स्वास्थ्य सुझाव

Motapa kaise kam kare | Weight Loss tips in Hindi | मोटापा (वजन) कम करने के 10 उपाय।

Motapa kaise kam kare: मोटापा या वजन बढ़ना आज के समय में आम बात हो गयी है। 10 में से 7 लोग मोटापा या वजन के शिकार हो रहे है। जानिए क्या है इसका कारण और कैसे कम हो सकता है मोटापा या वजन।

ये भी पढ़ेः- Giving hands Solutions in Hindi | आप बन सकते है 1 माह में करोड़पति। जानिए क्या है इसका प्लान।

Table of Contents

Motapa kaise kam kare (Weight Loss tips)

मोटापा के कारण

शरीर में अधिक जर्बी बढ़ जाने से मोटापा होता है। शरीर में जर्बी बढ़ने का कारण गलत खान-पान और दिनचर्या, प्रदूषण, धूमपान के कारण शरीर का वजन बढ़ता है। वर्तमान समय में फास्टफूट जैसेः- बर्गर, चाउमीन, नूटल्स खाने से भी शरीर का वजन बढ़ता है। वजन दो कारणों से बढ़ता है। जो इस प्रकार हैः-

  • अनियमित खान-पान
  • गलत दिनचर्या

क्या है मोटापा

थोड़े समय में अधिक वजन का बढ़ना, पेट निकला मोटापे का लक्षण है। आप दिन भार में जितना कैलोरी ऊर्जा ग्रहण करते है उतनी कैलोरी ऊर्जा बाहर नहीं निकाल पाते है। जिससे सामान्य से ज्यादा वजन बढ़ने लगता है तो उसे मोटापा कहते है।

मोटापा मापने के लिए बी.एम.आई प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। इस प्रणाली का प्रयोग कर आप अपना वेट निकाल सकते है। इसका फार्मूला हैः- वजन (किग्रा.)/लम्बाई (मीटर में)/2

बी.एम.आई* (बॉडी मास इंडेक्स)

  • अगर आपका वजन बीएमआई. के मानक के अनुसार 18.5 से कम है तो आप ऑडरवेट है।
  • अगर आपका बीएमआई के मानक के अनुसार 18.5 से 24.9 के बीच है तो आपका सामान्य वजन माना जाता है।
  • अगर आपका बीएमआई के मानक के अनुसार 25 से 29.9 के बीच में है तो आप ओवरवेट है।
  • यदि आपका वजन बीएमआई के मानक के अनुसार 30 से अधिक है तो आपका वजन ज्यादा है। तो उसे ओबीज या मोटापा कहलाता है।
  • यह नियम गर्भवती महिला पर लागू नहीं होता है।
  • यह नियम किसी लिंग और आयु पर लागू नहीं होता है।

वजन कम करने का घरेलू उपाय (Home remedies to lose Weight)

व्यायाम

यदि आप का वजन कम समय में सामान्य से ज्यादा हो गया है तो आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से वजन कब होने लगता है। व्यायाम के साथ-साथ अपने डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

मोटापा कम करने के लिए हल्दी का सेवन (Haldi: Turmeric to reduce obesity)

हल्दी लगभग सभी के घरों में प्रयोग की जाती है। हल्दी को गर्म पानी में डालकर नियमित रुप से सेवन करने से मोटापा कम हो सकता है। हल्दी में पायी जाने वाली एटीबॉटिक शरीर की जर्बी को धीरे-धीरे कम कर देती है। जिससे वजन घटने लगता है। हल्दी में विटामिन-बी, सी, ओमेगा-3, पोटैशियम, फैटीएसिड, एल्फा लिने लोयिक ऐसिड तथा फायबर्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

Turmeric Motapa kaise kam kare | Weight Loss tips in Hindi | मोटापा (वजन) कम करने के 10 उपाय।
Motapa kaise kam kare

दालचीनी के सेवन से मोटापा से छुटकारा (Dalchini: Home Remedy for Obesity in Hindi)

200 ग्राम पानी में 3-4 ग्राम दालचीनी डालकर 8-10 मिनट तक गर्म करें, इसके बाद जब यह गुनगुना हो जाए तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। एक चम्मच नियमित रूप से सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पीना चाहिए।

Dalchini Motapa kaise kam kare | Weight Loss tips in Hindi | मोटापा (वजन) कम करने के 10 उपाय।
Dalchini

मोटापा घटाने में सेव के सिरका का सेवन (Apple:- Use of apple cider vinegar to reduce obesity)

एक गिलास पानी में एक चम्मच सेव का सिरका और एक चम्मच नीबू का रस डालकर रोजाना सुबह पीने से सेव के सिरके में उपस्थित पेपटिन फाइबर लम्बे समय तक पेट में भरा रहने का एहसास दिलाता है। जिस पेट की चर्बी कम होती है। और वजन घटने लगता है।

मोटापा घटाने के लिए हरा पुदीना का सेवन

पुदीना की हरी पत्तियों की चार बूँदों को गुनगुने पाने में डालकर खाना खाने के आधा घंटे बाद पीने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। ऐसा रोजाना करने से मोटापा कम होता है।

green mint Motapa kaise kam kare | Weight Loss tips in Hindi | मोटापा (वजन) कम करने के 10 उपाय।
Weight Loss tips

गुनगुना पानी का सेवन (Drinking Lukewarm water)

उबालकर पानी को गुनगुना कर दिन भर में ढाई से तीन लीटर पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीने से शरीर में उपस्थित गंदगी बाहर निकल जाती है। पेट में फैट को जमने नहीं देती है। शरीर की गंदगी को पेशाब और पसीने के रूप में बाहर निकाल देता है।

मोटापा घटाने में आँवला कामगार है।

आँवला में प्रचुर में मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। आँवला में उपस्थित एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की विषाक्त को बाहर निकलने में मदद करता है।

Motapa kaise kam kare

त्रिफला चूर्ण से भी मोटापा घटता है।

त्रिफला चूर्ण को खाना खाने के बाद आधा गिलास पानी के साथ खाने से शरीर की विषाक्त को बाहर निकाल देता है। जिससे शरीर में वसा का जमाव नहीं हो पाता है।

वजन घटाने के लिए नींबू और शहद का उपयोग (Weight Loss tips)

एक गिलास गुनगुने में पानी में आधा नींबू, एक चम्मच शहद और काली मिर्च डालकर सेवन करें। काली मिर्च में उपस्थित पाईपरीन शरीर में नई वसा को जमने नहीं देता है। नींबू में मौजूद एसकोरबिक एसिड (Ascorbic Acid) शरीर में मौजूद वसा को कम करता है, और शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

मोटापा कम करने के लिए जीरा, धनिया, और अजवायन का सेवन (Weight Loss tips)

गुनगुने पानी के साथ जीरा, धनिया और अजवायन का सेवन करें या तीनों मिलाकर चाय बनाकर खाना खाने के बाद पीने से पेट की चर्बी कम होती है। तुलसी, अदरख और नींबू की बिना दूध वाली ब्लैक टी का सेवन करें।

मोटापा से होने वाली बीमारी

अगर आप मोटापा के शिकार है तो आपको मधुमेह, हाइपरटेंशन, कैंसर, थायराइड, उच्च रक्तचाप, हार्ट मरीज इत्यादि बीमारी हो सकती है।

मौसमी फल और सब्जियाँ का सेवन (Weight Loss tips)

मौसमी फल और सब्जियों का नियमित रुप से सेवन करना चाहिए। मौसमी फल जैसे गर्मी में खीरा, ककड़ी, तरबूज आम जैसी ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। वहीं मौसमी, ताजी और हरी सब्जियाँ खानी चाहिए।

मोटे व्यक्ति को क्या नहीं खाना चाहिए? (Weight Loss tips)

कार्बोहाइड्रैट युक्त भोजन यथा चावल, आलू, सकरकन्दी आदि, मिठाईया, मीठे पेय पदार्थ, कोल्ड ड्रिंक्स, तले हुये खाद्य पदार्थ, फास्ट फूड, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, चाकॅलेट, चीज, बटर का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

दौड़ना (Weight Loss tips)

नियमित रुप से सुबह या शाम को दौड़ने से शरीर की चर्बी घटने लगती है। जिससे मोटापा घटने लगता है। इसी के साथ साइकिल चलाना, पैदल चलना भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

मोटापा कम करने की दिनचर्या (Motapa kaise kam kare)

  • रोज सुबह उठकर घूमना चाहिए, और व्यायाम करें।
  • रात्रि में खाना खाने के बाद एक घंटा बाद सोने के लिए बिस्तर पर जाये।
  • रात का खाना हल्का और आराम से पचने वाला खाये।
  • योगासनः-  त्रिकोण आसन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, ध्यान, प्राणायाम जैसे- भस्त्रिका, कपालभाती को प्रतिदिन करना चाहिए।
  • सुबह तीन-चार किमी. चलने के 10 मिनट बाद गुनगुना पानी घूंट-घूंट कर पियें।

ये कुछ घरेलू नुस्के है जिसका नियमित रुप से पालन करने से मोटापा कम हो सकता है। Weight Loss tips

Disclaimer:- इस पोस्ट में मोटापा कम करने के घरेलू उपचार के बार में बताया गया है। यदि आपके एडियों और चोटियों में दर्द होता है। शरीर में मोटापा किसी बिमारी के कारण है। तो मेडिकल्स स्टाफ या चिकित्सक से सलाह अवश्य ले। इस जानकारी को किसी मेडिकल्स या चिकित्सक प्रोफेसर के तौर पर न ले।

ये भी पढ़ेः-

Height Kaise Badhaye | 30 दिनों में बढ़ सकती है 2-4 इंच हाइट। अगर आप करते है ये 5 काम।

Giving hands Solutions in Hindi | आप बन सकते है 1 माह में करोड़पति। जानिए क्या है इसका प्लान।

Sirisha Bandla Biography in hindi, Parents, Husband, सिरीशा बंदला की आत्मकथा

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply