्थितिविधवा
Draupadi Murmu Biography in Hindi

Draupadi Murmu का जीवन परिचय

द्रौपदी मुर्मु का जन्म 20 जून, 1958 को ओड़िशा के मयूरभंज जिले के  बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम  बिरंचि नारायण टुडु था। जो गाँव के सरपंच भी रह चुके है। तथा इनके दादा जी भी गाँव के सरपंच रह चुके है। इसी लिए इसका बचपन राजनीति से गुजरा है।

Draupadi Murmu Biography in Hindi
Draupadi Murmu Biography in Hindi

कम उम्र में इनकी शादी श्याम चरण मुर्मू से हो गयी। इनके दो बेटे और एक बेटी है। हल ही में दोनों बेटे और पति की अकाल मृत्यु हो गयी। इनकी विवाहित बेटी भूवनेश्वर में रहती है।

Draupadi murmu Daughter

द्रौपदी मुर्मू की बेटी का नाम है Itishri Murmu है। इतिश्री मुर्मू UCO bhubaneswar, odisha में जॉब करती है। और Itishri Murmu के पति का नाम Ganesh Chandra Hembram है।

प्रारंभिक शिक्षा draupadi murmu education

इनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा ओड़िशा के सरकारी स्कूलों से हुई है। जहाँ से इन्होंने इंटर की परीक्षा पास की। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई के लिए  भुवनेश्वर शहर चली गयी। भुवनेश्वर शहर जाने के बाद रमा देवी महिला कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

स्नातक की पढ़ाई पुरी करने के बाद ओड़िशा सरकार में  बिजली डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर इन्हें नौकरी प्राप्त हुई। इन्होंने यह नौकरी साल 1979 से 1983 तक की। इसके बाद उन्होंने साल 1994 में रायरंगपुर में मौजूद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर के तौर पर काम करना चालू किया और यह काम इन्होने 1997 तक किया।

राजनीतिक जीवन

द्रौपदी मुर्मु ने साल 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था।

Draupadi Murmu Biography in Hindi
Draupadi Murmu Biography in Hindi

उन्होंने भाजपा के अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष के रुप में काम किया। साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चे की कार्यकारिणी सदस्य भी रही।

द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर दो बार जीती और विधायक बनीं।

नवीन पटनायक की बीजू जनता दल और भाजपा की गठबंधन सरकार में द्रौपदी मुर्मु को 2000 से 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया था

Draupadi Murmu मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल पद की शपथ ली। उन्होंने सैयद अहमद की जगह ली। झारखंड के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई थी।

झारखंड राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली महिला राज्यपाल है। साथ ही आदिवासी समुदाय से राज्यपाल बनने वाली पहली महिला राज्यपाल है।

द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून 2022 में राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन किया, उनके नामांकन में  पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने।

Read Also:-

What is Bitcoin in Hindi | BitCoin kya hai | बिटकॉइन में भारी गिरावट का कारण क्या है?

Breast Cancer in Hindi | ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर के कारण, लक्षण और उपचार

Test Tube Baby in Hindi | IVF के द्वारा नि:संतानता को है हराना।

Presidential Election Date 2022 in Hindi | 15वें राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles