ट्रेंडिंग न्यूज़अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

International World Post day in Hindi | अन्तर्राष्ट्रीय विश्व डाक दिवस 2021, भारतीय राष्ट्रीय डाक दिवस

International World Post day in Hindi: प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। बदलते परिवेश और तकनीकी ने लोगों को अनेक सुविधाएं दी। आज के समय में मोबाइल फोन जैसी सुविधा होते हुए भी डाक विभाग की आवश्यकता पड़ती है। डाक विभाग के जरिये जरूरी दस्तावेज, सरकारी कागज, कोर्ट की नोटिस जैसे कागज आज भी डाक के जरिए लोगों तक पहुंचती है।

Read Also:- World Translation day in Hindi | अन्तर्राष्ट्रीय ट्रांसलेशन डे 2021, विश्व अनुवाद दिवस

International World Post day in Hindi

अन्तर्राष्ट्रीय विश्व डाक दिवस 2021, 9 अक्टूबर शनिवार को मनाया जायेगा। जब कि भारतीय राष्ट्रीय डाक दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जायेगा। आज के समय में भी डाक का इस्तेमाल किया जाता है। डाक सेवा हमारे जीवन में काफी महत्व है। कुछ समय पहले जब मोबाइल, इंटरनेट की सुविधा नहीं थी तब डाक के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान होता था। डाक के माध्यम से संदेश को एक शहर से दूसरे शहर को भेजना सहज, सुलभ, और सस्ता रहता है।

विश्व डाक दिवस (World Post day) क्यों मनाया जाता है

हर वर्ष 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को डाक के महत्व को बताना तथा डाक के प्रति लोगों को जागरूक करना है। और डाक विभाग के कर्मचारी के साथ अच्छा व्यवहार करें।

विश्व डाक दिवस का इतिहास (History of World Post day)

डाक का इतिहास काफी पुराना है। साल 1969 में जापान के टोक्यो में आयोजित एक सम्मेलन में 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाने की घोषणा की। साल 1874 में आज ही के दिन यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) का गठन करने के लिए स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में 22 देशों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

International World Post day in Hindi
International World Post day in Hindi
भारतीय डाक सेवा दिवस10 अक्टूबर
अन्तराष्ट्रीय डाक सेवा दिवस9 अक्टूबर (1969 में शुरू हुआ)
भारत में पहला पोस्ट ऑफिस1774 (कोलकत्ता)
भारतीय सीमा के बाहर पहला डाकघरदक्षिण गंगोत्री, अंटार्कटिका (1983)
स्पीड पोस्ट कब शुरू हुआ1986
मनी आर्डर सिस्टम कब शुरू हुआ1880
विश्व डाक दिवस की स्थापना1516
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का गठन9 अक्टूबर 1874
History of World Post day

World Post day theme 2021

World Post day 2021 theme in Hindi (विश्व डाक दिवस की थीम 2021) हर विश्व पोस्ट दिवस में एक थीम जारी की जाती है। इस 2021 की थीम “पुनर्प्राप्त करने के लिए नया करें” (“Innovate to recover”) रखी गयी है।

भारतीय राष्ट्रीय डाक दिवस(Indian Post day)

भारतीय राष्ट्रीय डाक दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। साल 1766 में पहली बार भारत में भारतीय राष्ट्रीय डाक की स्थापना शुरु की गयी। वारेन हेस्टिंग्स के शासनकाल में कोलकाता में प्रथम डाकघर वर्ष 1774 को स्थापित किया। भारत में पहली बार 1852 में चिट्ठी पर डाक टिकट लगाने की शुरुआत की गयी। भारत में एक विभाग के रूप में इसकी स्थापना 1 अक्तूबर, 1854 को हुई। भारत में 9 से 14 अक्टूबर के बीच डाक सप्ताह दिवस मनाया जाता है।

FAQ’s

Q. विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व डाक दिवस 9 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. अन्तर्राष्ट्रीय डाक दिवस कब है?

Ans : अन्तर्राष्ट्रीय डाक दिवस 9 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. भारतीय राष्ट्रीय डाक दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : भारतीय राष्ट्रीय डाक दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. विश्व डाक की स्थापना कब हुई?

Ans : विश्व डाक दिवस की स्थापना 1516 में हुई।

Q. भारत में भारतीय डाक दिवस की स्थापना कब हुई?

Ans : साल 1766 में पहली बार भारत में भारतीय राष्ट्रीय डाक की स्थापना शुरु की गयी।

Q. भारत में चिट्ठी पर डाक टिकट लगाने की शुरुआत कब हुई?

Ans : भारत में पहली बार 1852 में चिट्ठी पर डाक टिकट लगाने की शुरुआत की गयी।

Read Also:-

Lal Bahadur Shastri | लाल बहादुर शास्त्री, लाल बहादुर शास्त्री जयंती

Indian Air Force Day 2021 | भारतीय वायु सेना दिवस

Happy Navaratri 2021 | नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2021, Navratri Shubh Muhurat

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply