राष्ट्रीय

National Safe Motherhood day 2022 | जानिए आज क्यों मनाया जाता है नेशनल सेफ मदरहुड डे, क्या है इस वर्ष की थीम।

National Safe Motherhood day 2022: कस्तूरबा गाँधी के जन्म के अवसर पर हर वर्ष 11 अप्रैल नेशनल सेफ मदरहुड डे के रुप में मनाया जाता है। प्रसूत और गर्भवती महिला की सुरक्षा और देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष नेशनल सेफ मदरहुड डे मनाया जाता है। भारत में मातृत्व मृत्यु दर कम करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। जानिए इसका महत्व और भारत सरकार की योजना क्या है?

National Safe Motherhood day 2022 (नेशनल सेफ मदरहुड डे)

प्रसूत एवं गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए भारत में हर वर्ष 11 अप्रैल को नेशनल सेफ मदरहुड डे दिवस मनाया जाता है। यह व्हाइट रिबन एलाइंस इंडिया (WRAI) की पहल के बाद मनाया जाने लगा। इसे मनाने का उद्देश्य देश में प्रसूत के दौरान या बाद में होने वाली मातृत्व मृत्यु दर को कम करना तथा लोगों इसके प्रति जागरूक करने के लिए भारत सरकार ने 2003 को 11 अप्रैल को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।

History of National Safe Motherhood day (नेशनल सेफ मदरहुड डे का इतिहाल)

मातृत्व मृत्यु दर की बढ़ती चिन्ताओं के कारण भारत सरकार ने व्हाइट रिबन एलाइंस इंडिया (WRAI) की पहल के बाद 2003 में 11 अप्रैल कस्तूरबा गाँधी की जयंती पर नेशनल सेफ मदरहुड डे मनाने की घोषणा की। आधिकारिक तौर पर इस दिवस की घोषणा करने वाला भारत पहला देश है। जिसने मातृत्व मृत्यु दर में काफी गिरावट देखने को मिली है।

इसके लिए भारत सरकार ने पोषक तत्व योजना, आंगबाड़ी योजना, निःशुल्क इलाज जैस योजनाओं को लागू किया है।

National Safe Motherhood day 2022
National Safe Motherhood day 2022

नेशनल सेफ मदरहुड डे का महत्व

पिछले तीन वर्ष से पूरा विश्व कोविड महामारी की मार से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। कोविड़ के दौरान गर्भवती महिलाओं को देखभाल के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था और खान-पान पर विशेष ध्यान देने पहल की गयी थी,

खास तौर पर उन महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा उपबंध करने की आवश्यकता जो गर्भवती थी। और जिन्हें कोरोना हो गया था। उनका अधिकार है कि उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा मिले। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रेग्नेंट महिलाओं को बिना किसी कारण घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

National Safe Motherhood day Theme 2022

इस दिवस के अवसर पर हर वर्ष एक थीम जारी की जाती है जिससे कि सभी महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान सुरक्षित और स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक देखभाल मिले।

वर्ष 2022 के लिए अभी कोई थीम जारी नहीं की गयी है। जल्द ही हम आप तक इस वर्ष की थीम पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

FAQ’s

Q. नेशनल सेफ मदरहुड डे कब मनाया जाता है?

Ans: 11 April

Q. कस्तूरबा गाँधी जी का जन्म कब हुआ था?

Ans : 11 अप्रैल 1869 पोरबंदर, गुजरात।

Read Also:-

Siblings day 2022 in Hindi | नेशनल सिबलिंग डे पर संदेश भेजकर भाई-बहन को दे शुभकामनाएं।

World Homoeopathy day 2022 in Hindi | जानिए विश्व होम्योपैथी दिवस का इतिहास और इस वर्ष की थीम क्या है?

World Health day in Hindi | जानिए इस दिवस का इतिहास, World Health day Theme 2022

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply