ट्रेंडिंग न्यूज़अंतरराष्ट्रीय

International Animal day in Hindi | अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस 2021, विश्व पशु दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Animal day in Hindi: हर वर्ष 4 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस मनाया जाता है। विश्व पशु दिवस मनाने का उद्देश्य पशुओं के अधिकारों तथा पशुओं के प्रति लोगों के बीच सुरक्षा के सम्बन्धों की समीक्षा करना है। इस दिन पशुओं के अधिकारों तथा उनके कल्याण के विभिन्न कारणों की समीक्षा का जाती है। विश्व पशु दिवस के दिन जनता को सम्मेलन में चर्चा में शामिल किया जाता है।

Read Also : Sirisha Bandla Biography in hindi, Parents, Husband, सिरीशा बंदला की आत्मकथा

अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस 2021 (International Animal day in Hindi)

विश्व पशु दिवस 2021, 4 अक्टूबर सोमवार को मनाया जायेगा। विश्व पशु दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों पशुओं के प्रति दया तथा उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए हर वर्ष एक विषय जारी किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय पशु दिवस (History of International Animal day ) का इतिहास

विश्व पशु दिवस पहली बार एक जर्मन लेखक हेनरिक जिमर्मन द्वारा मनाया गया था। इसकी पहली बैठक 24 मार्च 1925 आयोजन स्थल बर्लिन में स्थिति स्पोर्ट्स पैलेस में किया गया। इस आयोजन में लगभग 5000 लोगों ने भाग लिया था।

4 वर्ष बाद 4 अक्टूबर 1929 से अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस मनाने की शुरुआत की गयी। शुरु में इस आन्दोलन को जर्मनी में मनाया गया किन्तु धीरे-धीरे इस स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया और चेकोस्लोवाकिया (वर्तमान में इसे भारत, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य) में मनाना शुरु किया गया। 1931 में फ्लोरेन्स, इटली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस की बैठक हुई जिसमें 4 अक्टूबर को पूरे विश्व में विश्व पशु दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

विश्व पशु दिवस का महत्व

बीते वर्ष में विश्व पशु दिवस ने वैश्विक स्तर पर काफी स्वीकृति प्राप्ति की है। विश्व पशु दिवस का उद्देश्य पशु कल्याण मानकों में सुधार करना, व्यक्ति और संगठनों का समर्थन प्राप्त करना है। इस दिवस का उद्देश्य विलुप्त हो रही प्राणिओं की रक्षा करना तथा पशुओं के प्रति करुणा और दया भाव रखना। विश्व पशु दिवस इस अवधारणा पर काम करता है कि प्रत्येक जानवर एक अनोखा संवेदनात्मक प्राणी है और इसलिए वह संवेदना और सामाजिक न्याय पाने के भी योग्य है। किसी प्राकृतिक आपदा के समय भी इन जानवरों के प्रति दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता था और उनकी सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती जाती है जो गलत है।

विश्व पशु दिवस क्यों मनाया जाता है? (Why is World Animal Day celebrated?)

जानवरों की रक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस मनाया जाता है।

पशुओं की स्थिति बेहतर करने और उनके कल्याण मानकों में सुधार करने के लिए। संवेदनशील प्राणी के रूप में जानवरों को पहचानें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें।

भारत ने कुछ जानवरों को बचाने के लिए अधिनियम पास किया है। जिसमें “प्रोजेक्ट टाइगर” 1st अप्रैल 1973, हाथी प्रोजेक्ट 1992, इंडियन (वन हॉर्न) राइनो विजन 2020, परियोजना हिम तेंदुआ, समुद्री कछुआ परियोजना, भारतीय मगरमच्छ संरक्षण परियोजना, प्रोजेक्ट हंगुल,गंगा डॉल्फिन जैसे प्रोजेक्ट को लॉन्च किया और एक कानून (वन्यजीव संरक्षण अधिनियम – 1972) बनाया जिससे जंगली जानवरों की सुरक्षा की जाये।

International Animal day in Hindi
International Animal day

विभिन्न मानव क्रियाओं पर पशुओं का स्थायी जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस लिए मानव जीवन में जानवरों को काफी महत्व है। मानव को जानवरों के जीवन में सुधार करने की जिम्मेदारी होती है। अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को जानवरों के प्रति दया भाव रखना है।

इसका सबसे बड़ा उद्देश्य पशुओं के सम्मेलन में शामिल होना तथा पशुओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलना है। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेना तथा बड़े मंचों का लाभ उठाना।

विश्व पशु दिवस कैसे मनाया जाता है? (How is World Animal Day celebrated?)

विश्व पशु दिवस अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इस दिन कुछ लोग पालतू पशुओं को गोद लेते है और उन्हें आश्रय प्रदान करते है।

स्कूलों तथा विद्यालयों में इसके प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा दी जानी चाहिए।

पशु चिकित्सा कार्यक्रमों पर पशुओं के स्वास्थ्य की जॉच की जाती है।

पशु कल्याण के लिए सामुदायिक कार्यक्रमों चर्चाओं पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है।

विद्यालयों पाठ कार्यक्रम के मुख्य विषय में पशु की सुरक्षा, पालने का तरीका, दया , करुणा, आदि जैसे विषय को जोड़ना चाहिए।

World Animal day theme 2021

World Animal day theme 2021 in Hindi : हर विश्व पशु दिवस के अवसर पर एक विषय या थीम जारी की जाती है। जिसका उद्देश्य लोगों पशुओं के प्रति जागरूक करना है।

World Animal day theme 2021 की थीम “Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet” रखी गयी।

FAQ’s

Q. अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. वर्ल्ड एनिमल डे कब है?

Ans : वर्ल्ड एनिमल डे 4 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Q. अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस 2021 की थीम क्या है?

Ans : अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस 2021 की थीम “Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet” रखी गयी है।

ये भी पढ़ेः-

World Indigenous day in Hindi | विश्व आदिवासी दिवस

World Ozone day 2021 | विश्व ओज़ोन दिवस 2021, वर्ल्ड ओज़ोन डे

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply