ट्रेंडिंग न्यूज़

Manish Narwal And Singhraj win Gold And Silver | पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास 50 मीटर एयर पिस्टल मे जीता गोल्ड और सिल्वर

Manish Narwal And Singhraj Gold And Silver भारत ने जापान के टोक्यो शहर में चल रहे टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में 44 साल में इतिहास रचा, भारत ने 1967 से 2016 तक सिर्फ 12 मेडल जीते लेकिन 2021 में अकेले भारत ने जीते 15 मेडल, किसी भी पैरालंपिक में अब तक भारत के नाम सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड है।

Tokyo Paralympic 2021 | भारत ने पहली बार रचा इतिहास, टोक्यो पैरालंपिक 2020

Manish Narwal And Singhraj win Gold And Silver

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 50 मीटर एयर पिस्टल में सोने-चाँदी पर कब्जा किया। शूटिंग पैरा के 50 मीटर शूटिंग में मनीष नरवाल ने गोल्ड मैडल और सिंघराज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और सिल्वर पदक अपने नाम किया।

टोक्यो में 4 सितम्बर को भारत के शूटर मनीष नरवाल (218.2) ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। तो वहीं सिंघराज ने 216.7 स्कोर कर सिल्वर पदक जीता।

भारत का पैरालंपिक में अबतक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 15 पदक देश के नाम किया है। जिसमें 3 स्वर्ण, 7 रजत और कांस्य देश को दिलाया है।

सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में एसएच-1 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। सिंहराज ने फाइनल में 216.8 स्कोर कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह इनका दूसरा मैडल है।

भारत द्वारा टोक्यो पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 2016 में रियो पैरालंपिक में भारत ने मात्र 2 स्वर्ण पदक सहिता और 4 पदक जीता था।

Manish Narwal

पैरा शूटर मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में अच्छा प्रदर्शन किया, मनीष नरवाल 50 मीटर एयर शूटिंग में भारत को सोना दिलाया, टोक्यो पैरालंपिक में सोना जीतने वाले वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी है। मनीष नरवाल उत्तर प्रदेश के फरीदा बाद के रहने वाले है।

Sumit Antil

Tokyo Paralympic 2021
सुमित अंतिल

एथलीट सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में गोल्ड मैडल अपने नाम किया। सुमित अंतिल एफ-64 वर्ग (जेवलिन थ्रो) में भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया। सुमित अंतिल नें 68.55 मीटर जेवलिन थ्रो कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के मिचाल बुरियन ने 66.9 मीटर जेवलिन थ्रो कर रजत पदक और श्रीलंका के डुलान कोडिथुवाक्कू (65.61 मीटर) थ्रो कर कांस्य पदक जीता।

Avani Lekhara

Tokyo Paralympic 2021
अविनी लखेरा

अविनी लखेरा टोक्यो पैरालंपिक2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने पैरालंपिक महिला आर-2 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मैडल जीता, इस प्रकार पैरालंपिक में गोल्ड मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी है। 19 वर्षीय एयर पिस्टर सूटर में 246.6 अंक हासिल कर विश्व रिकार्ड की बराबरी की। इस प्रतियोगिता में चीन की झांग कुइपिंग को रजत और यूक्रेन की इरियाना शेतनिक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

ये तीनों भारत के वे शूरवीर है जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया है। ऐसे पैरा एथलीट को ढेर सारी बधाइयां।

इसे भी पढ़ेः-

Tokyo 2021 Paralympic Games | भाविना पटेल रजत पदक जीता | गोल्ड से चूकी

National Teacher’s day 2021 in Hindi | Happy Teacher’s day, शिक्षक दिवस 2021

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply