ट्रेंडिंग न्यूज़अंतरराष्ट्रीय

International Literacy day in Hindi | विश्व साक्षरता दिवस 2021, World Literacy day 2021

International Literacy day in Hindi विश्व साक्षरता दिवस हर वर्ष 8 सितम्बर को मनाया जाता है। विश्व साक्षरता दिवस 2021, 8 सितम्बर दिन बुधवार को मनाया जायेगा।

International Literacy day History (अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास)

International Literacy day in Hindi अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने की घोषणा यूनेस्को द्वारा 7 नवंबर 1965 को की गई थी। कि हर वर्ष 8 सितम्बर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जायेगा। इस प्रकार पहला अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर 1966 को मनाया गया। उसका मनाने का उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। व्यक्ति, समाज और समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए साक्षरता दिवस मनाया जाता है।

World Coconut day 2021 in Hindi | विश्व नारियल दिवस 2021, World Coconut day 2021 theme

Tokyo 2021 Paralympic Games | भाविना पटेल रजत पदक जीता | गोल्ड से चूकी

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम(UNDP) द्वारा प्रत्येक वर्ष मानव विकास सूचकांक(HDI) निकाला जाता है। जिसमें 189 देश की सूची निकाली जाती है। इस सूचकांक में मानव विकास के तीन आयाम, लंबा और स्वस्थ जीवन, शिक्षा और सभ्य जीवन स्तर शामिल किया गया हैं। शिक्षा को काफी महत्व दिया जाता है।

विश्व में साक्षरता की बात करें तो नार्वे, स्वीडन और फिनलैंड की साक्षरता की बात करें तक ये देश शीर्ष स्थान पर है। इन देशों का विकास भी काफी अच्छा है।

अगर हम विश्व की साक्षरता की बात करें तो विश्व की साक्षरता 57% के आस-पास है। विश्व में सबसे ज्यादा साक्षरता नार्वे, स्वीडन, अमेरिका जैसे देश की साक्षरता 95%-100% तक है।

भारत की साक्षरता (India’s Literacy)

भारत की कुल साक्षरता 74.4% है। जिसमें सबसे ज्यादा साक्षरता वाला राज्य केरल है जहां 93% जनसंख्या साक्षर है। जिसमें पुरुष साक्षरता 96% है और महिला साक्षरता 92% है।

सबसे कम साक्षरता वाला राज्य बिहार है जिसकी साक्षरता 63.82% है। इसी लिए बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश राज्य भी पाँच सबसे कम राज्यों में शामिल है।

साक्षरता दिवस समारोह

हर वर्ष साक्षरता दिवस विषय-वस्तु और लक्ष्य के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2007 और 2008 का लक्ष्य या विषय “साक्षरता और स्वास्थ्य” था। जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की बात की गयी थी।

World Literacy day 2021 Theme

समाज में शिक्षा को बढ़ाने तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष विषय-वस्तु और लक्ष्य को रखा जाता है। World Literacy day 2021 Theme in hindi अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (ILD) 2021 की थीम “मानव-केंद्रित पुनर्प्राप्ति के लिए साक्षरता: डिजिटल विभाजन को कम करना” (Theme 2021 “Literacy for a human-centred recovery: Narrowing the digital divide”.) विषय के तहत मनाया जाएगा। COVID-19 संकट ने अभूतपूर्व पैमाने पर बच्चों, युवाओं और वयस्कों की शिक्षा को बाधित किया है।

International Literacy day in Hindi
International Literacy day in Hindi

पिछले कुछ वर्षों से शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग विषय-वस्तु और लक्ष्यों को रखा गया है। जो निम्न प्रकार है-

2006 की विश्व साक्षरता दिवस की थीम “साक्षरता एवं सतत सोसायटी”

2008 की विश्व सारक्षता दिवस की थीम “साक्षरता और सतत विकास”

2009 की विश्व साक्षरता दिवस की थीम “स्वास्थ्य और साक्षरता”

2009-2010 के लिए लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देते हुए “साक्षरता और अधिकारिता”, विषय रखा गया था।

2011-2012 का विषय वस्तु “साक्षरता और शांति”

शिक्षा से सामाजिक सुधार, आर्थिक वृद्धि और पर्यावरण सुरक्षा

2014 -2015 की विश्व साक्षरता दिवस थीम “सशक्तिकरण और साक्षरता” महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के अधिकार की बात की गयी।

2016 की विश्व साक्षरता दिवस की थीम “साक्षरता और लैगिक समानता” था। जिसका लक्ष्य लैंगिक अन्तर को दूर करना और शिक्षा को बढ़ावा देना था।

2019 में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के लिए थीम “साक्षरता और बहुभाषावाद (Literacy and Multilingualism)” था। जिसका लक्ष्य बहुभाषा का ज्ञान और प्रचार करना था।

Slogan of International Literacy day in Hindi

भारत में शिक्षा बढ़ाने के लिए कई प्रकार के स्लोगन और अन्य सुविधाएं दी जाती है।

सर्व शिक्षा अभियान “सब पढ़े सब बढ़े” यह नारा 2002 में दिया गया था।

शिक्षा वह धन है जिसे न तो बाँटा जा सकता है और न तो चुराया जा सकता है।

शिक्षा बाँटने से कभी कम नहीं होता है।

तक्षशिला विश्वविद्यालय न केवल भारत का बल्कि विश्व का पहला विश्वविद्यालय था। पूरे विश्व की शिक्षा का केंद्र तक्षशिला विश्व विद्यालय था जो वर्तमान में अफगानिस्तान में है।

भारत सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ाने के लिए कई प्रकार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत में विश्व का सबसे बड़ा अभियान “मिड डे मिल” के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

भारत में शिक्षा के लिए अलग-अलग प्रकार के छात्रवृत्ति दिये जाते है।

भारतीय संविधान में शिक्षा का अधिकार को मौलिक अधिकार में 2002 में जोड़ा गया। जिसके तहत 14 वर्ष तक के सभी छात्र को निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जायेगा।

FAQ’s

Q. विश्व साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को मनाया जाता है।

Q. विश्व साक्षरता दिवस 2021 की थीम क्या है?

Ans : World Literacy day 2021 Theme in hindi “मानव-केंद्रित पुनर्प्राप्ति के लिए साक्षरता: डिजिटल विभाजन को कम करना

Read Also:-

International Day of Charity in Hindi | अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस क्यों मनाया जाता है? International Day of Charity 2021

National Teacher’s day 2021 in Hindi | Happy Teacher’s day, शिक्षक दिवस 2021

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply