World Tourism day in Hindi | विश्व पर्यटन दिवस 2021, Theme, Quotes , Celebrations

प्रत्येक वर्ष 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस 2021, 27 सितम्बर, सोमवार को मनाया जायेगा। इसे मनाने का उद्देश्य विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन बढ़ने से देश की आय बढ़ती है। पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है, पर्यटन दिवस कब से मनाया जाता है, भारत में पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है? जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े।

Read Also :- World Pharmacist day 2021 in Hindi | Theme , Quotes

विश्व पर्यटन दिवस 2021 (World Tourism day in Hindi)

विश्व पर्यटन दिवस 2021, 27 सितम्बर सोमवार को मनाया जायेगा। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में पर्यटन के प्रति जागरूकता फैलना है। पर्यटन वैश्विक रुप से देश की सभ्यता, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में तथा आपसी समझ बढ़ाने में सहायता करता है।

इस बार भारत को विश्व पर्यटन दिवस 2019 की मेजबानी करने का मौका दिया गया है। जिसके माध्यम से लोग भारत के इतिहास, सांस्कृतिक और साहित्य को बेहतर तरीके से जान सकेंगे।

Vishv Paryatan Divas kee shuruaat kab huee (Celebrations)

विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 1970 में United Nations World Tourism Organization (UNWTO) द्वारा की गयी। 1970 में विश्व पर्यटन संगठन के संविधान को स्वीकारा गया था। पर्यटन की सुरक्षा के लिए एक कानून लागू किया गया।

1979 को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा अक्टूबर माह में निर्णय लिया गया कि 27 सितम्बर 1980 से हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस मनाया जायेगा। 27 सितम्बर चुनने का कारण इस 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने कानून को स्वीकार किया था। इस लिए 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

हर वर्ष पर्यटन दिवस के लिए एक थीम जारी की जाती है। पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर, 1980 को मनाया गया और विश्व पर्यटन दिवस 1980 की थीम “सांस्कृतिक विरासत और शांति और आपसी समझ के संरक्षण के लिए पर्यटन का योगदान” था।

