DailyHunt Hindi, Hindi news, Latest News,हिंदी न्यूज़,Breaking News

What is Bitcoin in Hindi | BitCoin kya hai | बिटकॉइन में भारी गिरावट का कारण क्या है?

BitCoin kya hai

BitCoin kya hai: बिटकॉइन एक प्रकार की विकेन्द्रीकृत या वर्चुअल करेंसी या डिजिटल मुद्रा है। जिसका अर्थ होता है कि यह किसी विशिष्ट देश या बैंक से संचालित नहीं होता है। यह ब्लॉकचैन या Pear-to-Pear मॉडल पर आधारित है। कम्प्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित भुगतान हेतु इसे विकसित किया गया। इसका विकास सातोशी नकामोतो नामक एक अभियन्ता ने किया है। सातोशी का यह छद्म नाम है।

ये भी पढ़ेः- Test Tube Baby in Hindi | IVF के द्वारा नि:संतानता को है हराना।

BitCoin kya hai (बिटकॉइन क्या है?)

Bitcoin एक डिजिटल करेंसी है। जो पुरी तरह से मुक्त रुप से कार्य करती है। इस पर किसी देश या केन्द्रीय बैंक का हस्तक्षेप नहीं होता है। यह पूरी तरह से वर्चुअल करेंसी है। इसे हम इस तरह से समझ सकते है कि जैसे बैंक में जमा किया हुआ पैसा ऑनलाइन माध्यम से उपयोग में लेते है। दोनों में यह अंतर है कि बिटकॉइन किसी देश या केंद्रीय बैंक द्वारा रेगुलेट नहीं किया जाता है, वही बैंकों में जमा पैसा किसी देश या केन्द्रीय बैंक द्वारा रेगुलेट किया जाता है।

Bitcoin की शुरुआत कब हुई?

BitCoin kya hai: वर्तमान में दुनिया भर में बिटकॉइन काफी लोकप्रिय है। इसका आविष्कार सातोशी नकामोतो नामक एक अभियन्ता ने 2008 में किया था और 2009 में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के रूप में इसे जारी किया गया था। जब बिटकॉइन जारी किया गया था तब इसकी कीमत बहुत कम थी। आप इसे 3 US$ में एक बिटकॉइन खरीद सकते थे।

BitCoin kya hai
BitCoin kya hai

Bitcoin Price Table, 2010-2022 (Yearly)

YearBitcoin Price ($)Change ($)Year-over-year (%)
June 202220,987 +0.70%-70.44
202129,391.78 22,203.31308.87
20207,188.46 3,318.9985.77
20193,869.47 -9,542.97-71.15
201813,412.44 12,414.751,244.35
2017997.69 563.23129.64
2016434.46 120.5438.40
2015313.92 -456.51-59.25
2014770.44 757.135,690.96
201313.30 8.04152.56
20125.27 4.971,655.90
20110.30 0.21249.65
20100.0900
Bitcoin price list

BitCoin में गिरावट के कारण

क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट लगातार जारी है। बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में बीते कुछ दिनों से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते गुरुवार क्रिप्टोकरेंसी में लगभग 21.5% तक की गिरावट दर्ज की गयी है।

जोखिम वाले निवेश में क्रिप्टोकरेंसी में भारी मात्रा में गिरावट दर्ज की गयी है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में बीते 7 दिनों में लगभग 21.5 फीसदी की गिरावट देखी गयी है। जिससे कि लोग क्रिप्टो में निवेश करने से बच रहे है।

BitCoin kya hai

बता दे कि इस साल के शुरुआत में बिटकॉइन अपने उच्चतम स्तर से 61 फीसदी टुट गया था। जो बीते 30 मार्च को 48,243 डॉलर प्रति बिटकॉइन देखने को मिला था। पिछले कुछ दिन से यानि जून मे से इसमें और भी गिरावट दर्ज की गयी है। शुक्रवार को 8.84 फीसदी गिरावट के साथ 21,337 डॉलर प्रति यूनिट पर आ गया है।

क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का कारण क्या है?

क्रिप्टोकरेंसी में यह गिरावट वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के कारण हुई है। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था में गिरावट आयी थी। जिसका असर अब क्रिप्टोकरेंसी पर देखने को मिल रहा है। दूसरा कारण यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर फूड और तेल बाजारों में तेजी देखने को मिला है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई तथा हाल ही में फेडरल बैंक द्वारा की गई ब्याज दरों में वृद्धि के कारण हुआ है।

FAQ’s

Q. बिटकॉइन क्या है कैसे काम करती है?

Ans: बिटकॉइन एक प्रकार की विकेन्द्रीकृत या वर्चुअल करेंसी या डिजिटल मुद्रा है। जिसका अर्थ होता है कि किसी विशिष्ट देश या बैंक से संचालित नहीं होता है। यह ब्लॉकचैन या Pear-to-Pear मॉडल पर आधारित है।

Q. बिटकॉइन का मालिक कौन है?

Ans: BitCoin का कोई मालिक नहीं है। इसका विकास सातोशी नकामोतो नामक एक अभियन्ता ने किया है।

Q. क्या भारत में बिटकॉइन लीगल है?

Ans: भारत ने अभी तक कोई इस प्रकार की नोटिस नहीं जारी की है। लेनिक इस वर्ष यानि 2022 में एक प्रस्ताव पेश किया था जिसे कैबिनेट नें मान्यता दे दी है। इस पर 30 फीसदी टैक्स लगना की बात की गयी है।

मुझे उम्मीद है कि अगर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो आप कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें। अगर आप जानना चाहते हैं कि बिटकॉइन कैसे खरीदें तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। तो अगले पोस्ट में इसकी जानकारी जरूर दूंगा।

डिस्क्लेमरः इस पोस्ट में दी गयीय सभी जानकारी एक सामान्य जानकारी है। इस किसी अर्थशास्त्री या प्रोफेसर के तौर पर न ले। इसमें वित्तीय जोखिम है कृपया अपनी समझदारी से निवेश करें।

ये भी पढ़ेः-

SSL Certificate kya hota hai | SSL का पुलफॉर्म क्या होता है?

Serang Certificate kya hai | इसे कैसे तैयार किया जाता है। Serang Certificate kya hota hai

Instagram Par Followers Badhane Wala App | जिसका इस्तेमाल कर आप Followers और Like बढ़ा सकते है।

Best 10 electric car in India | upcoming Ev cars

Exit mobile version