खेल

National Sport day in Hindi | राष्ट्रीय खेल दिवस 2021

National Sport day in Hindi राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को खेल के प्रति जागरूक करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sport day)

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। 29 अगस्त को मनाने का कारण यह है कि इस दिन भारत के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यान चन्द कुशवाहा का जन्म हुआ था। मेजर ध्यान चन्द को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने हॉकी खेलों में भारत का नाम ऊँचा किया था, इस लिए इनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मेजर ध्यानचन्द के बारे में (About Major Dhyan Chandra)

मेजर ध्यानचन्द का जन्म 29 अगस्त 1905 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। मेजर ध्यानचन्द वह शख्सियत है जिनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचन्द हॉकी से गेंद को इस प्रकार चिपका कर रखते थे मानो उनकी हॉकी में जादू हो। इसी लिए उन्हें “हॉकी विज़ार्ड [Hockey Wizard]” का टाइटल भी दिया गया था। उन्होंने हॉकी में अपने करियर की शुरुआत 1926 में की थी और देश को ओलंपिक में (1928, 1932 और 1936) तीन बार लगातार स्वर्ण पदक दिलाया था।

National Sport day 2021 date

राष्ट्रीय खेल दिवस कब है? National Sport day 2021 date इस साल राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2021 दिन बुधवार को है।

राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?

National Sport day in Hindi भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिन पर मनाया जाता है। मेजर ध्यानचन्द को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को खेलों और खेल की भावनाओं से परिचित कराना है। खेलों के प्रति जनता का ध्यान आकर्षित करना है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए देश तथा राज्यों में कई खेलों का आयोजन कराया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करना है।

लोगों को खेल प्रति जागरूक करने के लिए 2015 सें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, राष्ट्रीय युवा खेल, राज्यों की यूनिवर्सिटी द्वारा अनेक गेम्स प्रोग्राम का आयोजन कराया जाता है।

National Sport day in Hindi
National Sport day in Hindi

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई खेल का आयोजन कराया जाता है। जैसे- कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई गेम्स, दक्षिण एशियाई गेम्स, तथा दुनिया का सबसे बड़ा गेम्स ओलंपिक जैसे गेम्स का आयोजन कराया जाता है। जिसमें देश-दुनिया के लाखों खिलाड़ी भाग लेते है।

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में प्रत्येक वर्ष अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति स्वयं अपने हाथों से खिलाड़ियों को देते है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक खेल पुरस्कार दिये जाता है। देश का सबसे बड़ा पुरस्कार “ध्यानचन्द पुरस्कार” है। जिसे पाने का हर खिलाड़ी का सपना होता है।

भारत में दिया जाने वाला पुरस्कार इस प्रकार है-

1. देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार ध्यानचंद अवार्ड” है इसी दिन दिया जाता है।

2. अर्जुन खेल पुरस्कार

3. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार [नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड],

4. राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड

5. द्रोणाचार्य अवार्ड और अन्य पुरस्कार दिये जाते है।

भारत में खेल प्रोत्साहन के लिए अन्य पुरस्कार भी दिये जाते है जैसे पदमश्री, पदमविभूषण इत्यादि अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस सभी विद्यालयों, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में मनाया जाता है। बचपन में खेल-कुद जीवन का एक हिस्सा है। विद्यालयों में खेल को बढ़ावा देने के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी को खेल का आयोजन किया जाता है।

FAQ’s

Q. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

Q. राष्ट्रीय खेल दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?

Ans : मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिन की याद में मनाया जाता है।

इस भी पढ़ेः-

World Photography Day in Hindi| विश्व फोटोग्राफी डे 2021

Earth Observation Satellite-3(EOS-3)| EOS-3 सैटेलाइट इतिहास रचने से चुका

Raksha Bandhan 2021| रक्षाबंधन कब है, जाने शुभ मुहूर्त, तिथि

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply