International Tiger Day 2022 in Hindi | जानिए क्या है इस वर्ष विश्व टाइगर दिवस की थीम

by
International Tiger day 2022 in hindi

International Tiger Day 2022 in Hindi: प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को विश्व टाइगर दिवस मनाया जाता है। भारत का यह राष्ट्रीय पशु भी है। इसे देश की शक्ति, शान, सतर्कता, बुद्धि और धीरज का प्रतीक माना जाता है। नवीनम बाघ गणना के अनुसार भारत में बाघ की संख्या 2967 है जो विश्व की संख्या का लगभग 70% केवल भारत में है। 2018 की बाघ गणना के बाद भारत में बाघों की संख्या पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है। बाघ की गणना 2019 में जारी की गयी थी। अब तक के सबसे बड़े बाघ गणना के रुप में भारत ने में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।

विश्व टाइगर दिवस का इतिहास

विश्व टाइगर दिवस की शुरुआत 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग हुए सम्मेलन में घोषणा की गयी कि प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस मनाया जायेगा। विश्व में घटते टाइगर की संख्या को देखते हुए इस दिवस की घोषणा की गयी थी।

International Tiger day (theme) 2022 in Hindi

लोगों को टाइगर के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष एक थीम जारी की जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2022 के लिए इस वर्ष का विषय “बाघों की आबादी को पुनर्जीवित करने के लिए भारत ने प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया” है। वे उन पहलों का समर्थन करते हैं जो बाघों की सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय लोगों के साथ सहयोग करती हैं और अवैध शिकार और अवैध व्यापार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करती हैं।

International Tiger day theme 2021

अन्तर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस प्रतिवर्ष “उनकी उत्तरजीविता हमारे हाथों में है” थीम (theme)/नारे के साथ मनाया जाता है। विश्व में टाइगर की संख्या को देखते हुए प्रतिवर्ष 29 जुलाई को विश्व टाइगर दिवस मनाया जाता है। 

भारत में टाइगर की स्थिति (Tiger status in India)

वर्ष 2010 में रुस के सेंट पिटर्सबर्ग में हुए सम्मेलन में भारत ने भाग लिया था। इसी सम्मेलन में बाघों की संख्या दो गुनी करने का लक्ष्य रखा गया था। भारत ने इस लक्ष्य को चार वर्ष पहले ही पूरा कर लिया। भारत ने इसे 2018 में पूरा कर लिया। 2019 में आयी बाघ गणना ने भारत में बाघों की संख्या 2967 बतायी गयी।

International Tiger Day 2022 in Hindi
International Tiger Day 2022 in Hindi

भारत ने टाइगर की घटती संख्या को देखते हुए 1973 में एक अधिनियम पारित किया था जिसका नाम प्रोजेक्ट टाइगर है। 1973 में टाइगर रिजर्व क्षेत्रों की संख्या 9 थी किन्तु वर्तमान में इसकी संख्या बढ़कर 50 टाइगर रिजर्ब हो चुकी है। 2010 की बात करे तो भारत में कुछ 752 टाइगर थे। भारत में सबसे ज्यादा टाइगर मध्य प्रदेश (526), कर्नाटक (524), उत्तराखंड (442) टाइगर है। अगर इन तीनों राज्य को मिला दिया जाये तो 50% टाइगर इन्हीं राज्य में है। भारत में कितने टाइगर रिज़र्व क्षेत्र है।

FAQ’S

Qविश्व टाइगर दिवस कब मनाया जाता है?

Ans:- 29 जुलाई

Q. विश्व टाइगर दिवस 2022 की थीम क्या है?

Ans:- “बाघों की आबादी को पुनर्जीवित करने के लिए भारत ने प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया”

Q. विश्व टाइगर दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

Ans:- विश्व टाइगर दिवस की शुरुआत 2010 में रुस के पीटर्सबर्ग में हुए सम्मेलन में इसकी घोषणा की गयी थी।

Q. भारत में सबसे ज्यादा टाइगर किस राज्य में है?

Ans:- मध्य प्रदेश में (526) टाइगर है।

Q. भारत में कितने टाइगर रिजर्व क्षेत्र है?

Ans:- वर्तमान समय में भारत में कुछ 50 टाइगर रिजर्व क्षेत्र है।

Read Also:-

Saira Banu Age, Husband, children, Height, Family, Wikipedia Biography in Hindi | Saira Banu ki Jivani

Alia Bhatt Age, Height, Boyfriend, Husband, Family, Wikipedia Biography in Hindi | अलिया भट्ट की जीवनी

Geeta Phogat Age, Boyfriend, Husband, Family, Wikipedia, Biography in Hindi

You may also like

Leave a Reply