अंतरराष्ट्रीय

World Tuberculosis TB day 2022 in Hindi | जानिए टीबी के लक्षण, भारत का संकल्प, 2025 तक टीबी मुक्त होगा देश

World Tuberculosis TB day 2022 in Hindi: हर वर्ष 24 मार्च को वर्ल्ड टीबी दिवस मनाया जाता है। इसका अंग्रेजी नाम ट्यूबरकुलोसिस (Tuberculosis) तथा हिन्दी में क्षयरोग कहते है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को टीबी जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे जागरूक अभियानों के बारे में जानकारी देना है।

Read Also:- World Wildlife Day 2022 | 3 मार्च को मनाया जाता है विश्व वन्यजीव दिवस | जाने क्या है विश्व वन्यजीव दिवस 2022 की थीम ।

World Tuberculosis TB day 2022 in Hindi

हर साल 24 मार्च को विश्व क्षयरोग दिवस (World TB day) मनाया जाता है। साल 1882 को डॉक्टर रॉबर्ड कोच ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस (Mycobacterium tuberculosis) नामक बैक्टीरिया की खोज की। जो टीबी की बीमारी का कारण है। इसे मनाने का उद्देश्य टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ इसका रोकथाम करना है। टीबी से सबसे ज्यादा फेफड़ा प्रभावित होता है। इसके अलावा शरीर के अन्य भाग भी प्रभावित होते है। यह जीवाणुओं द्वारा फैलता है।

विश्व टीबी दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कोविड-19 संकट बीमारी के चलते टीबी मरीजों पर विशेष ध्यान दिया गया था। किन्तु 2020 में लगभग 150000 लोगों को टीबी की बीमारी के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया था। इससे होने वाली मौतों को समाप्त करने के लिए त्वरित कार्रवाई का आह्वान करने का ये एक बेहतर अवसर है. हालांकि, 2000 से अब तक टीबी से दुनियाभर में 66 मिलियन लोगों की जान बचाई गई है। लेकिन 2020 में इसका उलट हो गया।

History of World TB day (विश्व टीबी दिवस का इतिहास)

24 मार्च 1882 को जर्मन फिजिशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट रॉबर्ट कॉच (Dr. Robert Koch) ने टीबी के बैक्टीरियम यानी जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्युबरक्लोसिस (Mycobacterium Tuberculosis) की खोज की थी। जो आगे चलकर टीबी के इलाज में मददगार साबित हुआ। इस योगदान के लिए रॉबर्ट कोच को 1905 में नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था।

डब्लूएचओ (WHO) ने सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाने की घोषणा की।

टीबी से हर रोज 4100 लोगों की मृत्यु होती है। और हर रोज 31000 से अधिक लोग इस इलाज और रोकथाम बीमारी के चपेट में आ जाते है। एचआईवी मरीजों की मौत का सबसे बड़ा कारण टीबी है।

world tb day 2022 poster

World Tuberculosis TB day 2022 in Hindi
World Tuberculosis TB day 2022 in Hindi

World Tuberculosis (TB) day Theme 2022

World Tuberculosis (TB) day Theme 2022 in Hindi: इस साल यानि 2022 में वर्ल्ड टीबी डे थीम- ‘Invest to End TB. Save Lives’ रखा गया है। जिसका शाब्दिक अर्थ ‘टीबी को खत्म करने के लिए निवेश करें, जीवन बचाए’

तथा इसका स्लोगन (Slogan) रखा गया है- India v/s TB “टीबी हारेगा देश जीतेगा”

लक्ष्य

जहाँ एक ओर पूरी दुनिया 2030 तक टीबी खत्म करना का लक्ष्य रखा गया। वहीं भारत का संकल्प वर्ष 2025 निर्धारित किया गया। लेकिन कोविड महामारी के कारण इस लक्ष्य को प्राप्त करना मुश्किल दिख रहा है। क्यों 2020 में ही लगभग 150000 लोगों की मृत्यु टीबी के हुई है। भारत इस बीमारी से प्रभावित सर्वाधिक एशियाई देश है। भारत सरकार टीबी मरीजों को 6 माह तक 500 रुपये का खर्च उपलब्ध कराती है जो मरीज के खाते में सीधे भेज दिया जाता है।

World Tuberculosis (TB) day 2022
World Tuberculosis (TB) day 2022

टीबी के लक्षण

दो हफ़्ते से लगातार खांसी का आना, खांसी के साथ सीने में दर्द, बलगम के साथ खून का आना, भूख न लगना, हल्का बुखार आना, रात में पसीना आना, वजन कम होना, ठंड लगना इसके लक्षण है।

रोकथाम

क्षयरोग के रोकथाम के लिए मुख्य तौर पर बच्चे को बीसीजी (BCG) का टीकाकरण करना आवश्यक है जिससे बच्चों में 20% बीमारी कम हो जाती है।

संक्रमित रोगी से दूर रहे तथा उसकी वस्तुओं का न छुए, तथा छूने के बाद हाथ को साबुन से अच्छी तरह साफ कर ले।

संक्रमित व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकना चाहिए। खांसते समय मुंह और नाक को कपड़े से ढक लेना चाहिए।

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। कपड़े को गर्म पानी में साफ करना चाहिए।

ताजी पत्तेदार सब्जियों, प्रोटीन युक्त भोजन, दूध, अंडा, मछली का सेवन कर प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

नियमित रुप से दवाओं का सेवन करें। तथा डॉक्टर द्वारा बताये गये नियमों का पालन करें।

इलाज के दौर 6-9 माह का कोर्स को पूरा करें। यदि गम्भीर रुप से संक्रमित है तो 18 से 24 महा तक इलाज कोर्स को पूरा करें।

डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में दी गयी सभी जानकारियां सामान्य है। TB (Tuberculosis) सें संबंधित कोई भी बीमारी हो तो अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य से ले। इसमें दी गयी जानकारियां किसी चिकित्सक या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें।

FAQ’s

Q. विश्व टीबी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : 24 March

Q. World Tuberculosis (TB) day kab manaya jata hai?

Ans : 24 March

Q. क्षयरोग दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: 24 मार्च

Q. world tb day 2022 theme (विश्व टीबी दिवस 2022की थीम क्या है?)

Ans: ‘Invest to End TB. Save Lives’

Read Also:-

World Oral Health day 2022 | जानिए वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का इतिहास, महत्व और थीम

World Indigenous day in Hindi | विश्व आदिवासी दिवस | जानिए इस वर्ष की थीम क्या है?

International Day of Happiness 2022 | जानिए अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस, का इतिहास और महत्व

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply