अंतरराष्ट्रीय

World Sleep Day 2022 : पूरी दुनिया में नींद की समस्या है। जिसके चलते लोगों को जागरूक करने के लिए वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है।

World Sleep Day 2022: बढ़ते मोबाइल के प्रयोग से दुनिया भर में 10 में से 6 लोगों को नींद की समस्या हो रही है। लोगों को नींद की समस्या के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष मार्च के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड स्लीप डे 2022, 18 मार्च को मनाया जायेगा।

Read Also:- Urfi Javed | उर्फी जावेद ने ट्वीटर पर पोस्ट की ऐसी फोटो फैंस हुए काफी नारज, जाने क्या कहा उर्फी जावेद ने अपने फैंस…

World Sleep Day 2022 (वर्ल्ड स्लीप डे)

हर वर्ष मार्च माह के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को हो रही नींद और स्वास्थ्य की समस्या के प्रति जागरूक करना है। कुछ लोग ऐसे होते है कि बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाती है। लेकिन कुछ लोग रात भर करवट लेते रहते है। अगर आपको बिस्तर पर जाने के बाद घंटों नींद नहीं आती है तो आप यह मिलिट्री ट्रिक काम आ सकती है।

जल्दी सोने के लिए सेनाओं में एक खास सीक्रेट का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे दो मिनट में ही नींद आ जाती है। इस ट्रिक का इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है।

इस रहस्य की जानकारी ‘रिलैक्स एंड विन: चैंपियन परफॉर्मेंस’ किताब में दी गई है। वैसे यह किताब 1981 में ही प्रकाशित हुई थी। लेकिन Joe.co.uk वेबसाइट पर प्रकाशित होने के बाद यह ट्रिक पूरी दुनिया में मशहूर हो गई।

World Sleep Day 2022
World Sleep Day 2022

नींद की ट्रिकः- इसके लिए अपने चेहरे की सभी मांसपेशियों को आराम दें, जीभ, जबड़े, आंखों के आसपास की मांसपेशियों का तनाव दूर करें। अपने कंधों को जितना हो सके नीचे ले जाएं। ऊपर और नीचे की भुजाओं को भी नीचे ले जाएं। सांस छोड़ें, छाती और पैरों को आराम दें।

कम नींद आने का कारण

1. दुनिया में बढ़ते मोबाइल के प्रयोग से लोग देर रात तक जागते है जिससे उनके दिमाग और स्वास्थ्य पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। दुनिया भर में 10 में से 6 लोग मोबाइल का प्रयोग रात्रि में करते है जिन्हें नींद की समस्या से गुजरना पड़ रहा है।

2. परिवार क्लेश के कारण लोग तनाव में आ जाते है जिससे कि नींद आना कम हो जाती है और लोगों का स्वास्थ्य धीरे-धीरे गिरने लगता है।

3. दोस्तों के साथ रातभर पार्टी करना, क्लब जाना, सिनेमा देखना जैसी आदतों से नींद में समस्या आती है।

4. लोग अपना वज़न कम करने के लिए रात का खाना नहीं खाते है। जो कि डॉक्टर का मनाना है कि जो रात्रि में खाना नहीं खाता है, उसे अच्छी नींद नहीं आती है। और नींद पूरी न होने पर वज़न बढ़ता है।

खाने के बाद तुरंत बाद सोने न जाएं।

चिकित्सक का मानना है कि रात्रि में खाना खाने के बाद तुरंत सोने के लिए बिस्तर पर नहीं जाना चाहिए। खाना खाने और सोने के बीच कुछ समय का अन्तर होना जरूरी है। क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाने से ब्लड शुगर और इंसुलिन बढ़ता है जिससे शरीर का वज़न बढ़ता है।

World Sleep Day 2022
World Sleep Day 2022

संतुलित आहार (balanced diet)

स्वास्थ्य शरीर के लिए स्वस्थ भोजन करें रात्रि में मादक पदार्थ का सेवन न करें। बेडरूम को साफ रखें, गंध न रहे जैसे बातों का विशेष ध्यान रखे।

नींद न पूरी होने पर समस्याएं

कम नींद लेने से नींद पूरी नहीं होती है। सिर दर्द, आलस्य, काम न करना, चिड़-चिड़ापन होना, पेट खराब जैसी तमाम समस्या का सामना करना पड़ता है। इस के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही वर्ल्ड स्लीप डे कमेटी ऑफ द वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी की ओर से हर साल वर्ल्ड स्लीप-डे मनाया जाता है।

FAQ’s

Q. वर्ल्ड स्लीप-डे कब मनाया जाता है?

Ans : मार्च के तीसरे शुक्रवार को।

Q. वर्ल्ड स्लीप-डे 2022 कब है?

Ans: 18 March

Read Also:-

No Smoking day 2022 in Hindi | धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है। धूम्रपान शरीर के लिए धीमा जहर है।

Mauritius National Day 2022 | मॉरीशस का राष्ट्रीय दिवस और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

CISF Raising Day 2022 | सीआईएसएफ स्थापना के 53वें दिवस पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply