ट्रेंडिंग न्यूज़

Good Friday 2022 date | Good Friday in Hindi, message| जानिए गुड फ्राइडे का महत्व

Good Friday 2022 date: इस साल यानि 2022 में गुड फ्राइडे 15 अप्रैल 2022 को मनाया जायेगा। ईसाई धर्म का यह महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन लोगों एक दूसरे को बधाई या शुभकामनाएं नहीं देते है बल्कि शोक दिवस के रुप में मनाते है। जानिए क्यों मनाते है शोक दिवस, क्या है इसका महत्व? आखिर इस दिन को गुड फ्राइडे क्यों कहा जाता है?

Good Friday 2022 date (गुड फ्राइडे)

गुड फ्राइडे एक ऐसा दिन है जब ईसा मसीह ने धरती पर पाप खत्म करने के लिए अपना बलिदान दिया था। प्रेम का निःस्वार्थ पराकाष्ठा का उदाहरण दिया था। इन्हीं की याद में हर वर्ष गुड फ्राइडे मनाया जाता है। यह दिवस हर वर्ष अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। लेकिन इसके लिए दिन निर्धारित है, यह दिवस शुक्रवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यानि 2022 में 15 अप्रैल को मनाया जायेगा। गुड फ्राइडे को “होली फ्राइडे” या “ग्रेट फ्राइडे” के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिवस के बारे में प्रचलित कथाएं

दो हजार वर्ष पूर्व ईसा मसीह को मृत्युदंड दिया गया था क्यों कि भोग विलासिता और अज्ञानता को दूर करने के लिए शिक्षा पर जोर दे रहे थे। जिससे कि वहाँ के यहूदी कट्टरपंथी रब्बियों (धर्मगुरुओं) ने इसका जबरदस्त विरोध किया लेकिन ईसा मसीह पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा।

Good Friday 2022 date
Good Friday 2022 date

उन्हें अपने कर्मकांडों से काफी प्रेम था। वे खुद को ईश्वरपुत्र बताना उनके लिए भारी पड़ा। उस वक़्त के रोमन गवर्नर पिलातुस को इसकी शिकायत कर दी। रोमनों को हमेशा यहूदी क्रान्ति का डर रहता था। इसीलिए कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए ईसा मसीह को क्रूस (सलीब) पर मृत्युदंड देने की घोषणा की।

ईसा परिवर्तन के पक्षधर थे। उन्होंने मानव प्रेम की सीमा नहीं बांधी वरन अपने बलिदान से उसे आत्मकेंद्रित एवं स्वार्थ से परे बताया।

Good Friday का महत्व

ईसाई समुदाय के लोगों के लिए यह त्योहार काफी महत्व पूर्ण है। इस दिन ईसाई धर्म के लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के घर जाते है, इस दिन को शोक दिवस के रुप में मनाते है। इस दिन यीशु को सूली पर चढ़ाते है। उसके दो दिन बाद यानि रविवार को पुनः जीवित हो गये थे। जिसकी खुशी में ईस्टर संडे मनाते है।

FAQ’s

Q. गुड फ्राइडे 2022 कब है?

Ans : 15 April 2022

Read Also:-

Prevention of Blindness week 2022 | अगर आप ये 5 काम करते हैं तो 70 साल की उम्र तक बरकरार रहेगी आंखों की रोशनी

Utkal divas 2022 | जानिए ओडिशा का इतिहास, Odisha foundation day in Hindi

April Fool’s Day 2022 | जानिए क्यों मनाया जाता है, 1st अप्रैल को अप्रैल फूल डे, जानिए किस्से।

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply