Site icon DailyHunt Hindi, Hindi news, Latest News,हिंदी न्यूज़,Breaking News

Raksha Bandhan 2021 | रक्षाबंधन कब है, जाने शुभ मुहूर्त, तिथि

Raksha Bandhan 2021

Raksha Bandhan 2021

Raksha Bandhan 2021 date रक्षाबंधन हिन्दू का एक अत्यन्त प्रिय त्यौहार है। रक्षाबंधन 22 अगस्त 2021 को मनाया जायेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इस त्यौहार को विशेष महत्व दिया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम बंधन का त्यौहार है। इस दिन बहन अपने भाई के कलाई पर कच्चा सूत बांधकर उसके लम्बे जीवन की कामना करती है। और भाई अजीवन बहन की रक्षा करने का प्रण लेता है।

क्यों मनाया जाता है?

पौराणिक मान्यता के अनुसार यमराज की बहन यमुना ने उनकी कलाई में रक्षाबंधन बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की थी। तभी से हिन्दू धर्म में रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाने लगा।

कुछ पौराणिक मान्यता के अनुसार श्री कृष्ण का सुदर्शन चक्र से उनका हाथ की उँगली कट गयी थी। इसे देखकर द्रौपति ने अपने साड़ी का एक टुकड़ा श्री कृष्ण के हाथ में बाँध दिया था, श्री कृष्ण ने उसकी रक्षा करने वचन दिया। तभी से रक्षाबंधन मनाया जाने लगा।

Raksha Bandhan 2021 शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भः- पूर्णिमा 21 तारीख दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरु होगा।

पूर्णिमा तिथि समाप्तः- 22 अगस्त शाम 5 बजकर 31 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जायेगा।

रक्षाबंधन बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जायेगा। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 22 अगस्त सुबह 5ः50 बजे 6ः03 बजे तक रहेगा।

रक्षाबंधन बांधने का उत्तम शुभ मुहूर्त 22 अगस्त दोपहर 1ः44 बजे से 4ः23 तक रहेगा।

ब्रह्म मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त का समय 4ः33 बजे से 5ः21 बजे तक रहेगा।

भद्रा काल

भद्रा काल का समय 23 अगस्त 2021 सुबह 05:34 से 06:12 तक रहेगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार जब कोई कार्य भद्रा काल में किया जाता है तो उसे अशुभ माना जाता है इसी लिए भद्रा काल में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

रक्षाबंधन बाँधने की विधि

रक्षाबंधन के दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए, नये कपड़े पहनना चाहिए। घरों की साफ-सफाई करना चाहिए। उसके बाद बहन को एक थाली में हल्दी, सरसों, घी के दिये, मिष्ठान, रक्षा सूत इत्यादि वस्तुओं रखकर बहन को पश्चिम मुख और भाई को पूर्व की ओर मुख करके बैठना चाहिए। रक्षा सूत बांधने के बाद आरती करनी चाहिए। आम की लकड़ी के बने पीढ़े पर बैठना और शुभ माना जाता है। भाई और बहन को सिर पर कपड़ा रखना चाहिए।

FAQ’s

Q. रक्षाबंधन कब है? (Raksha Bandhan 2021 date)

Ans : रक्षाबंधन 22 अगस्त 2021 को है।

Q. रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त किस समय है?

Ans : रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 22 अगस्त सुबह 5ः50 बजे 6ः03 बजे तक रहेगा।

Read Also:-

Parsi new year 2021 in hindi|पारसी नववर्ष का इतिहास

Nehru Trophy Boat Race 2021 in Hindi| नेहरू ट्रॉफी बोट रेस 2021

Earth Observation Satellite-3(EOS-3)| EOS-3 सैटेलाइट इतिहास रचने से चुका

Exit mobile version