ट्रेंडिंग न्यूज़

World Pharmacist day 2021 in Hindi | Theme , Quotes

World Pharmacist day 2021 in Hindi हर वर्ष 25 सितम्बर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य फार्मासिस्ट को सम्मान देना है। विश्व फार्मासिस्ट दिवस क्यों मनाया जाता है, कब से मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कब हुई, जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़े।

Read Also :- Sirisha Bandla Biography in hindi, Parents, Husband, सिरीशा बंदला की आत्मकथा

World Pharmacist day 2021 in Hindi

देश तथा विश्व के फार्मासिस्ट के सम्मान में हर वर्ष 25 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। जिस प्रकार डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है उसी प्रकार फार्मासिस्ट को भगवान का दूत माना जाता है। फार्मासिस्ट को केमिस्ट भी कहा जाता है। मरीज को खुशहाल रखने के लिए जितना रोल डॉक्टर का होता है, उतना ही रोल फार्मासिस्ट का भी होता है।

World Pharmacist day History in hindi

फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत 25 सितम्बर 2009 से हुई, 2009 में पहली बार विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। फार्मासिस्ट दवा क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते है। इसीलिए इस दिन उनके सम्मान में फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 2021 में 13वां विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जा रहा है।

इसकी शुरुआत 12 वर्ष पहले साल 2009 में International Pharmaceutical Federation (FIP) द्वारा इस्तांबुल (तुर्की) में की गयी थी। 25 सितम्बर को ही International Pharmacist day इस लिए चुना गया क्योंकि इस दिन International Pharmaceutical Federation (FIP) की स्थापना दिवस है।

World Pharmacist day का महत्व

स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट काफी अहम भूमिका निभाते है। फार्मासिस्ट द्वारा नई दवाइयों को तैयार करना। उनकी खोज करना। विभिन्न प्रकार के टीके का आविष्कार करना तथा बड़ी संख्या में बाजार में पहुंचाना फार्मासिस्ट का अहम रोल होता है।

इन्हें नई दवाई का प्रशिक्षण, खोज और रिसर्च करते है। दवाओं को बनाना, उसे सुरक्षित रखना जैसे कार्य इनके कंधे पर होता है। दुनिया में फार्मासिस्ट की काफी जरूरत है।

किसी भी देश में फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीड़ की हड्डी होती है। देश में जितना महत्व डॉक्टर का होता है उतना ही महत्व फार्मासिस्ट का भी होता है।

World Pharmacist day 2021 in hindi
World Pharmacist day 2021

अगर आप केमिस्ट की दुकान पर दवा लेने गये हो तो आप ने देखा होगा कि केमिस्ट की दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति पूरा दिन खड़े रहते है। डॉक्टर को बैठने का समय भी मिला जाता है। इससे आप समझ सकते है कि फार्मासिस्ट का कितना महत्व है।

इतना ही नहीं इन्हें हर तरह के दवाईयों के बारे में भी पता होना चाहिए जिसमें टेबलट, कैप्सूल, इंजेक्शन, सीरफ के बारे में जानकारी होना चाहिए।

World Pharmacist day 2021 Theme in Hindi

हर वर्ष फार्मासिस्ट दिवस के लिए एक थीम जारी की जाती है। यह थीम अन्तर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन द्वारा तय किया जाता है। World Pharmacist day theme 2021 “Pharmacy: Always Trusted for Your Health” (फार्मेसी: हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए विश्वसनीय)

भारत में फार्मासिस्ट के जनक कौन है?

भारत में फार्मासिस्ट के जनक महादेव लाल श्रॉफ को माना जाता है। इन्होंने फार्मेसी क्षेत्र में काफी योगदान दिया है। इन्होंने पहली बार बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में 3 वर्षीय फार्मेसी पाठक्रम शुरु किया था।

फार्मासिस्ट बनने के लिए कैसे करें पढ़ाई

B. Pharma

फार्मासिस्ट बनने के लिए 12वीं की कक्षा सांइस साइड से पास होना आवश्यक है। जिसमें बॉयोलॉजी, फिजिक्स और कमेस्ट्री में 50 प्रतिशत के साथ पास होना चाहिए। 12वीं क्लास पास होने के बाद राज्य सरकार द्वारा एक फार्म निकाला जाता है। जिसका परीक्षा करायी जाती है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा को पास करता है तो उसके रैंक के आधार पर सरकारी या निजी कॉलेज दिया जाता है। उसके बाद यह कोर्स 4 वर्ष का होता है। बी-फार्मा की पढ़ाई पूरी होने के बाद राज्य सरकार से एक शार्टिफिकट दिया जाता है। उसके बाद उस निजी या किसी संस्था के साथ अपनी केमिस्ट की दुकान चला सकता है। या किसी दवा बनाने वाली कम्पनी में जाकर दवा बना सकता है।

इसकी फीस 50 हजार से लेकर 1.50 लाख तक होती है।

D. Pharma

डी-फार्मा के लिए भी बी-फार्मा जैसी पढ़ाई करनी पड़ती है। इसके तहत 2 वर्ष का डिप्लोमा कराया जाता है। जिससे आप अपनी निजी दुकान खोल सकते है।

Pharmacist day in India

Pharmacist day in India भारत में फार्मासिस्ट दिवस 25 सितम्बर को मनाया जाता है। इस देश सभी फार्मासिस्टों को अवकाश दिया जाता है। कम्पनियों की ओर से बोनस दिया जाता है। इस वर्ष फार्मासिस्ट दिवस 25 सितम्बर 2021, शनिवार को मनाया जायेगा।

FAQ’s

Q. विश्व फार्मेसी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व फार्मेसी दिवस 25 सितम्बर को मनाया जाता है।

Q. अन्तर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितम्बर को मनाया जाता है।

Q. विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2021 की थीम क्या है?

Ans : विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2021 की थीम “फार्मेसी: हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए विश्वसनीय” (“Pharmacy: Always Trusted for Your Health”)

Read Also :-

World Indigenous day in Hindi | विश्व आदिवासी दिवस

International Tiger Day 2021 in Hindi | विश्व टाइगर दिवस

International day of Peace 2021 in Hindi | विश्व शान्ति दिवस क्यों मनाया जाता है?

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply