Nag Panchami kab hai 2022 | जानिए क्यों मनाया जाता नाग पंचमी | Nag Panchami 2022 date

by
Nag Panchami kab hai 2022

Nag Panchami kab hai 2022: नाग पंचमी हिन्दुओं का त्यौहार है। हिन्दु धर्म में नाग की पूजा की जाती है। नाग पंचमी सावन या श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनायी जाती है। इस दिन नाग पूजा या नाग देवता को दूध से स्नान कराया जाता है।

कुछ लोगों का मानना है कि सर्प का दूध पिलाना चाहिए लेकिन आप की जानकारी के लिए बता दूं कि सर्प को दूध का पाचन नहीं होता है जिससे सर्प की प्रत्यूर्जता  से मृत्यु हो जाती है। पौराणिक कथाओं में सर्प को दूध पिलाने की बात नहीं की गयी है किन्तु दूध से स्नान कराने की बात की गयी है। और अष्टनाग की पूजा होती है।

Read Also:- Nupur Sharma Age, Caste, Husband, Boyfriend, Family, Wikipedia Biography in Hindi | नुपुर शर्मा की जीवनी

Nag Panchami kab hai 2022 | Nag Panchami 2022 date

नाग पंचमी हिन्दूओं का धार्मिक त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी श्रावण (सावन) मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस वर्ष यानि 2022 में नाग पंचमी 2 अगस्त 2022, मंगलवार को मनायी जायेगी।

नाग पंचमी भारत के कोने-कोने में बड़ी धूम-धाम से मनायी जाती है। इस दिन गाँव में खेल का आयोजन कराया जाता है। लोग गुड़िया डालते है।

इस दिन लोग अपने घरों को साफ करते है। जानवरों को स्नान कराते है। घर की दीवारों पर नाग देवता की फोटो बनाते है। बच्चे में नाग पंचमी को लेकर बड़ा उत्साह होता है। लोग सावन में झूला झूलते है। तथा सावन गीत गा कर त्योहार का आनंद लेते है। घरों में अच्छी-अच्छी पकवान बनती है।

Nag Panchami kab hai 2022
Nag Panchami kab hai 2022

नाग पंचमी का महत्व (Happy Nag Panchami)

पौराणिक मान्यता के अनुसार यदि किसी के कुंडली में कोई दोष है खास कर कालसर्प का दोष हो तो शांति पूजा कराने से यह दोष दूर हो जाता है। इस दिन ॐ नमः शिवाय मंत्र और महामृत्युंज्य का सिद्ध जाप करने से सारे दोष दूर हो जाते है। इस दिन शिव लिंग पर दूध से स्नान करने पर सारी मनोकामना पुरी हो जाती है।

नाग पंचमी की तैयारी

नाग पंचमी के दिन सुबह लोग उठकर स्नान करते है, मंदिर जाते है, घर की साफ-सफाई करते है। घर के द्वार पर नागराज का चित्र बनाकर लोग उसकी पूजा करते है। नागदेव की सुगंधित पुष्प, कमल व चंदन से ही पूजा करनी चाहिए, क्योंकि नागदेव को सुगंध प्रिय है। नागदेव रातरानी और चन्दन के वृक्ष पर रहते है क्योंकि इनको सुगंध प्रिय है।

नाग पंचमी के बारे में अधिक जानकारी के लिए दिये गये लिंक पर क्लिक करें। जहाँ अपको पूरी जानकारी प्राप्त होगी।

Q. नाग पंचमी 2022 कब है?

Ans: 2 अगस्त

Q. नाग पंचमी क्या मनाया जाता है?

Ans: कुछ पौराणिक मान्यता है इसी लिए इस मनाया जाता है। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे सर्प की रक्षा होगी औ पर्यावरण संतुलन बना रहेगा।

Read Also:-

Deepak Hooda Age, Height, Girlfriend, Father, Family, Wikipedia Biography in Hindi | दीपक हुड्डा की जीवनी

Uddhav Thackeray Age, Father, Son, Wife, Family, Caste, Wikipedia Biography in Hindi

SSL Certificate kya hota hai | SSL का पुलफॉर्म क्या होता है?

You may also like

Leave a Reply