अंतरराष्ट्रीय

World Food Safety Day 2022 | जानिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास, महत्व और क्या है इस वर्ष की थीम।

World Food Safety Day 2022: मनुष्य के जीवन की तीन मूलभूत आवश्यकता है रोटी, कपड़ा और मकान। हम दो चीजों के बिना भी जीवित रह सकते है। लेकिन भोजन के बिना जीवित नहीं रह सकते है। स्वास्थ के लिए पौष्टिक भोजन और स्वच्छ जल की जरूरत होती है। आजकल के मिलावटी भोजन और अस्वच्छ पानी के कारण स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए हर वर्ष 07 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

Read Also:- World Pest Day in Hindi | विश्व कीट दिवस 2022, जानिए इस दिवस का महत्व। World Insect day

World Food Safety Day 2022 (विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022)

Vishva Khaady Suraksha Divas 2022: दुनिया भर हर वर्ष 07 जून को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 में विश्व खाद्य दिवस में 07 जून, मंगलवार को मनाया जायेगा। आपको जानकारी के लिए बता दे कि विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Vishva Khaady Suraksha Divas 2022

नामविश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
तिथि07 जून (वर्षिक)
पहली बार07 जून, 2019
घोषणाWHO और FAO द्वारा 2018
उद्देश्यलोगों को दूषित भोजन के प्रति जागरूक करना
थीम 2022“Safer food, better health”

वर्ल्ड फ़ुड सेफ्टी डे का इतिहास

जुलाई 2017 में खाद्य एवं कृषि संगठन के 40वें सत्र में इसकी घोषणा की गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिसंबर 2017 में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी थी।

इस प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट संगठन के 73वें सम्मेलन में दूसरी समीक्षा के बाद 20 दिसम्बर 2018 को प्रत्येक वर्ष 07 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने की घोषणा की गयी।

World Food Safety Day World Food Safety Day 2022 | जानिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास, महत्व और क्या है इस वर्ष की थीम।
World Food Safety Day 2022

विश्व स्वास्थ्य संगठन, खाद्य और कृषि संगठन और संयुक्त राष्ट्र संगठन ने संयुक्त रूप से विश्व स्तर पर सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

वर्ल्ड फ़ुड सेफ्टी डे का महत्व

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य और सतत विकास के योगदान, खाद्य प्रदूषण को रोकना और प्रबंधन के लिए आकर्षित करता है।

WHO की रिपोर्ट के अनुसार हर वर्ष 10 में से 1 व्यक्ति की बीमारी दूषित भोजन के कारण होता है। और हर वर्ष 4 लाख 20 लोगों की मृत्यु का कारण दूषित भोजन होता है। यह बीमारी का संकट उन बच्चों में ज्यादा देखने को मिलता है। जिनकी उम्र 5 वर्ष से कम है। WHO की रिपोर्ट के अनुसार हर वर्ष 1 लाख 25 हजार बच्चे अपनी जान गवां देते है।

World Food Safety Day Theme 2022

वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे थीम 2022: लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल एक थीम जारी की जाती है।

इस बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022 की थीमः “सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य” (Safer food, better health) है, जो मानव स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की भूमिका पर प्रकाश डालती है।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013ः भारतीय संसद के द्वारा यह अधिनियम 5 जूलाई को पास किया गया। और इसे भारतीय संसद द्वारा पारित होने के उपरांत सरकार द्वारा 10 सितम्‍बर, 2013 को इसे अधिसूचित कर दिया गया।

istockphoto 595734992 612x6121 1 World Food Safety Day 2022 | जानिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास, महत्व और क्या है इस वर्ष की थीम।
World Food Safety Day 2022

इसका उद्देश्य

इस अधिनियम के अनुसार सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

इसके लागू होने के 365 दिन के अवधि के लिए, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएम) के अंतर्गत‍ सब्सिडीयुक्‍त खाद्यान्‍न प्राप्‍त करने हेतु, पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। गर्भव‍ती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गर्भावस्‍था के दौरान तथा प्रसव के छ: माह के उपरांत भोजन के अलावा कम से कम 6000 रुपये का मातृत्‍व लाभ भी मिलेगा। 0-6 वर्ष तक की आयु के बच्‍चे पौष्टिक आहार अथवा निर्धारित पौष्टिक मानदण्‍डानुसार घर राशन ले जा सकें।

खाद्यान्‍न अथवा भोजन की आपूर्ति न हो पाने की स्थिति में, लाभार्थी को खाद्य सुरक्षा भत्‍ता दिया जाएगा। इस अधिनियम के जिला एवं राज्‍यस्‍तर पर शिकायत निवारण तंत्र स्‍थापित करने का भी प्रावधान है। पारदर्शिता एवं उत्‍तरदायित्‍व सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्‍यक प्रावधान किए गए हैं।

खाद्य सामाग्री खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखे। जो इस प्रकार हैः-

खाद्य पदार्थ को खरीदते समय उसका रंग, शुद्धता और गुणवत्ता की पहचान अवश्य कर ले।

सामाग्री खरीदते समय उस पर दी गयी बनाने की तिथि और समाप्ति की तिथि की जाँच करने के साथ कम्पनी का नाम, वजन पैकिंग स्थिति, दाम और गुणवत्ता लेबल आदि की जांच आवश्य करें।

सामाग्री को सत्यापित दुकानों या कम्पनी से खरीदे, फर्जी या डुब्लीकेट दुकानों से बचे।

जागरूक उपभोक्ता बने, जानकार रहे और मानक चिह्नों की जाँच अवश्य कर ले।

FAQ’s

Q. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: 07 जून

Q. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

Ans: 07 जून, 2019

Q. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022 की थीम क्या है?

Ans: “Safer food, better health”

Read Also:-

Test Tube Baby in Hindi | IVF के द्वारा नि:संतानता को है हराना।

Height Kaise Badhaye | 30 दिनों में बढ़ सकती है 2-4 इंच हाइट। अगर आप करते है ये 5 काम।

Instagram Par Followers Badhane Wala App | जिसका इस्तेमाल कर आप Followers और Like बढ़ा सकते है।

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply