अंतरराष्ट्रीय

International Day of Families 2022 | इंटरनेशनल डे ऑफ़ फैमिलीज़

International Day of Families 2022: परिवार के महत्व और विकास में अंतरराष्ट्रीय भूमिका के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष 15 मई को इंटरनेशनल डे ऑफ़ फैमिलीज़ मनाया जाता है। आइए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की थीम क्या है? जानिए क्या है इतिहास और परिवार का महत्व?

ये भी पढ़ेः- Test Tube Baby in Hindi | IVF के द्वारा नि:संतानता को है हराना।

International Day of Families 2022 (इंटरनेशनल डे ऑफ़ फैमिलीज़)

हर वर्ष 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को परिवार के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके। परिवार हमारे समाज की सबसे छोटी इकाई है। परिवार हमें सुरक्षा महसूस कराता है। यह हमें जीवन में किसी के होने का एहसास कराता है। परिवार हमारे जीवन की छोटी सी छोटी जरूरतों को पूरा करता है। परिवार हमारा प्राथमिक पाठशाला है। परिवार के साथ ही हम अपनी समस्यों को साझा करते है।

कोविड महामारी में आप परिवार के महत्व को भलीभात समझ गये होंगे। आप किसी भी प्रदेश या देश में रहे हो लेकिन अंतिम समय में परिवार के साथ ही रहकर इस महामारी से लड़ाई लड़ी है। और अब परिवार के साथ आगे बढ़ना है। साथ ही इस दिन परिवार को एक मजबूत समाज और राष्ट्र को बनाने में मदद करता है।

International Day of Families 2022
International Day of Families 2022

History of International Day of Families

9 दिसम्बर, 1989 को संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली ने 44/83 प्रस्ताव पेश कर विश्व परिवार दिवस मनाने की घोषणा की थी।

1993, में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली ने प्रस्ताव संख्या (A/RES/47/237) जारी कर हर वर्ष 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने का प्रस्ताव और शुरुआत की। यह दिन परिवार से संबन्धित मुद्दे के बारे में जागरूक करने, परिवारों को प्रभावित करने वाली सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय प्रक्रियाओं के ज्ञान को बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही दुनिया भर में परिवारों के बेहतर जीवन स्तर और सामाजिक प्रगति के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करना है।

International Day of Families Theme 2022

इस वर्ष की थीम, “परिवार और शहरीकरण” (“Families and Urbanization”), का उद्देश्य टिकाऊ, परिवार के अनुकूल शहरी नीतियों के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है।

FAQ’s

Q. अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: 15 मई

Q. अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

Ans: 15 मई 1993 से

Q. अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की घोषणा कब की गयी।

Ans: 9 दिसम्बर 1989 को प्रस्ताव संख्या (A/RES/47/237) के द्वारा की गयी।

ये भी पढ़ेः-

Motapa kaise kam kare | Weight Loss tips in Hindi | मोटापा (वजन) कम करने के 10 उपाय।

Asthma Disease in Hindi | दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके।

Height Kaise Badhaye | 30 दिनों में बढ़ सकती है 2-4 इंच हाइट। अगर आप करते है ये 5 काम।

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply