Neeraj Chopra Biography in Hindi | नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, Javelin Throw in Hindi, Tokyo Olympic 2021

Neeraj Chopra Biography in Hindi नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, बॉयोग्राफी, आत्मकथा, माता-पिता, कोच, भाई-बहन, नेटवर्थ, सेना में पोस्ट, जेवलिन थ्रो, भाला फेंक, रिकार्ड, टोक्यो ओलंपिक2020, गोल्ड मैडल, धर्म, जाति (Neeraj Chopra Biography in Hindi, Autobiography, Parents, Coach, Siblings, Net Worth, Army Post, Javelin Throw, Record, Tokyo Olympics 2020, Gold Medal, Religion, Caste)

Neeraj Chopra (Javelin Throw) Tokyo Olympic 2020

Neeraj Chopra Biography in Hindi भारत के स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक (2020) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा भारत के ऐसे एक मात्र खिलाड़ी है जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। व्यक्तिगत तौर पर गोल्ड मैडल जीतने वाले वह दूसरे खिलाड़ी है। इससे पहले अभिनव बिन्द्रा ने 2008 में शुटिंग में गोल्ड मैडल जीता था। तथा भाला फेंक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है।

टोक्यो ओलंपिक जिसे 2020 में आयोजित कराना था लेकिन कोविड महामारी के कारण एक वर्ष के लिए टालना पड़ा। जिसे 2021 में जापान का राजधानी टोक्यो में कराया गया। टोक्यो ओलंपिक महा कुंभ 18 दिनो तक चला।

Neeraj Chopra Biography in Hindi (नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय)

नाम/Nameनीरज चोपड़ा
जन्म/Birth24 दिसंबर, 1997
जन्म स्थान/Birth placeपानीपत हरियाणा
उम्र/Age23 साल
माता/Motheसरोज देवी
पिता/Fatherसतीश कुमार
नेटवर्थ/Net Worthलगभग 5 मिलियन डॉलर
शिक्षा/Educationस्नातक
कोच/Coachउवे होन
संपूर्ण विश्व में रैंकिंग/World rankin4
पेशा/Professionजैवलिन थ्रो
धर्म/ Religion हिन्दू
जाति/ Caste हिन्दू रोर मराठा
Neeraj Chopra Biography in Hindi

Neeraj Chopra Biography in Hindi नीरज चोपड़ा भारत के स्टार भाला फेंक या जेवलिन थ्रो खिलाड़ी है। उनका जन्म 24 दिसम्बर 1997 को हरियाणा राज्य के पानीपत शहर के एक छोटे से गाँव खांद्रा में हुआ था। उनके पिता का नाम सतीश कुमार जी है। उनके पिता पेशे से एक छोटे किसान है। उनकी माता का नाम सरोज देवी है वह एक गृहणी महिला है। नीरज चोपड़ा 5 भाई-बहन है। जिसमें नीरज सबसे बड़े है। इसी लिए पूरे परिवार की जिम्मेदारी इन्हीं पर है।

Neeraj Chopra Biography in Hindi
Neeraj Chopra Biography in Hindi

Neeraj Chopra की शिक्षा Neeraj Chopra Biography in Hindi

नीरज चोपड़ा की प्रारम्भिक शिक्षा हरियाणा से प्राप्त की है। हाईस्कूल और इंटरमीडियट हरियाणा बोर्ड से पास किया है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित राम नेवाज सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुमारगंज से बीए प्रथम वर्ष में बीते वर्ष 2015 में दाखिला लिया था लेकिन 2015 में सेना की नौकरी मिल जाने के बाद परीक्षा छोड़ दी। किन्तु बाद में बीबीए कॉलेज से ग्रेजुएशन की डीग्री प्राप्त की। जो हरियाणा राज्य में स्थित है।

ओलंपिक खेलों में भाले की लम्बाई

ओलंपिक खेल या किसी भी खेल में भाले की लम्बाई 8 फिट 2 इंच होता है। यह लकड़ी का बना होता है। जिसके अगले भाग पर लोहे की नोकीली कील लगी होती है।

भाले का भार कितना होता है?

भाला फेंक खेलों में महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी भाग लेते है लेकिन भाले का वजन पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग होता है। पुरुष भाले का वजन 800 ग्राम और महिला भाले का वजन 600 ग्राम होता है।

नीरज चोपड़ा के कोच (Coach)

जेवलिन थ्रो नीरज चोपड़ा के कोच का नाम उवे होन हैं जो कि जर्मनी देश के पेशेवर जैवलिन थ्रो एथलीट रह चुके हैं। कोच उवे होन की छत्रछाया में नीरज चोपड़ा ने काफी कठिन परिश्रम किया। और ओलंपिक तक का सफर तय किया।

नीरज चोपड़ा की उम्र और व्यक्तिगत जीवन

नीरज चोपड़ा की उम्र 23 वर्ष है। नीरज चोपड़ा की अभी शादी नहीं हुई है। वह अपना करियर बनाने पर पूरा फोकस कर रहे हैं। उनकी कोई गर्लफ्रेड नहीं है। उनका पूरा ध्यान लक्ष्य पर है। नीरज चोपड़ा का वजन 65 किलोग्राम है।

सेना में पोस्ट

नीरज चोपड़ा भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट के साथ भारतीय सेना में नायब सुबेदार की पोस्ट पर कार्यरत है। उनको सेना में 2015 में भर्ती किया गया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पदोन्नति हो सकती है। और सीधा कर्नल की पोस्ट दी जा सकती है। अब नीरज चोपड़ा का नाम कर्नल नीरज चोपड़ा हो सकता है।

नीरज चोपड़ा का जेवलिन थ्रो करियर (Neeraj Chopra’s Javelin Throw Career)

नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो की शुरुआत 11 वर्ष की उम्र में ही कर दिया था। नीरज चोपड़ा के पास शुरुआत में भाला खरीदने की पैसे नहीं हुआ करते थे। पिता किसी तरह से जुगाड़ करके एक भाला खरीदा था। नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रीय प्रदर्शन के लिए सबसे पहला भाल 2014 में खरीदा था। जो 7000 रुपये का था। लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए उन्होंने ने 100000 रुपये का भाला खरीदा। और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलना शुरु किया।

नीरज चोपड़ा ने साल 2017 में एशियाई चैंपियनशिप में 50.23 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर मैच को जीता था। इसी वर्ष इन्होंने आईएएएफ डायमंड लीग इवेंट में हिस्सा लिया और सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने कोच उवे होन के साथ मिलकर काफी कठिन अभ्यास शुरु किया।

नीरज चोपड़ा का रिकार्ड (Record) और उपलब्धियाँ

-टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

-नीरज चोपड़ा ने वर्ष 2012 में लखनऊ में आयोजित अंडर 16 नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में 68.46 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

-साल 2013 में नीरज चोपड़ा ने नेशनल यूथ चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया और फिर आईएएएफ वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में भी जगह बनाई।

-नीरज चोपड़ा ने इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में 81.04 मीटर के थ्रो के साथ आयु वर्ग का रिकॉर्ड तोड़ा। यह प्रतियोगिता वर्ष 2015 में आयोजित की गई थी।

-नीरज चोपड़ा ने साल 2016 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 86.48 मीटर भाला फेंककर नया रिकॉर्ड बनाया था और स्वर्ण पदक जीता था।

-साल 2016 में नीरज चोपड़ा ने दक्षिण एशियाई खेलों के पहले दौर में 82.23 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

-गोल्ड कोस्ट में आयोजित 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में, नीरज चोपड़ा ने 86.47 मीटर के थ्रो के साथ एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

-साल 2018 में ही नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों में 88.06 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता और भारत का नाम रौशन किया था.

-नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों में ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी हैं। इसके अलावा नीरज चोपड़ा एक ही साल में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मिल्खा सिंह ने साल 1958 में बनाया था। नीरज चोपड़ा दूसरे भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए।

Neeraj Chopra Tokyo Olympic 2020

टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो में दो ग्रुप बनाये गये थे। ग्रुप-ए में 16 खिलाड़ी और ग्रुप-बी में भी 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। नीरज चोपड़ा को ग्रुप-ए में शामिल किया गया था।

फाइनल में पहुंचने के लिए 83.50 मीटर तक भाला फेंकना था। जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को तीन मौके दिये जाते है। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बनायी। और ग्रुप ए में पहला स्थान प्राप्त किया।

टोक्यो ओलंपिक 2020 का फाइनल 7 अगस्त 2021 को खेला गया। फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये है।

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड रैंकिंग (World Ranking)

नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो की कैटेगरी में विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। उन्होंने कई मेडल और पुरस्कार भी अपने नाम किया है। (Neeraj Chopra World Ranking)

नीरज चोपड़ा का नेटवर्थ (Net Worth)

JSW स्पोर्ट्स, JSW ग्रुप की स्पोर्ट्स आर्म है, आज कंपनी का नाम बेंगलुरु एफसी, दिल्ली कैपिटल्स और हरियाणा स्टीलर्स जैसी चैंपियन टीमों और नीरज चोपड़ा और साक्षी मलिक जैसे एथलीटों से जुड़ा है, जिन्होंने अपने कौशल और भावना के लिए दुनिया में पहचान बनाई है। JSW स्पोर्ट्स में शामिल होने के बाद नीरज चोपड़ा की नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर है।

नीरज चोपड़ा का वेतन निश्चित नहीं है। उन्हें सबसे ज्यादा राशि पुरस्कार से मिलती है।

नीरज चोपड़ा के पुरस्कार (Medal and Award)

सालमैडल व पुरस्कार
2012राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप गोल्ड मेडल
2013राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप रजत पदक
2016तीसरा विश्व जूनियर अवार्ड
2016एशियाई जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक
2017एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप गोल्ड मेडल
2018एशियाई खेल चैंपियनशिप स्वर्ण गौरव
2018 अर्जुन पुरस्कार
2020 टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल
Neeraj Chopra Biography in Hindi

dailyhunthindi news की पूरी टीम की ओर से गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। (On behalf of the entire team of DailyhuntHindi.in News, hearty congratulations to Gold Medalist Neeraj Chopra.)

“द्वंद्व कहाँ तक पाला जाए,

युद्ध कहाँ तक टाला जाए,

तू भी राणा का वंशज,

फेंक जहाँ तक भाला जाए”

FAQ’s

Q : नीरज चोपड़ा कौन है ?

Ans : भारतीय एथलीट जेवलिन थ्रो खिलाड़ी है।

Q : नीरज चोपड़ा की उम्र कितनी है ?

Ans : 23 साल (Year)

Q : नीरज चोपड़ा की Height कितनी है ?

Ans : 5 फुट 10 इंच या 178 सेमी है।

Q : नीरज चोपड़ा की Net Worth कितनी है ?

Ans : 5 मिलियन डॉलर के आसपास है।

Q : नीरज चोपड़ा का टोक्यो ओलंपिक 2021 का बेस्ट थ्रो कितना है ?

Ans : 87.58 मीटर फाइनल में फेंका है और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

Q : जेवलिन थ्रो के लिए ओलंपिक रिकॉर्ड कितने का है ?

Ans : 90.57 मीटर

Q : नीरज चोपड़ा की नागरिता किस देश की है?

Ans :  भारतीय नागरिता

Q : नीरज चोपड़ा द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खिलाड़ी कौन है?

Ans : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर

Q. भाले की लंबाई कितनी होती है?

Ans : 8 Fit 2 Inch (8′ 2″)

Q. पुरुष भाले का वजन (भार) कितना होता है।

Ans : पुरुष भाले का वजन (भार) 800 ग्राम होता है।

Q. महिला भाले का वजन (भार) कितना होता है?

Ans : महिला भाले का वजन (भार) 600 ग्राम का होता है।

ये भी पढ़ेः-

Sirisha Bandla Biography in hindi, Parents, Husband, सिरीशा बंदला की आत्मकथा

World Indigenous day in Hindi | विश्व आदिवासी दिवस

Tokyo Olympics 2020 Golfer Aditi Ashok| अदिति अशोक मैडल से चूकी, चौथे स्थान पर रही

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles