International Day of Happiness 2022 | जानिए अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस, का इतिहास और महत्व

International Day of Happiness 2022: हर वर्ष 20 मार्च को विश्व खुशहाल दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को खुशहाल जीवन जीने और स्वास्थ्य रहने की प्रेरणा देता है। जीवन में खुश रहने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

“यदि आप खुशहाल जीवन चाहते हैं, इसे एक लक्ष्य से बाँधें, लोगों या वस्तुओं से नहीं”- एल्बर्ट आइन्स्टाइन

Read Also:- Urfi Javed ने मुस्लिम कट्टरपंथियों को जम कर सुनाया|Tight slap by Urfi Javed on da face of some extremists

International Day of Happiness 2022 (अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस)

खुश रहना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने लिए हर वर्ष 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 20 मार्च को हर वर्ष इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाने की घोषणा की। इसे 2013 से लगातार मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी में 206 देशों ने मिलकर खुश रहने का संकल्प लिया है।

History of International Day of Happiness

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 12 जुलाई 2012 को एक प्रस्ताव पारित कर अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस मनाने की घोषणा की। इसके बाद वर्ष 2013 से हर वर्ष 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस मनाया जाने लगा। साल 2013 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय खुशहाल दिवस भूटान की राजधानी थिम्पू में मनाया गया। उसके बाद समय-समय पर पूरे विश्व में मनाया जाने लगा। भूटान सरकार इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करता है जिससे लोग अपने परिवार के साथ मिलकर खुशी का पल बीता सके। इसके अलावा, साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने गरीबी और असमानता को जड़ से मिटाने एवं पृथ्वी को बचाने का संकल्प पत्र भी पारित किया था।

International Day of Happiness 2022
International Day of Happiness 2022

महत्व

आजकल लोग तनावपूर्ण जिन्दगी जी रहे है, लोगों के चेहरे की मुस्कुराहट चली गयी है। जिससे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इस स्थिति में लोग काल्पनिक दुनिया में जीने लगे है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस मनाया जाता है। आजकल इस भागदौड़ जिन्दगी में लोगों अपने परिवार को समय नहीं दे रहे है। ऐसे में खुश रहने के लिए अपने परिवार के साथ कुछ पल गुजरना चाहिए।

International Day of Happiness Theme 2022

अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष एक थीम जारी की जाती है। इस थीम के माध्यम से लोगों को जीवन जीने का संदेश दिया जाता है। वर्ष 2022 की थीम- ‘Happiness For All, Together’. रखी गयी है।

FAQ’s

Q. इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस कब मनाया जाता है?

Ans: 20 March

Q. अंतरराष्ट्रीय खुशहाल दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : 20 March

Q. इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस 2022 की थीम क्या है?

Ans: ‘Happiness For All, Together’

Read Also:-

World Sparrow Day 2022 | जानिए विश्व गौरैया दिवस 2022 का इतिहास, महत्व एवं विषय

Bihar day 2022 in Hindi | बिहार 110वां स्थापना दिवस मनाया रहा है। जानिए क्या है बिहार का इतिहास

Dol Jatra 2022 in Hindi | दोल जात्रा त्योहार कहाँ मनाया जाता है? dol yatra kab hai

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles