अंतरराष्ट्रीय

World Oceans Day 2022 | जानिए विश्व महासागर दिवस का महत्व, क्या है इस वर्ष की थीम

World Oceans Day 2022: हर वर्ष 08 जून को दुनिया भर में विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को समुद्र की विशेषता और बहुमूल्य वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। समुद्र अपने अन्दर लाखों-करोड़ों जीव-जन्तुओं को सुरक्षा प्रदान करता है। आज हम इस पोस्ट में विश्व महासागर दिवस का इतिहास और क्या है महत्व।

Read Also:- World Pest Day in Hindi | विश्व कीट दिवस 2022, जानिए इस दिवस का महत्व। World Insect day

World Oceans Day 2022 (विश्व महासागर दिवस)

वर्ल्ड ओसियन डे हर वर्ष 8 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष यानि 2022 में वर्ल्ड ओसियन डे 8 जून बुधवार को मनाया जायेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महासागरों को बचाने के लिए स्थानीय प्रयासों के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना का आह्वान किया है। स्थानीय मछली के खाने को लेकर प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने #SaveOurOcean की गाइड लाइन जारी की है।

World Oceans Day 2022
World Oceans Day 2022

वर्ल्ड ओसियन डे का इतिहास

विश्व महासागर दिवस पहली बार 08 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में प्रस्तावित किया गया था, जो पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र ने एक समांतर कार्यक्रम रखा था। वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा संकल्प लिया कि 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया गया था। पहला विश्व महासागर दिवस वर्ष 2009 में ‘हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी’ विषय के साथ मनाया गया था।

वर्ल्ड ओसियन डे थीम 2022 (World Oceans Day Theme 2022)

इसके लिए हर वर्ष एक थीम जारी की जाती है। थीम जारी करने का उद्देश्य लोगों तक समुद्र के बारे में जागरूक करना है। इस वर्ष यानि 2022 की थीम- पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई (Revitalization: Collective Action for the Ocean.)।

विश्व महासागर दिवस का उद्देश्य

विश्व समुद्र दिवस का उद्देश्य महासागरों के महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक करना है। इसके अलावा महासागरों से जुड़े पहलूओं जैसे- खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, समुद्री संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना। समुद्र खाने और दवाओं का सबसे बड़ा स्रोत है। इसीलिए इसके संरक्षण के बारे में लोगों को बताना चाहिए।

विश्व के 5 प्रमुक महासागर

पृथ्वी पर 71% भाग पर जल फैला हुए इसीलिए पृथ्वी को नीला ग्रह या जल ग्रह कहा जाता है। पृथ्वी पर पाँच महासागर पाया जाता है।

unwod feature World Oceans Day 2022 | जानिए विश्व महासागर दिवस का महत्व, क्या है इस वर्ष की थीम

प्रशांत महासागरः- प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा महासागर है। यह उत्तर अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस, चीन और जापान के मध्य स्थित है। यहाँ कई प्रकार के समुद्री खनिज पदार्थ पाये जाते है।

अटलांटिक (उत्तरी और दक्षिणी) महासागरः- यह महासागर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। यह अफ्रीका, यूरोप, दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका के मध्य में स्थित है। विश्व की सबसे ज्यादा समुद्री जहाज इस महासागर में चलती है।

हिन्द महासागरः- यह महासागर तीन ओर से खुला है। यह ऑस्ट्रेलिया, एशिया और अफ्रीका के मध्य स्थित है।

आर्कटिक महासागरः- यह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। इसे उत्तरी ध्रुवीय महासागर भी कहा जाता है। यह सबसे छोटा महासागर है।

अंटार्कटिक महासागरः- यह पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है। इसे दक्षिणी ध्रुवीय महासागर भी कहा जाता है। यहाँ पर कई देशों ने अपना अनुसंधान केन्द्रों की स्थापना की है।

FAQ’s

Q. International Marine day kab manaya jata hai?

Ans: 8 June

Q. World Oceans day kab manaya jata hai?

Ans: विश्व समुद्री दिवस 08 जून को मनाया जाता है।

Q. विश्व समुद्री दिवस 2022 की थीम क्या है?

Ans: Revitalization: Collective Action for the Ocean.

Read Also:-

Best 10 electric car in India | upcoming Ev cars

Facebook Page Par followers kaise badhaye | फेसबुक पर फॉलोअर्स बढ़ाने के 5 तरीके।

World Food Safety Day 2022 | जानिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास, महत्व और क्या है इस वर्ष की थीम।

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply