DailyHunt Hindi, Hindi news, Latest News,हिंदी न्यूज़,Breaking News

World Tourism day in Hindi | विश्व पर्यटन दिवस 2021, Theme, Quotes , Celebrations

World Tourism day in Hindi

प्रत्येक वर्ष 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस 2021, 27 सितम्बर, सोमवार को मनाया जायेगा। इसे मनाने का उद्देश्य विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन बढ़ने से देश की आय बढ़ती है। पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है, पर्यटन दिवस कब से मनाया जाता है, भारत में पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है? जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े।

Read Also :- World Pharmacist day 2021 in Hindi | Theme , Quotes

विश्व पर्यटन दिवस 2021 (World Tourism day in Hindi)

विश्व पर्यटन दिवस 2021, 27 सितम्बर सोमवार को मनाया जायेगा। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में पर्यटन के प्रति जागरूकता फैलना है। पर्यटन वैश्विक रुप से देश की सभ्यता, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में तथा आपसी समझ बढ़ाने में सहायता करता है।

इस बार भारत को विश्व पर्यटन दिवस 2019 की मेजबानी करने का मौका दिया गया है। जिसके माध्यम से लोग भारत के इतिहास, सांस्कृतिक और साहित्य को बेहतर तरीके से जान सकेंगे।

Vishv Paryatan Divas kee shuruaat kab huee (Celebrations)

विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 1970 में United Nations World Tourism Organization (UNWTO) द्वारा की गयी। 1970 में विश्व पर्यटन संगठन के संविधान को स्वीकारा गया था। पर्यटन की सुरक्षा के लिए एक कानून लागू किया गया।

1979 को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा अक्टूबर माह में निर्णय लिया गया कि 27 सितम्बर 1980 से हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस मनाया जायेगा। 27 सितम्बर चुनने का कारण इस 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने कानून को स्वीकार किया था। इस लिए 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

हर वर्ष पर्यटन दिवस के लिए एक थीम जारी की जाती है। पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर, 1980 को मनाया गया और विश्व पर्यटन दिवस 1980 की थीम “सांस्कृतिक विरासत और शांति और आपसी समझ के संरक्षण के लिए पर्यटन का योगदान” था।

World Tourism day Theme 2021

World Tourism day Theme 2021 in Hindi:- विश्व पर्यटन दिवस थीम 2021 “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” (Tourism for Inclusive Growth)

Tourism day in India

Tourism day in India भारत सरकार देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। पर्यटन वैश्विक रुप से देश की सभ्यता, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में तथा आपसी समझ बढ़ाने में सहायता कर सकता है।

विश्व पर्यटन दिवस 2021
विश्व पर्यटन दिवस 2021

विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा विभिन्न प्रकार की गाइड लाइन जारी की जाती है। पर्यटकों को सुरक्षा जिम्मेदारी उस देश की सरकार की होती है। आज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्व के सभी देश अच्छी सुविधा उपलब्ध कराते है। वर्तमान में कोरोना के कारण विश्व में पर्यटन की स्थिति काफी खराब है।

FAQ’s

Q. विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनाया जाता है।

Q. विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम क्या है?

Ans : विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” है।

Q. संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन की स्थापना कब की गई?

Ans : संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की स्थापना 1970 में हुई।

Q. विश्व पर्यटन संगठन के अध्यक्ष कौन हैं?

Ans : संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन का अध्यक्ष: ज़ुरब पोलोलिकाशविली है।

Read Also :- Deepawali 2021 date | deepaavali 2021 kab hai , deepawali Wikipedia

Sirisha Bandla Biography in hindi, Parents, Husband, सिरीशा बंदला की आत्मकथा

Exit mobile version