ट्रेंडिंग न्यूज़अंतरराष्ट्रीय

World Food Day 2021 in Hindi | विश्व खाद्य दिवस, Vishv Khaady Divas

World Food Day 2021 in Hindi: विश्व में आज भी करोड़ो लोग भुखमरी के शिकार है। चाहे विकासशील देश हो या विकसित देश हो। भुखमरी की समस्या पूरा विश्व झेल रहा है। ‘खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए सतत खाद्य प्रणाली’ के उद्देश्य से हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ेः- International Youth day in hindi |अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस | International youth…

World Food Day 2021 in Hindi (विश्व खाद्य दिवस)

हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस 2021, 16 अक्टूबर शनिवार को मनाया जायेगा। विश्व खाद्य दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को भुखमरी जैसी समस्यों से जागरूक करना तथा भोजन को खराब होने से बचाने के लिए मनाया जाता है।

History of World Food Day (विश्व खाद्य दिवस का इतिहास)

खाद्य की समस्या को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर 1945 को विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत की। जो अभी तक जारी है। संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर 1945 में इटली की राजधानी रोम में “खाद्य एवं कृषि संगठन” (एफएओ) की स्थापना की। कांफ्रेस ऑफ द फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) ने वर्ष 1979 से विश्व खाद्य दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में फैली भूखमारी के प्रति जागरूक करना, और भूख, कुपोषण और गरीबी के खिलाफ संघर्ष को मजबूती देना था। 1980 से 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 1980 से नियमित रूप से विश्व खाद्य दिवस मनाया जा रहा है।

World Food Day Theme 2021 in Hindi (विश्व खाद्य दिवस 2021 की थीम)

हर वर्ष इसके लिए अलग-अलग थीम जारी की जाती है, जिससे लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा सके। आज दुनिया में करोड़ो लोग एक टाइम की रोटी तक नहीं मिलती है।

World Food Day Theme 2021 in Hindi: हर वर्ष विश्व में बढ़ रही भुखमरी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष एक थीम जारी की जाती है। इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस 2021 की थीम “हमारे कार्य हमारा भविष्य हैं- बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर वातावरण और बेहतर जीवन” (Our actions are our future- Better production, better nutrition, a better environment and a better life) थीम पर दुनियाभर में यह दिन मनाया जायेगा।

वर्तमान समय में विश्व भुखमरी से जूझ रहा है। इस स्थिति में भारत में की तस्वीर देख तो गोदामों में सड़ रहे अनाज के बावजूद करोड़ो लोग भूख के कारण मर रहे है। भारत भले ही उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन रहा है लेकिन विशेषज्ञों की माने तो भारत की तस्वीर अच्छी नहीं है।

भारत कृषि प्रधान देश होते हुए भी विश्व में भूखमरी में 107 देशों में भारत का स्थान 104वां(2020 में) स्थान है। भारत में विश्व का सबसे अधिक उपजाऊ भूमि उपलब्ध है। लेकिन कृषि करने के संसाधन और जलवायु उपलब्ध नहीं है। इस लिए भारत में भुखमरी स्तर काफी है।

World Food Day 2021 in Hindi
World Food Day 2021 in Hindi

दुनिया में जितने लोग भुखमरी के शिकार है। इसे सीधे तौर पर समझें तो भारत की स्थिति रवांडा, नाइजीरिया, अफ़ग़ानिस्तान, लीबिया, मोज़ाम्बिक और चाड जैसे कुल 13 देशों से तो बेहतर है, लेकिन नेपाल, पाकिस्तान, श्री लंका, म्यांमार, बांग्लादेश, इंडोनेशिया जैसे पड़ोसी मुल्कों की स्थिति हमसे ज्यादा अच्छी है। यानी ये देश विश्व भूख सूचकांक में भारत से कहीं ज़्यादा बेहतर स्थिति में हैं।

27.2 के स्कोर के साथ भारत की इस दयनीय स्थिति पर कितना चिंतन हो रहा है यह हम अपने आसपास के वातावरण से समझ सकते हैं। कि अपने देश में 5 साल से कम उम्र के 10 लाख से अधिक बच्चे हर साल कुपोषण का शिकार होकर मौत हो जाती हैं। भुखमरी के मामले में हमारे हालात कई पड़ोसी मुल्कों से भी खराब है।  

एक ओर दुनिया कोविड19 जैसी महामारी से झेल रहा है। वहीं दूसरी ओर सामाजिक, सांस्कृतिक, और आर्थिक सुधारने तथा उसे नियंत्रित करने की ओर इशारा करता है।

भुखमरी के प्रमुख कारण

वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार देश के होटलों, पार्टियों, तथा अन्य बड़े प्रोग्राम में लगभग 40 प्रतिशत खाना खराब हो जाता है या उसे कूड़े में डाल दिया जाता है। अगर विश्व में ताजी सब्जियों की बात करें तो लाखों कुन्तल सब्जी सड़ जाती है। जिसे फैंक दिया जाता है।

देश में भूमि होने पर भी अच्छा उत्पादन नहीं हो पाता है, क्योंकि उपयुक्त जलवायु नहीं है, या सही समय पर वर्ष नहीं हो पाती है।

निवारण

विश्व खाद्य दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों का इसके प्रति जागरूक करना तथा विश्व में खराब हो रहे खाद्य पदार्थ को बचाना है। विश्व में किसी होटल, पार्टी या अन्य प्रोग्राम में बचे हुए खाना को किसी ऐसे एनजीओ (NGO) में दान करें जो भूखे लोगों का पेट भरते है।

FAQ,s

Q. विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. Vishv Khaady Divas kab hai?

Ans : Vishv Khaady Divas 16 Oct 2021.

Q. World Food Day Theme 2021 in Hindi?

Ans : विश्व खाद्य दिवस 2021 की थीम “हमारे कार्य हमारा भविष्य हैं- बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर वातावरण और बेहतर जीवन” (Our actions are our future- Better production, better nutrition, a better environment and a better life) थीम पर दुनियाभर में यह दिन मनाया जायेगा।

ये भी पढ़ेः-

World Indigenous day in Hindi | विश्व आदिवासी दिवस

World Population day 2021 in Hindi | विश्व जनसंख्या दिवस 2021

Lal Bahadur Shastri | लाल बहादुर शास्त्री, लाल बहादुर शास्त्री जयंती

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply