ट्रेंडिंग न्यूज़राष्ट्रीय

National Farmers Day 2021 in Hindi | राष्ट्रीय किसान दिवस, क्यों मनाया जाता है?

National Farmers Day 2021 in Hindi: आज यानि 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इसका मनाने का उद्देश्य किसानों के योगदान के बार में लोगों को जागरूक करना तथा किसान के महत्व के बारे में बताना है। किसान दिवस क्यों मनाया जाता है जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ा।

ये भी पढ़ेः- Women Marriage Age Act 2021 in Hindi | महिला की शादी की उम्र अब 18 से 21 वर्षः संसद ने दी हरी झंडी

National Farmers Day 2021 in Hindi (राष्ट्रीय किसान दिवस)

हर वर्ष राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसम्बर को मनाया जाता है। इस दिन 23 दिसम्बर 1902 को भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने किसानों के लिए काफी काम किया था उन्हें किसानों का मसीहा का जाता था। 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर वर्ष 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाने की घोषणा की।

राष्ट्रीय किसान दिवस का महत्व

पूरे देश में आज यानि 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस दिन किसानों के योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि यह 23 दिसम्बर का दिन ही क्यों चुना गया था। दरअसल 23 दिसम्बर को भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। इन्होंने किसानों की आय तथा स्थिति सुधारने के लिए काफी काम किया था। चौधरी चरण सिंह जी किसानों के लिए मसीहा थे। खुद किसान परिवार से होने के कारण वह किसानों की समस्या और स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ होते थे, इसलिए उन्होंने किसानों के सुधार के लिए काफी अच्छा कार्य किया।

किसानों को दिया जाने वाला प्रोत्साहन

किसानों का देश की प्रगति में काफी बड़ा योगदान है। भारत की आधी से अधिक आबादी कृषि कार्य में लगी हुई है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत योगदान है। भारत में सबसे ज्यादा रोजगार कृषि क्षेत्रों में है। सबसे ज्यादा रोजगार कृषि कार्य में होने से देश में प्रछन्न बेरोजगारी भारत देश है। प्रछन्न बेरोजगारी उसे कहते है जहां पर एक मजदूर की आवश्यकता होती है लेकिन उस कार्य के लिए दो या तीन लोग कार्य रत है। उस प्रछन्न बेरोजगारी कहते है।

National Farmers Day 2021 in Hindi
National Farmers Day 2021 in Hindi

नवीनतम आविष्कार के साथ किसानों को सशक्त बनाने की कोशिश

इस दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि कृषि की नवीनतम आविष्कार के साथ समाज के किसानों को सशक्त बनाना है। किसान दिवस समारोह लोगों को किसानों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के बारे में शिक्षित करने का काम करता है। 

भारत सरकार का योगदान

भारत सरकार ने किसानों की आय दोगुना करना का लक्ष्य 2022 रखा है। इसी लक्ष्य को देखते हुए सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए किसान के बैंक खाते में 6000 रुपये की धन राशि प्रदान करती है। वर्तमान समय में भारत सरकार ने 12000 रुपये देने की शुरुआत की है।

किसानों के बिना जीवन मुश्किल

आप जानते हो कि किसानों के बिना हम जीवित नहीं रह सकते है। क्यों किसान हमें अनाज देते है। जिससे हम अपना पेट भरते है। किसान हमें अनाज के साथ-साथ सब्जियाँ, दाल, फल आदि में देते है। किसान खेतों में मेहनत करके जो भी कुछ उगाते है उससे हमारा पेट भरता है। किसान न रहे तो हम सब जीवित नहीं रहेंगे और हमारा अस्तित्व नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ेः-

Happy New Year Wishes 2022 | नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं , हैप्पी न्यू ईयर

Happy Christmas Day in Hindi | मैरी क्रिसमस दिवस 2021

Earth Observation Satellite-3(EOS-3)| EOS-3 सैटेलाइट इतिहास रचने से चुका

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply