अंतरराष्ट्रीय

World Hearing Day 2022 | जाने क्या है विश्व श्रवण दिवस का महत्व और इतिहास

World Hearing Day 2022: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हर वर्ष 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को बढ़ रहे बहरेपन के खतरें के प्रति जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2021 में विश्व श्रवण दिवस पर इससे जुड़े रिपोर्ट जारी की है जिसके आंकड़े सुनकर हो उड़ जायेंगे।

ये भी पढ़ेः- National Science Day 2022 | जाने क्यों मनाया जाता है नेशनल सांइस डे। कौन थे सी. वी. रमन

World Hearing Day 2022 (विश्व श्रवण दिवस)

पूरे विश्व में 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिन्ता जाहिर किया कि 2050 तक 700 मिलियन लोगों को बहरेपन से पीड़ित हो सकते है। लेकिन आज के समय में 400 मिलियन लोगों अपनी सुनने की क्षमता खो चुके है।

कहा जाता है पुराने समय में लोगों को सुनने की क्षमता जागृत होती थी। इसका उदाहरण हमें महाभारत में एक योद्धा अभिमन्यु को देखकर होता है, जिन्होंने अपनी माँ के पेट से ही युद्ध कौशल सुनकर सीखा था।

World Hearing Day 2022 Theme (विश्व श्रवण दिवस 2022 की थीम)

World Hearing Day 2022 Theme in Hindi: विश्व श्रवण दिवस 2022 का विषय “जीवन के लिए सुनना, ध्यान से सुनना” (“To hear for life, listen with care”) निम्नलिखित प्रमुख संदेशों के साथ सुरक्षित श्रवण के माध्यम से श्रवण हानि की रोकथाम के महत्व और साधनों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि आज पूरी दुनिया में सुनने की समस्या काफी पैदा हो रही है। इसका कारण लम्बे समय से ऊँची आवाज में म्यूजिक सुनना है। दुनियाभर में यह समस्या 60 प्रतिशत युवाओं में देखने को मिल रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा बहरेपन की समस्या विकासशील देशों में और कम विकसित देशों में देखने को मिलती है। जहाँ न तो इस समस्या से निपटने की व्यवस्था है और न ही यहाँ के लोग जागरूक है। इसके अलावा न तो यहाँ कोई इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित है।

WHO के कड़े कदम

दुनिया में बढ़ते बहरेपन के मरीजों को देखते हुए सदस्य देशों को सख्त कदम उठाने को कहा गया है। अब लोगों को बहरेपन का शिकार न होना पड़े इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कड़े कदम उठाते हुए सदस्य देशों की सरकार को इससे जुड़ी योजनाओं को लागू करने की सलाह दी है। (विश्व श्रवण दिवस)

World Hearing Day 2022
World Hearing Day 2022

बहरेपन से कैसे बचा जाये?

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि बहरेपन और कानों से जुड़ी समस्या से बचने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि ऊंची आवाज में म्यूजिक सुनना बंद करें। यदि आप को सुनने में समस्या हो रही है तो तुरन्त जांच कराये। अच्छे चिकित्सक से परामर्श ले।

FAQ’s

Q. विश्व श्रवण दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : 3 मार्च

Q. विश्व श्रवण दिवस 2022 की थीम क्या है?

Ans : “जीवन के लिए सुनना, ध्यान से सुनना” है।

ये भी पढ़ेः-

World Wildlife Day 2022 | 3 मार्च को मनाया जाता है विश्व वन्यजीव दिवस | जाने क्या है विश्व वन्यजीव दिवस 2022 की थीम ।

Happy Holi 2022 date in Hindi | जाने क्या है होली का महत्व, जाने होलिका दहन और होली का शुभ मुहूर्त। होली की हार्दिक…

World Civil Defence day 2022 | जाने क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा दिवस । World Civil Defence day Theme 2022 in Hindi

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply