ट्रेंडिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Mahatma Gandhi Jayanti 2021 | महात्मा गांधी जयंती

Mahatma Gandhi Jayanti 2021: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनायी जाती है। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है। महात्मा गांधी को राष्ट्र पिता भी कहा जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबन्दर के एक हिन्दू परिवार में हुआ था। इनके जन्म दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ेः- Sirisha Bandla Biography in hindi, Parents, Husband, सिरीशा बंदला की आत्मकथा

गांधी जी का जीवन परिचय (Biography of Gandhi Ji)

Mahatma Gandhi Jayanti 2021: महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर शहर में हुआ था। उनका जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ था। उनके पिता करमचन्द गांधी और माता का पुतलीबाई तथा उनका नाम मोहनदास रखा। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनकी माता एक धार्मिक प्रवृत्ति का महिला थी। उनका लानन-पालन वैष्णव धर्म में हुआ था। तथा जीवन पर जैन धर्म का भी प्रभाव देखने को मिलता है। क्योंकि उन्होंने अहिंसा, आत्मशुद्धि तथा शाकाहारी जीवन जीया था।

गांधी जी पढ़ाई में मध्यम क्रम के विद्यार्थी थे। लेकिन अंग्रेजी में अब्बल थे। पढ़ाई में अच्छे न होने पर भी समय-समय पर छात्रवृत्ति मिलती रही है।

गांधी जी का विवाह 13 वर्ष की उम्र में हो गयी। तब वे स्कूली शिक्षा की पढ़ाई कर रहे थे। उनका विवाह गुजरात के एक व्यापारी की पुत्री कस्तूरबा माखनजी से हुआ था। विवाह के 2 वर्ष बाद उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति हुई किन्तु जन्म के बाद उसकी मृत्यु हो गयी। बाद में गांधी जी के चार पुत्र हुए थे, जिनका नाम हरिलाल, मनिलाल, रामदास और देवदास था। स्कूल की पढ़ाई पुरी होने के बाद मुम्बई के एक कॉलेज में कुछ दिन पढ़ाई करने के बाद लंदन चले गये और 3 वर्ष बाद बैलिस्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत वापस लैटे।

उसके बाद 15 वर्ष के लिए अफ्रीका चले गये क्योंकि अफ्रीका में गोरे और काले बीच युद्ध चल रहा था। अफ्रीका में एक मुकदमे के सिलसिले से गये थे किन्तु उन्हें वहां 15 वर्ष बिताने पड़े। 1915 में भारत वापस आये। और यहां देखा कि भारत की स्थित काफी खराब थी।

क्यों मनाया जाता है गांधी जयंती (Why is Gandhi Jayanti celebrated?)

Why is Gandhi Jayanti celebrated: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ। महात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता की उपाधि प्रदान की गयी है। महात्मा गांधी भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गांधी जी अपने जीवन की शुरुआत 1916 से की थी। 1917 में चम्पारण सत्याग्रह, 1918 में अहमदाबाद मील हड़ताल तथा खेड़ा में किसानों के लगान को कम कराया। 1924 में कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया गया। 1930 में सत्याग्रह आन्दोलन शुरु किया और डंडी में नमक कानून को तोड़कर नमक बनाया। इस प्रकार गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अहम भूमिका निभायी थी। आजादी के लिए इन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा।

1917 से लेकर 1947 तक गांधी जी का बोल बाला था। 1945 में सुभाष चन्द्र बोस ने उन्हें राष्ट्रपिता की उपाधि दी।

गांधी जब आन्दोलन में जाते थे तो वह एक भजन का गान करते थे। जो उन्हें ये भजन पसंद थी। ये भजन इस प्रकार है-

रघुपति राघव राजाराम। पतित पावन सीताराम।।
सुंदर विग्रह मेघाश्याम। गंगा तुलसी शालीग्राम।।
भद्रगिरीश्वर सीताराम। भगत-जनप्रिय सीताराम।।
जानकीरमणा सीताराम। जय जय राघव सीताराम।।

विश्व अहिंसा दिवस क्यों मनाया जाता है?(Why is non-violence day celebrated?)

विश्व अहिंसा दिवस गांधी जी के जन्म दिन के अवसर पर मनाया जाता है। 2 अक्टूबर को गांधी जी का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी हिंसा में विश्वास नहीं रहते थे, वे अहिंसा में विश्वास रखते थे। गांधी जी का पूरा परिवार जैन धर्म का अनुयायी था। और जैन धर्म में हिंसा करना पाप मनाना जाता है।

इसी लिए महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया था। महात्मा गांधी के अनुसार किसी देश की आजादी के लिए अहिंसा का मार्ग सबसे उत्तम मार्ग है। गांधी जी ने भारत की आजादी के लिए अहिंसा का मार्ग अपनाया। और भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराया।

स्वच्छ भारत अभियान (Svachchh Bhaarat Abhiyaan)

महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शिक्षा देकर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वे चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक देश को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर काम करें।

Mahatma Gandhi Jayanti 2021
Mahatma Gandhi Jayanti 2021

महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान 2 अक्टूबर 2014 को शुरू की, और इसके भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शामिल होने की अपील की। और स्वच्छ भारत अभियान के लिए टैग लाइन भी दी “एक कदम स्वच्छा की ओर”

FAQ’s

Q. विश्व अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. गांधी जयंती कब मनाया जाती है?

Ans : गांधी जयंती 2 अक्टूबर को मनाया जाती है।

Q. स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कब हुई?

Ans : स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी जी द्वारा की गयी।

ये भी पढ़ेः-

World Indigenous day in Hindi | विश्व आदिवासी दिवस

International day of Peace 2021 in Hindi | विश्व शान्ति दिवस क्यों मनाया जाता है?

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

One thought on “Mahatma Gandhi Jayanti 2021 | महात्मा गांधी जयंती

Leave a Reply