  • 1981 का विषय “पर्यटन और जीवन की गुणवत्ता” था।
  • 1982 का विषय “यात्रा में गर्व: अच्छे मेहमान और अच्छे मेजबान” था।
  • 1984 का विषय “अंतरराष्ट्रीय समझ, शांति और सहयोग के लिए पर्यटन” था।
  • 1985 का विषय “युवा पर्यटन: शांति और दोस्ती के लिए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत” था।
  • 1986 का विषय “पर्यटन: विश्व शांति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति” था।
  • 1987 का विषय “विकास के लिए पर्यटन” था।
  • 1988 का विषय “पर्यटन: सभी के लिए शिक्षा” था।
  • 1989 का विषय “पर्यटकों का मुक्त आवागमन एक दुनिया बनाता है” था।
  • 1990 का विषय था “पर्यटन: एक अपरिचित उद्योग, एक मुक्त सेवा”।
  • 1991 का विषय “संचार, सूचना और शिक्षा: पर्यटन विकास की शक्ति कारक” था।
  • 1992 का विषय “पर्यटन: एक बढ़ती सामाजिक और आर्थिक एकजुटता का कारक है और लोगों के बीच मुलाकात का” था।
  • 1993 का विषय “पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण: एक स्थायी सद्भाव की ओर” था।
  • 1994 का विषय “गुणवत्ता वाले कर्मचारी, गुणवत्ता पर्यटन” था।
  • 1995 का विषय “विश्व व्यापार संगठन: बीस साल से विश्व पर्यटन में सेवारत” था।
  • 1996 का विषय “पर्यटन: सहिष्णुता और शांति का एक कारक” था।
  • 1997 का विषय “पर्यटन: इक्कीसवीं सदी की रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अग्रणी गतिविधि ” था।
  • 1998 का विषय “सार्वजनिक-निजी क्षेत्र भागीदारी: पर्यटन विकास और संवर्धन की कुंजी” था।
  • 1999 का विषय था “पर्यटन: विश्व धरोहर का नयी शताब्दी के लिये संरक्षण”।
  • 2000 का विषय “प्रौद्योगिकी और प्रकृति: इक्कीसवीं सदी के प्रारंभ में पर्यटन के लिए दो चुनौतियॉं” था।
  • 2001 का विषय “पर्यटन: सभ्यताओं के बीच शांति और संवाद के लिए एक उपकरण ” था।
  • 2002 का विषय “पर्यावरण पर्यटन सतत विकास के लिए कुंजी” था।
  • 2003 का विषय “पर्यटन: गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और सामाजिक सद्भाव के लिए एक प्रेरणा शक्ति” था।
  • 2004 का विषय “खेल और पर्यटन: आपसी समझ वालो के लिये दो जीवित बल, संस्कृति और समाज का विकास” था।
  • 2005 का विषय “यात्रा और परिवहन: जूल्स वर्ने की काल्पनिकता से 21 वीं सदी की वास्तविकता तक” था।
  • 2006 का विषय “पर्यटन को समृद्ध बनाना”।
  • 2007 का विषय “पर्यटन महिलाओं के लिए दरवाजे खोलता है” था।
  • 2008 का विषय “जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का जवाब पर्यटन” था।
  • 2009 का विषय “पर्यटन – विविधता का उत्सव” था।
  • 2010 का विषय “पर्यटन और जैव विविधता” था।
  • 2011 की विषय “पर्यटन संस्कृति को जोड़ता है” था।
  • 2012 का विषय “पर्यटन और ऊर्जावान स्थिरता ‘था।
  • 2013 का विषय “पर्यटन और जल: हमारे साझे भविष्य की रक्षा” था।
  • 2014 का विषय “पर्यटन और सामुदायिक विकास” था।
  • 2015 का विषय “लाखों पर्यटक, लाखों अवसर” था।
  • 2016 का विषय “सभी के लिए पर्यटन – विश्वव्यापी पहुंच को बढ़ावा देना” होगा।
  • वर्ष 2017 में विश्व पर्यटन दिवस के लिए थीम “सतत पर्यटन – विकास के लिए एक उपकरण” था।
  • वर्ष 2018 में विश्व पर्यटन दिवस के लिए थीम “पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण” था।
  • वर्ष 2019 में विश्व पर्यटन दिवस के लिए थीम “टूरिज्म एंड जॉब्स: अ बेटर फ्यूचर फॉर आल” था।
  • वर्ष 2020 में विश्व पर्यटन दिवस के लिए थीम “पर्यटन और ग्रामीण विकास” था।

World Tourism day Theme 2021

World Tourism day Theme 2021 in Hindi:- विश्व पर्यटन दिवस थीम 2021 “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” (Tourism for Inclusive Growth)

Tourism day in India

Tourism day in India भारत सरकार देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। पर्यटन वैश्विक रुप से देश की सभ्यता, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में तथा आपसी समझ बढ़ाने में सहायता कर सकता है।

विश्व पर्यटन दिवस 2021
विश्व पर्यटन दिवस 2021

विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा विभिन्न प्रकार की गाइड लाइन जारी की जाती है। पर्यटकों को सुरक्षा जिम्मेदारी उस देश की सरकार की होती है। आज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्व के सभी देश अच्छी सुविधा उपलब्ध कराते है। वर्तमान में कोरोना के कारण विश्व में पर्यटन की स्थिति काफी खराब है।

FAQ’s

Q. विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनाया जाता है।

Q. विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम क्या है?

Ans : विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” है।

Q. संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन की स्थापना कब की गई?

Ans : संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की स्थापना 1970 में हुई।

Q. विश्व पर्यटन संगठन के अध्यक्ष कौन हैं?

Ans : संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन का अध्यक्ष: ज़ुरब पोलोलिकाशविली है।

Read Also :- Deepawali 2021 date | deepaavali 2021 kab hai , deepawali Wikipedia

Sirisha Bandla Biography in hindi, Parents, Husband, सिरीशा बंदला की आत्मकथा

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles