Home ट्रेंडिंग न्यूज़ National Teacher’s day 2021 in Hindi | Happy Teacher’s day, शिक्षक दिवस...

National Teacher’s day 2021 in Hindi | Happy Teacher’s day, शिक्षक दिवस 2021

National Teacher's day 2021 in Hindi
National Teacher's day 2021 in Hindi

National Teacher’s day 2021 in Hindi | Happy Teacher’s day, शिक्षक दिवस 2021, Teacher’s Day in India, International Teacher’s day 2021, Happy Teacher’s day in USA, Happy Teacher’s day in UK, teacher’s day 2021 Canada, teacher’s day 2021 Singapore, teacher’s day 2021 Jamaica, Teacher’s day 2021 kab hai, World Teacher’s day in Hindi. राष्ट्रीय शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है। कब मनाया जाता है। दोस्तो जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़े।

Teacher’s day 2021

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन कौन थे?

वो भारत के पहले उपराष्ट्रपति, और साथ ही भारत के दूसरे राष्ट्रपति और एक महान प्रसिद्ध दार्शनिक भी थे। डॉ. राधाकृष्णन को भारत के सबसे महान शिक्षकों में से एक माना जाता है। उन्हें अनेको पुरस्कारों से सम्मानित किया गया और उनको भारत रत्न भी दिया गया। डॉ॰ राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 को मद्रास प्रेसीडेन्सी के चित्तूर जिले के तिरूत्तनी ग्राम में हुआ था। और वह एक ब्राह्मण परिवार से थे।


उन्हें मनोविज्ञान, इतिहास और गणित विषय में विशेष योग्यता थी। दर्शनशास्त्र में एम०ए० करने के के बाद 1918 में वे मैसुर महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापक नियुक्त हुए। और फिर उसी कॉलेज में वे प्राध्यापक भी रहे काफी दिनों तक। डॉ॰ राधाकृष्णन ने अपने लेखों और भाषणों के चलते विश्व को भारतीय दर्शन शास्त्र से परिचित कराया। सारे विश्व में उनके लेखों की प्रशंसा की जानने लगी।

1-सन् 1931 से 36 तक आन्ध्र विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रहे।
2-ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय में 1936 से 1952 तक प्राध्यापक रहे।
3-कलकत्ता विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले जॉर्ज पंचम कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में 1937 से 1941 तक कार्य किया।
4-सन् 1939 से 48 तक काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय के चांसलर रहे।
5-1953 से 1962 तक दिल्ली विश्‍वविद्यालय के चांसलर रहे।
1946 में युनेस्को में भारतीय प्रतिनिधि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Happy Teacher’s day प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 में हुआ था। वे एक अच्छे व्यक्ति और महान शिक्षक थे। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। इसी महानता के लिए उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। 1967 से हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

इंसान के जीवन मे शिक्षक का काफी महत्व है। क्योंकि शिक्षक के द्वारा ही व्यक्ति को ज्ञान प्राप्त होता है। जिससे इंसान को समाज में एक पहचान मिलती है। इसी लिए शिक्षक को भगवान से भी ऊँचा माना गया है। इसीलिए हिन्दी पद्य के रचयिता संत कबीर द्वारा रचित एक पंक्ति काफी प्रचलित है।

गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।

अर्थ- कबीर दास जी कह रहे है कि गुरू और गोविन्द (भगवान) दोनों खड़े है। तो किसके सबसे पहले प्रणाम करूँ। हे गोविन्द आप भगवान है आप ही बता दे, तब भगवान ने कहा कि आप गुरू को प्रणाम करो क्योंकि उन्हीं के द्वारा बताये मार्ग से ही भगवान के दर्शन होंगे।

National Teacher’s day 2021 in Hindi भारत में शिक्षक का काफी सम्मान किया जाता है। बच्चे शिक्षक दिवस पर अपने गुरू को उपहार देते है। खुशियाँ मनाते है। शिक्षक हमारे जीवन में इतना महत्व रखते है कि उन्हीं के द्वारा बताये गये मार्ग पर चलकर लोग डॉक्टर, इन्जीनियर, अधिकारी और बड़े-बड़े पदों पर पहुंचते है।

National Teacher’s day 2021 in USA

अमेरिका में 1985 से हर साल 5 मई को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक प्रत्येक राष्ट्र के लिए विकास काम करता है। इसी लिए प्रत्येक राष्ट्र में शिक्षक का काफी महत्व है।

Teacher’s day 2021 in Singapore

हर देश अपने शिक्षकों के सम्मान के लिए अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाते है। सिंगापुर में प्रत्येक वर्ष पहले शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाता है। इस वर्ष सिंगापुर शिक्षक दिवस 3 सितम्बर को मनाया जायेगा। सिंगापुर 5 अक्टूबर को भी विश्व शिक्षक दिवस सेलिब्रेट करता है। शिक्षक दिवस के सम्मान में उस दिन अवकाश दिया जाता है। (National Teacher’s day 2021 in Hindi)

Teacher’s day 2021 in Canada

कनाडा शिक्षक दिवस प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को मनाता है इसी दिन विश्व शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है। कनाडा में शिक्षक दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस शिक्षक अवकाश दिया जाता है।

National Teacher's day 2021 in Hindi
National Teacher’s day 2021 in Hindi

Teacher’s day 2021 in Jamaica

शिक्षक दिवस जमैका में आमतौर पर 7 मई या मई के पहले बुधवार को मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों और अभिभावकों के लिए शिक्षक उपहार लाना आम बात है। ज्यादातर स्कूल जल्दी बंद हो जाते हैं।

International Teachers’ Day 2021

International Teacher’s Day 2021 प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन विश्व के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। 5 अक्टूबर को विश्व भर में अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। 1994 से 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई। विश्व शिक्षक दिवस 1966 में शिक्षकों की स्थिति पर आईएलओ/यूनेस्को सिफारिश को अपनाने की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। यह सिफारिश शिक्षक अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करता है। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए विश्व में शिक्षक की भर्ती की जाती है।

विश्व शिक्षक दिवस का आयोजन यूनिसेफ, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और शिक्षा अंतर्राष्ट्रीय के सहयोग से किया जाता है।

FAQ’s

Q. राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Q. भारत में शिक्षक दिवस (Teacher’s Day in India) कब मनाया जाता है?

Ans : भारत में शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को मनाया जाता है।

Q. विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. भारत में शिक्षक दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?

Ans : भारत में शिक्षक दिवस भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिन के अवसर पर मनाया जाता है।

इस भी पढ़ेः-

Tokyo 2020 Paralympic Games | टोक्यो में पैरालंपिक का आगाज

World Coconut day 2021 in Hindi | विश्व नारियल दिवस 2021, World Coconut day 2021 theme

Krishna Janmashtami 2021 date | Janmashtami 2021 kab hai

NO COMMENTS

Leave a Reply