Karva chauth 2021 kab hai | पाँच साल बाद बन रहा है शुभ मुहूर्त, करवा चौथ कब है? Karva chauth 2021 Date

by
Karva chauth 2021

Karva chauth 2021 kab hai: करवा चौथ कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021, रविवार को मनाया जायेगा। पाँच वर्ष बाद इस वर्ष ऐसा शुभ मुहूर्त का अवसर आया है। जब करवा चौथ रविवार के दिन पड़ रहा है। इससे इस दिन सूर्य देवता की भी पूजा हो जायेगी। इस वर्ष रोहिणी नक्षत्र में पूजा होगी। तो वहीं रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव का भी व्रती महिलाओं को आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Read Also: CSK vs KKR IPL 2021 FINAL | धोनी ने रचा इतिहास, चौथी बार जीता आईपीएल का खिताब।

Karva chauth 2021 Date (Karva chauth 2021 kab hai)

ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि पाँच वर्ष बाद शुभ योग है जब करवा चौथ रविवार को पड़ रहा है। वर्ष 8 अक्टूबर 2017 को यह व्रत रखा गया था। इस वर्ष 24 अक्टूबर 2021 को भी करवा चौथ रविवार को पड़ रहा है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन महिलाएं करवा चौथ के साथ सूर्य देव का भी निर्जल व्रत रखती है। सूर्य देवता को प्रसंन्न कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है।

करवा चौथ की शुभ मुहूर्त

पाँच वर्ष बाद इस वर्ष करवा चौथ रविवार को पड़ रहा है। जिसे काफी शुभ माना जाता है।

Karva chauth 2021 kab hai: ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. अरविंद मिश्र के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का चाँद निकलने के बाद पूजन होगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के 24 अक्टूबर, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट से शुरु होगी, और 25 अक्टूबर, सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चाँद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है. पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा।

Karva-chauth-2021-kab-hai
Karva-chauth-2021-kab-hai

करवा चौथ व्रत की पूजा विधि

सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्तु पहनकर सरगी रूप में मिला हुआ भोजन करें। उसके बाद गणेश जी पूजा करके निर्जल व्रत का संकल्प ले। शाम तक न तो कुछ खाए और न ही कुछ पीये। शाम को मिट्टी के वेदी पर बैठकर सभी देवताओं का आवाहन कर करवा रखे। उसके बाद एक थाली में धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर रखें और घी का दीपक जलाएं। पूजा चांद निकलने के एक घंटे पहले शुरु कर दें। इसके बाद चांद के दर्शन कर व्रत खोले।

Read Also:-

Deepawali 2021 date | deepaavali 2021 kab hai , deepawali Wikipedia

Lal Bahadur Shastri | लाल बहादुर शास्त्री, लाल बहादुर शास्त्री जयंती

Neeraj Chopra Biography in Hindi | नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय,

You may also like

Leave a Reply