National Vaccination day in Hindi | राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2022, जाने इसका इतिहास और क्या है महत्व

National Vaccination day in Hindi: भारत में हर वर्ष राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च को मनाया जाता है। भारत में पहली बार 16 मार्च, 1995 में ओरल पोलियो की खुराक दी गयी थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को टीकाकरण प्रति जागरूक करना है। कोविड-19 में भारत ने 77 करोड़ से अधिक लोगों को टीकाकरण करके विश्व रिकार्ड बनाया है।

ये भी पढ़ेः- Train to Busan movie review in Hindi | ट्रेन टू बुसान फिल्म रिव्यू

National Vaccination day in Hindi (राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस)

हर वर्ष 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। भारत में पहली बार 16 मार्च, 1995 को ओरल पोलियो की खुराक दी गयी थी। बीते साल पूरी दुनिया कोविड महामारी खतरनाक बीमारी से लड़ रहा था। बीते वर्ष इस बात से राहत मिली है कि अब कोविड-19 की बैक्सीन बन चुकी है। साथ ही दुनियाभर में टीकाकरण अभियान तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि हर वर्ष 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO के अनुसार वैक्सीन एक प्रतिक्षा प्रकिया है। जिससे जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले विकार या वायरस के खिलाफ मजबूत बनाता है।

टीकाकरण रक्त में घुलकर शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित करता है जो शरीर में एंडीबॉडी का निर्माण करता है। एंडीबॉडी हमारे शरीर में वायरस और बैक्ट्रिया से सुरक्षा करता है। शरीर में एंडीबॉडी बनने से वायरस और बैक्ट्रिया कमजोर हो जाते है। या खत्म हो जाते है। जिससे व्यक्ति बीमारी के शिकार नहीं होते है।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का इतिहास

देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 मार्च 1995 को हुई। तभी से हर वर्ष 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। 20वीं शताब्दी तक पूरी दुनिया पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी। तभी पोलियो खुराक की खोज हुई। भारत में 16 मार्च, 1995 में पहली खुराक 5 साल के कम बच्चे दी गयी। पोलियो खुराक मुंह के जरिए दी जाती है। पोलियो की खुराक के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया था। जिसका नाम “पल्स पोलियो टीकाकरण दो खुराक जिन्दगी के लिए”। इसके प्रचार धारक अमिताभ बच्चन जी को बनाया गया था। (National Vaccination day in Hindi)

National Vaccination day in Hindi
National Vaccination day in Hindi

शुरुआत में यह अभियान उतना कारगर नहीं था, लेकिन कुछ समय बाद यह अभियान काफी प्रभावी रहा है। और पूरे भारत में यह अभियान चलाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया। पोलियो मुक्त होने वाला भारत एशिया महाद्वीप का दूसरा देश बन गया है।

वैक्सीन का महत्व

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2022ः-वर्तमान समय में तो किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है कि वैक्सीन हमारे जीवन में कितना महत्व है। बीते वर्ष पूरी दुनिया कोविड महामारी से काफी मुश्किल से उभरी है। जहाँ बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन हुआ है। इससे पहले भी दुनियाभर में व्यापक टीकाकरण अभियानों के परिणामस्वरूप दुनिया के प्रमुख हिस्सों से चेचक, खसरा, टिटनस, पोलियो, प्लेग जैसे अत्यधिक संक्रामक और खतरनाक बीमारियों का खात्मा हुआ है।

FAQ’s

Q. राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : 16 March

ये भी पढ़ेः-

World Consumer Rights Day 2022 in Hindi | जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, क्या है इस बार की थीम?

World Pi day 2022 in Hindi | जाने क्यों मनाया जाता है विश्व पाई दिवस। गणित में इसका क्या महत्व है।

World Sleep Day 2022 : पूरी दुनिया में नींद की समस्या है। जिसके चलते लोगों को जागरूक करने के लिए वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है।

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles