ट्रेंडिंग न्यूज़

World Bicycle Day 2022 | जानिए कब और क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस और क्या इसका महत्व।

World Bicycle Day 2022: हर वर्ष 03 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। 03 जून 2018 को पहली बार विश्व साइकिल दिवस मनाया गया था। इस मनाने का उद्देश्य डेली लाइफ में साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देना तथा इसे लोकप्रिय बनाना है। जानिए इसका इतिहास और क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड बाइसिकल डे।

ये भी पढ़ेः- Breast Cancer in Hindi | ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर के कारण, लक्षण और उपचार

World Bicycle Day 2022 (वर्ल्ड बाइसिकल डे)

संयुक्त राष्ट्र संगठन द्वारा वर्ल्ड बाइसिकल डे की घोषणा 03 जून, 2018 की गयी। तभी से हर वर्ष 03 जून को वर्ल्ड बाइसिकल डे मनाया जाता है।

साइकिल हमारे जीवन की पहली सवारी होती है। बचपन में हम साइकिल को गिरते-फिरते सीखते है। साइकिल का जीवन में अलग-अलग महत्व है। बचपन में साइकिल का बड़ा शौक होता है। छोटी सी चीजों को लाने के लिए साइकिल से बाहर जाते है।

बचपन में साइकिल के लिए माता-पिता से झूठ बोलना पड़ता था। स्कूल जाने के बाहने या किसी काम के बाहने लेना पड़ता था। साइकिल का प्रयोग कुछ लोग काम में लेते है। तो कोई ऑफिस जाने के लिए करता है। 1960 से 1990 तक साइकिल का दौर काफी अच्छा रहा है। लेकिन अब लोग एक्सरसाइज के रुप में एथलेटिक्स करते है। साइकिल के महत्व को बताने के लिए हर वर्ष वर्ल्ड बाइसिकल डे मनाया जाता है।

World Bicycle Day 2022
World Bicycle Day 2022

History of World Bicycle Day (विश्व साइकिल दिवस का इतिहास)

संयुक्त राष्ट्र जनरल असेम्बली ने 03 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया की घोषणा की। यह दिवस मनाने का प्रस्ताव अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्सकी ने याचिका दी थी।

साइकिल दिवस मनाने का महत्व

साइकिल सबसे अच्छा और सस्ता वाहन है। इसके एक नहीं, अनेक फायदे है। साइकिल से पेट्रोल का खर्च नहीं, पर्यावरण को लाभ, एक्सरसाइज के लिए बेस्ट है। शारीरिक इम्युनिटी को बढ़ाता है।

साइकिल चलाने के फायदे

  1. रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना चाहिए। इससे बॉडी फिट रहता है। शरीर की चर्बी कम होती है।
  2. बचपन में रोजाना साइकिल चलाने से लम्बाई बढ़ती है।
  3. एक रिपोर्ट के मुताबिक साइकिल चलाने से इम्युन सिस्टम अच्छा रहता है। और पाचन क्रिया अच्छी रहती है।
  4. रोजाना साइकिल चलाने से हार्टऑटेक की बीमारी कम होती है। मांसपेशिया मजबूत और लचीलापन होती है।
  5. एक उम्र के बाद घुटने में दर्द शुरु हो जाता है। लेकिन साइकिल चलाने से घुटने का दर्द कम हो जाता है।
  6. साइकिल चलाने से दिमाग एक्टिव रहता है। रोजाना साइकिलिंग करने से दिमाग 15 से 20 फीसदी एक्टिव रहता है।
  7. साइकिल के इस्तेमालर का अर्थ है कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, साइकिलिंग कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में योगदान देता है क्योंकि इसमें आंतरिक शून्य-उत्सर्जन मूल्य होता है।
  8. साइकिल गरीब लोग और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए सबसे सस्ता साधन है। इस चलाने के लिए लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होती है।

Q. विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: 03 June

Q. विश्व साइकिल दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

Ans: 03 जून 2018 (संयुक्त राष्ट्र संगठन द्वारा)

ये भी पढ़ेः-

Thyroid Symptoms in Hindi | जानिए थायराइड के लक्षण, कारण, इलाज, दवा और उपचार

Test Tube Baby in Hindi | IVF के द्वारा नि:संतानता को है हराना।

Motapa kaise kam kare | Weight Loss tips in Hindi | मोटापा (वजन) कम करने के 10 उपाय।

Height Kaise Badhaye | 30 दिनों में बढ़ सकती है 2-4 इंच हाइट। अगर आप करते है ये 5 काम।

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply