Site icon DailyHunt Hindi, Hindi news, Latest News,हिंदी न्यूज़,Breaking News

UP Govt: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा एलान ओलंपिक खिलाड़ियों का किया सम्मान

सम्मान समारोह

उत्तर प्रदेश सम्मान समारोह

UP Govt: टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करने का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। इस के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पदक विजेता को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, राज्य के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य समेत कई मंत्री भी शामिल हुए. यह कार्यक्रम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई (इकाना) स्टेडियम में हुआ।

सम्मान समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा सहित सभी पदक विजेता को सम्मान राशि दी गई। राज्य सरकार ने गोल्ड मेडलिस्ट को 2 करोड़, सिल्वर पदक को 1.5 करोड़, तथा कांस्य पदक विजेता को एक-एक करोड़ देने की घोषणा की गयी। साथ ही उत्तर प्रदेश के टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये प्रदान किया गया। इसके साथ कुल 42 करोड़ की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी।

पुरुष हॉकी टीम सम्मान

पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। तथा हॉकी टीम के कोच को 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। तथा टीम के अन्य स्टाफ को 10-10 लाख रुपये और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये अतिरिक्त प्रदान किये गये। (UP Govt)

महिला हॉकी टीम सम्मान

टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने से चूकने वाले वाली महिला हॉकी टीम को 50-50 लाख रुपये की राशि दी गयी। हॉकी टीम के कोच को 15 लाख तथा अन्य स्टाफ को 10-10 लाख रुपये की धनराशि दी गयी। जबकि हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि दी गई।

टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में भाग लेने वाले खिलाड़ी दीपक पुनिया को 50 लाख की धनराशि और गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक को 50 लाख की धनराशि दी गयी।

उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी 8 खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये से सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश का मानसून सत्र 19 अगस्त को खत्म हो रहा है। अन्तिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने का एलान किया है।

ये भी पढ़ेः-

National Sport day in Hindi | राष्ट्रीय खेल दिवस 2021

Raksha Bandhan 2021 | रक्षाबंधन कब है, जाने शुभ मुहूर्त, तिथि

Exit mobile version