International Anti-Corruption day 2021 in Hindi | अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस|

International Anti-Corruption day 2021 in Hindi: हर वर्ष 9 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना है। दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। इस को खत्म करने के लिए इंटरनेशनल एंटी क्रप्शन डे मनाया जाता है। भ्रष्टाचार के इतिहास, विषय, महत्व के बारे में जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़े।

ये भी पढ़ेः- World Indigenous day in Hindi | विश्व आदिवासी दिवस

International Anti-Corruption day 2021 in Hind (अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस)

भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 9 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस मनाया जाता है। जैसे-जैसे प्रतिदिन दुनिया भर में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है वैसे-वैसे विश्व में गरीबी बढ़ रही है। भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम को समझकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने की ओर ध्यान आकर्षित करना है। भ्रष्टाचार, सामाजिक और राजनीतिक तौर पर प्रभावित करती है। भ्रष्टाचार सभी देशों को प्रभावित करता है। यह दिवस सामाजिक-आर्थिक मुद्दे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने तथा भ्रष्टाचार के प्रति लड़ने के लिए मनाया जाता है। नई पीढ़ी के युवाओं के भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी देता है।

अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2021 थीम (International Anti-Corruption Day 2021 Theme)

भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष थीम जारी की जाती है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2021 का विषय है: “आपका अधिकार, आपकी भूमिका: भ्रष्टाचार को ना कहें।” कोविड -19 के प्रभाव में, जब सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों को एक बड़ा झटका लगा है, तो भ्रष्टाचार का मुकाबला करने में प्रत्येक व्यक्तिगत हितधारक के अधिकारों और जिम्मेदारियों को उजागर करना महत्वपूर्ण है – जिसमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र, कानून प्रवर्तन एजेंसियां, नागरिक समाज संगठन, शिक्षा, मीडिया और युवा शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का इतिहास (History of International Anti-Corruption Day)

अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस की घोषणा 31 अक्टूबर 2003 में की गयी। जब यूएन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को अपनाया गया था। तब से ड्रग्स एंड क्राइम पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) को राज्य दलों के सम्मेलन (विनियमन 58/4) के लिए सचिवालय के रूप में नामित किया गया है। और 9 दिसम्बर से अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाने की शुरुआत हुई। और 2005 से अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।  

International Anti-Corruption day 2021
International Anti-Corruption day 2021

संपूर्ण वैश्विक समुदाय को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और UNODC भ्रष्टाचार विरोधी प्रथाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्य अग्रणी हैं। प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा भ्रष्ट देशों की एक रिपोर्ट जारी की जाती है। जिसमें सबसे ज्यादा अंक पाने वाले देश को सबसे ज्यादा भ्रष्ट माना जाता है। यह अंक 1 से लेकर 10 तक होता है। जो देश सबसे कम अंक पाते है उस वह देश कम भ्रष्ट है।

अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का महत्व

अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का महत्व विश्व स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना तथा भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक करना है। और यह बताना है कि किसी को इससे कैसे और क्यों बचना है। इस दिन एंटी करप्शन ग्रुप्स काफी सक्रिय रहता है। इस लोगों को जागरूक करता है।

भ्रष्टाचार क्या है?

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि भ्रष्टाचार है क्या। आम शब्दों में कहे तो जायज या नाजायज काम कराने के लिए दिया जाने वाला अनुचित लाभ ही भ्रष्टाचार कहलाता है। साधारण शब्द में कहे कि जब कोई व्यक्ति किसी काम से सरकारी या निजी संस्था पर जाता है तो वह अपना काम कराने के लिए अधिक धन देता है तो उसे भ्रष्टाचार कहते है।

भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार कौन है?

किसी भी देश में भ्रष्टाचार बढ़ने का कारण राजनेता, निजी संस्था या आम आदमी होता है। निजी कम्पनियां अपने लाभ के लिए किसी सरकारी अधिकार को घूस देकर अपना काम जल्दी करा लेता है। तो वही आम आदमी भी जल्दी तथा समय की बचत के लिए घूस देकर अपना काम जल्दी करा लेता है।

FAQ’s

Q. अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 9 दिसम्बर को मनाया जाता है।

Q. अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2021 की थीम क्या है?

Ans : अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2021 का विषय है: “आपका अधिकार, आपकी भूमिका: भ्रष्टाचार को ना कहें।”

ये भी पढ़ेः-

Human Rights Day 2021 | मानवाधिकार दिवस, क्यों मनाया जाता है?
Omicron virus|इस नए वैरिएंट के लक्षण भी जान लें

International day of democracy | अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2021

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles