ट्रेंडिंग न्यूज़बिजनेस

Ola Electric Scooter: स्वैपेबल बैटरी से लैस ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्चिंग को तैयार

Ola Electric Scooter :- Ola कंपनी जल्द ही भारत में Ola Electric Scooter लॉन्च करने जा रही है। इस Vehicle or Scooter में स्वैपेबल हाई एनर्जी डेंसिटी बैटरी का प्रयोग किया जा रहा है। यह डेंसिटी बैटरी मात्र 18 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जायेगी और 75 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है।

देश में बढ़ती तेल की कीमतों से लोगों का रुझान अब इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर आकर्षित हो रहा है। इसी को देखते हुए ओला कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन जूलाई में लॉन्च कर सकती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की चर्चाएं काफी समय से चल रही है किन्तु कोरोना के कारण इसमें बहुत देरी हो चुकी है। इसी को देखते हुए जूलाई माह में इसे लॉन्च किया जायेगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने के लिए कंपनी पहले से ही 400 शहरों में लगभग 1 लाख चार्जिंग स्टेशन लगाना शुरु कर दी है। ओला कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी चार्जिंग स्टेशन बनाने वाली कंपनी बनने जा रही है।

हर वर्ष बनायेगी 20 लाख वाहन

ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित है। ओला कंपनी, नीदरलैंड की Etergo कंपनी का अधिग्रहण 2020 में किया था। जिसने तमिलनाडु में देश का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लांट लगायेगी। इससे देश में दस हजार रोजगार उपलब्ध होंगे। यह दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी बनेगी। यह प्रत्येक वर्ष 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बनायेगी। इस कंपनी द्वारा 2400 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है।

चार्जिंग क्षमता

Ola Electric Scooter
Ola Electric Scooter

ओला कंपनी के अनुसार एक मजबूत चार्जिंग स्टेशन की आवश्यकता होगी। इसी को देखते हुए ओला कंपनी ने देश के लगभग 400 शहरों में 1 लाख चार्जिंग स्टेशन बनाये जा रहे है। कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि हाइपर चार्चिग नेटवर्क सबसे बड़ा चार्जिंग हब बनेगा। यह स्कूटर की बैटरी को मात्र 18 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज करने की क्षमता है। और 75 किलोमीटर की रेंज देगा। कंपनी द्वारा घर पर चार्ज करने लिए भी चार्जिंग पोर्ट दिया जायेगा। कंपनी अभी इसकी कीमत के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है। जैसे ही कीमत की जानकारी मिलती है, हम आप तक जरूर पहुचाएंगे।

Ola Electric Scooter Price (कीमत)

ओला कंपनी द्वारा अभी तक कोई कीमत (Price) जारी नहीं की गयी है। किन्तु अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 1 लाख के आस-पास बताया जा रहा है। क्योंकि बजाज चेतक ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत 1.42 लाख रखी है। इसी आधार पर अनुमान है कि इसकी कीमत भी लगभग 1 लाख के आस-पास होगी।

बजाज चेतक से मुकाबला

Ola Electric Scooter का मुकाबला भारतीय कंपनी बज़ाज चेतक से है। इस कंपनी के वाहन 1.42 लाख रुपये के है। चेतक में 3 kWh की बैटरी पैक प्रयोग किया गया है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 6 HP का लगा है। और 16.2Mn का टॉर्क पैदा करती है। चेतक को चार्ज करने पर 95 किलोमीटर की रेंज देगा। LED हेडलाइट लगाया गया है।

Covid Delta Plus Variant in Hindi| क्या है डेल्टा प्लस वैरिएंट और क्या है इसके लक्षण ?

Leave a Reply