अंतरराष्ट्रीय

Anti-Child Labor Day 2022 | बालश्रम निषेध दिवस पर निबंध

World Anti-Child Labor Day 2022: हर वर्ष 12 जून को विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में बढ़ रहे बालश्रम को रोकना है। इसकी शुरुआत 2002 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघ ने की थी। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघ का उद्देश्य 14 से कम उम्र के बच्चों से श्रम न कराकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।

Read Also:- World Brain Tumor day 2022 | जानिए ब्रेन ट्यूमर के लक्षण और उपचार का तरीका

Anti-Child Labor Day 2022 (बालश्रम निषेध दिवस)

विश्व बालश्रम निषेध दिवस या एंटी चाइल्ड लेबर डे हर वर्ष 12 जून को मनाया जाता है। इसकी पहल अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघ के द्वारा 2002 में की गयी थी। इस दिवस का उद्देश्य बच्चों को गरिमापूर्ण जीवन जीने और बालश्रम से लड़ने के लिए उपयुक्त वातावरण मुहिया कराना है।

यह दिवस न केवल बच्चों के विकास और समृद्धि के लिए उपयुक्त वातावरण पर ध्यान केंद्रित करना है। बालश्रम निषेध के खिलाफ अभियानों में भाग लेने के लिए सरकार, एनजीओ संस्थान, स्कूल, मीडिया और महिला संस्थान से समर्थन प्राप्त करना है।

बाल-श्रम निषेध दिवस का इतिहास (History of Child Labor Prohibition Day)

बाल श्रम अधिनियम 1986, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के रूप में परिभाषित करता है, जो 14 साल से कम उम्र के बच्चे ऐसे कामों में लगे हुए है, जो उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और अवकाश का समय और बस बुनियादी स्वतंत्रता से दूर है।अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन जो काम की दुनिया को नियंत्रित करती है।

World Anti Child Labor Day 2022 Anti-Child Labor Day 2022 | बालश्रम निषेध दिवस पर निबंध
Anti-Child Labor Day 2022

भारत में बालश्रम निषेध कानून

बाल श्रम अधिनियम 1986, में लागू किया गया। भारत में बाल श्रम को रोकने के लिए भारतीय संविधान के मूलाधिकार, भाग-3 में अनुच्छेद- 23 और 24 में विस्तार से वर्णन किया गया है। जिसमें 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को किसी भी जोखिम भरे कामों में नहीं लगाना है। यदि ऐसे करते आप पाये गये तो सात साल की सज़ा या जुर्माना या दोनों हो सकता है।

भारत में बालश्रम अधिनियम-2016 में पूर्णरुप से लागू किया गया है। जिसके तहत 14 से कम उम्र के बच्चे को कार्यखाने में काम करने से पूर्ण प्रतिबंध लगाता है। इसके साथ ही 14-18 वर्ष के बच्चे को जोखिम भरें काम करने से रोकता है। इसके साथ ही बालश्रम पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना स्कीम लागू की है। इसके तहत 06-14 वर्ष के बच्चे को काम से छुटकारा दिलाना है। तथा उन्हें शिक्षा के लिए नेशनल स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर में नामांकन कराना है। जहाँ से मुख्य धारा से जुड़ने से पहले उन्हें बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, मिड-डे-मील और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध की जा सके।

World Anti Child Labor Day Anti-Child Labor Day 2022 | बालश्रम निषेध दिवस पर निबंध
Anti-Child Labor Day 2022

वर्ष 2017 में भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने Pencil (Platform for Effective Enforcement for No Child Labour) नामक पोर्टपोलियो की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से किसी भी बालश्रम के खिलाफ आप शिकायत दर्ज कर सकते है। भारत सरकार ने बच्चों के अधिकार के लिए एक विभाग भी बनाया है जिसका नाम National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR), जो महिला और बाल विकास मंत्रालय के अन्तर्गत आता है।

Anti-Child Labor Day Theme 2022

हर साल बालश्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रम संस्थान द्वारा एक थीम जारी की जाती है। इस वर्ष यानि 2022 विश्व बाल-श्रम निषेध दिवस की थीम- “बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण” (“Universal Social Protection to End Child Labour”)

Disclaimer:- बालश्रम के खिलाफ सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। देश में बालश्रम के खिलाफ आवाज उठानी है। जिसे देश में बालश्रम को कम किया जा सके।

दोस्तो यदि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कॉमेट बाक्स में अपना सुझाव अवश्य दे। हम आप के सुझाव की प्रतिक्षा करेंगे।

FAQ’s

Q. Baal-Bhram Nishedh divas kab manaya jata hai?

Ans: 12 June

Q. 12 जून को कौन सा दिवस (दिन) मनाया जाता है?

Ans: विश्व बाल-श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है।

Q. बाल-श्रम निषेध दिवस 2022 की थीम क्या है?

Ans: “बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण” (“Universal Social Protection to End Child Labour”)

Read Also:-

Breast Cancer in Hindi | ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर के कारण, लक्षण और उपचार

Thyroid Symptoms in Hindi | जानिए थायराइड के लक्षण, कारण, इलाज, दवा और उपचार

Asthma Disease in Hindi | दमा के कारण, उपचार और रोकथाम के तरीके।

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply