No Smoking day 2022 in Hindi | धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है। धूम्रपान शरीर के लिए धीमा जहर है।

No Smoking day 2022 in Hindi: नो स्मोकिंग दिवस हर वर्ष मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को सिगरेट, तंबाकू, शराब और बीड़ी के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य हानिकारक के प्रति जागरूक करना है। तथा तंबाकू से होने वाली कैंसर जैसे बीमारी के प्रति जागरूक करना है।

Ukraine vs Russia war | नाटो और अमेरिकी सेना ने यूक्रेन को सैन्य बल देने से इनकार, इंटरनेशनल सोना रिकार्ड हाई, लेनिक घरेलू बाजार में सस्ता|

No Smoking day 2022 in Hindi (धूम्रपान निषेद दिवस)

धूम्रपान करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी बढ़ रही है। इसी धूम्रपान के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष मार्च के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेद दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 में धूम्रपान निषेद दिवस 9 मार्च, 2022 को मनाया जायेगा। उसे मनाने का महत्वपूर्ण उद्देश्य धूम्रपान करने वालों को स्मोकिंग की बुरी आदत से छुटकारा दिलाना है। धूम्रपान हमारे शरीर के लिए मीठे जहर जैसा है। जो धीरे-धीरे शरीर को गला देता है।

धूम्रपान या सिगरेट से होने वाले नुकसान

सिगरेट पीने के 3 मिनट बाद से ही फेफड़े में ऑक्सीजन लेबल कम होने लगता है। ब्रेडप्रेसर हाई हो जाता है। शरीर में मोनोऑक्साइड बढ़ने लगता है। जिससे ऑक्सीजन लेबल कम हो जाता है।

No Smoking day 2022 in Hindi
No Smoking day 2022 in Hindi

वक्त गुजरने के साथ दिल की बीमारी, ब्रोंकाइटिस, न्यूमोनिया, स्ट्रोक, कैंसर और खास कर मुंह का कैंसर समेत स्वास्थ्य समस्याओं की ज्यादा गंभीर स्थिति विकसित हो सकती है। दुनिया में 90 प्रतिशत मुंह का कैंसर धूम्रपान के सेवन से हो रहा है। स्मोकिंग का प्रभाव खासी एवं गले में जलन के साथ सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके साथ कपड़े में बदबू और दाँत के रंग बदलने लगते है।

History of No Smoking day

नो स्मोकिंग डे यूनाइटेड किंगडम में हर वर्ष स्वास्थ्य जागरूकता के लिए मनाया जाता है। पहली बार भारत में नो स्मोकिंग डे 1984 में मनाया गया था। जिसका उद्देश्य उन धूम्रपान करने वालों की मदद करना है जो धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं। इस मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है।

No Smoking day Theme 2022 (नो स्मोकिंग दिवस थीम 2022)

No Smoking day Theme 2022 in Hindi: दुनिया भर में धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल थीम जारी की जाती है। साल 2022 के की थीम ‘Quit Your Way’ रखा गया है।

धूम्रपान छोड़ने का तरीका (How to Quit smoking)

नो स्मोकिंग दिवस के दिन शपथ ले कि आज से किसी भी प्रकार का स्मोकिंग नहीं करूंगा।

1. पानी और जूस का सेवन अधिक करें। अपने परिवार के साथ बाते करें। जिससे कि वे सफलतापूर्वक आपका सहयोग करें। धीरे-धीरे आप स्मोकिंग या धूम्रपान करना बंद करें।

2. निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एनआरटी)  का उपयोग करें।

3. हार्ड कैंडी, चीनी रहित गम, गाजर , कॉफ़ी स्टिरर, स्ट्रॉ और टूथपिक्स जैसे मौखिक विकल्प पर स्टॉक करें।

दैनिक गतिविधियों में बदलाव लाये जैसे सुबह उठना, खाना-खाना, कॉफी या टी ब्रेक लेना सिगरेट की लत से दूर कर सकती है।

स्मोकिंग करने वाले कुछ महत्वपूर्ण कथन

“सिगरेट आत्महत्या करने का उत्तम तरीका है.”- कुर्ट वोनेगट

“आगे बढ़ने का राज शुरू करना है.”- मार्क ट्वेन

“स्मोकिंग किश्तों में आत्महत्या है.”- एचएम फोरेस्टर

“खराब आदतों को तोड़ने से रोकना ज्यादा आसान है.”- बेंजामिन फ्रैंकलिन

“आज सबसे अच्छा दिन गंभीरतापूर्वक सोचने के लिए स्मोकिंग छोड़ने के बारे में हो सकता है.”- एलेक्जेंडर वूलकॉट

FAQ’s

Q. नो स्मोकिंग डे कब मनाया जाता है?

Ans : मार्च माह के दूसरे बुधवार को

Q. नो स्मोकिंग डे 2022 कब है?

Ans : 9 March

Q. नो स्मोकिंग दिवस थीम 2022 क्या है?

Ans : ‘Quit Your Way’

ये भी पढ़ेः-

CISF Raising Day 2022 | सीआईएसएफ स्थापना के 53वें दिवस पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

International Women’s day in Hindi | कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022, इतिहास, निबन्ध, जाने इस बार की थीम।

Urfi Javed | उर्फी जावेद ने ट्वीटर पर पोस्ट की ऐसी फोटो फैंस हुए काफी नारज, जाने क्या कहा उर्फी जावेद ने अपने फैंस को।

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles