International Day of Charity in Hindi | अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस क्यों मनाया जाता है? International Day of Charity 2021

International Day of Charity in Hindi, विश्व चैरिटी दिवस क्यों मनाया जाता है? अन्तर्राष्ट्रीय दान दिवस कब है? अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?

International Day of Charity in Hindi: भारत में दान देने की प्रथा बहुत पुरानी है, महाभारत में कर्ण को दानवीर की संज्ञा दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति, उगते सूरज की पूजा करते समय कर्ण से दान मांगता, तो उसे कभी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा। कहा जाता है कि दान से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है।

दान दूसरे इंसान और प्राणियों को खुशी देता है। उसके बदले में आप को भी खुशी मिलती है। इंटरनेशनल चैरिटी दिवस की शुरुआत 2012 से हुई। 5 सितम्बर को मदर टेरेसा की पुण्य तिथि है। इन्हीं की याद में अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाया जाता है। मदर टेरेसा ने गरीबी दूर करने, जरूरतमंदों की मदद करने और उनकी परेशानियां दूर करने में अपना सारा जीवन लगा दिया। इस लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 सितम्बर 2012 से विश्व चैरिटी दिवस मनाने की घोषणा की।

अन्तर्राष्ट्रीय दान दिवस कब है? (International Day of Charity in Hindi)

अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस हर साल 5 सितम्बर को मनाया जाता है। अधिकारिक तौर पर अन्तर्राष्ट्रीय दान दिवस की मनाने की शुरुआत 5 सितम्बर 2012 से हुई।

भारत में दान देने की परम्परा बहुत पुरानी है। किन्तु इसके लिए कोई अधिकारिक तौर पर तारीख निश्चित नहीं की गयी थी। चैरिटी दिवस की घोषणा को पूरा विश्व समर्थन करता है। गरीबी तथा पिछड़े देश को चैरिटी के माध्यम से दान देना है।

International Day of Charity 2021 History

इसे देखते हुए 2011 में हंगरी की संसद में एक बिल पेश किया गया था।, जिसमें दान इकट्ठा करने का उल्लेख था। इस विधेयक को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके लिए सभी देश ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। इसे सफल बनाया। इसी सफलता पर संज्ञान लेते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2012 से अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाने की घोषणा की।

International Day of Charity in Hindi
International Day of Charity in Hindi

अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मदर टेरेसा की याद में मनाया जाता है। उन्होंने समाज से गरीबी दूर करने, जरूरतमंदों की सहायता करने, देश की गरीबी हटाने के लिए 1967 में भारत में काफी काम किया जिसके लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। पूरी दुनिया इनके इस महान उपकार के लिए इनकी पुण्यतिथि 5 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाने की घोषणा की।

अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस का महत्व

अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को दान के प्रति जागरूक करना है। अंतरराष्ट्रीय दान दिवस का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और गरीबी हटाना है। इसी संकल्प के आधार पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2030 तक पूरे विश्व से गरीबी हटाना है। दुनिया में कई ऐसे देश है जो पिछड़े है। इन देशों से गरीबी दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। इसी लिए दान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाया जाता है।

FAQ’s

Q.अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : अन्तर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस 5 सितम्बर को मनाया जाता है।

Read Also:-

Bhavina Patel Biography in Hindi | Parents, Husband, भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में रचा इतिहास

National Teacher’s day 2021 in Hindi | Happy Teacher’s day, शिक्षक दिवस 2021

Tokyo 2020 Paralympic Games | टोक्यो में पैरालंपिक का आगाज

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles