ट्रेंडिंग न्यूज़अंतरराष्ट्रीय

World heart day 2021 | क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस

World heart day 2021: 29 सितम्बर को “विश्व हृदय दिवस” मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के बारे में जागरूक करना है। डॉक्टरों का मानना है कि कोविड महामारी बीमारी के चलते हृदय रोग मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना से दिल की बीमारी ज्यादा बढ़ रही है। लोग नियमित रूप से अपनी जाँच नहीं करा पा रहे। गलत खानपान, हर वक्त तनाव की स्थित तथा रोज व्यायाम न होने यह बीमारी बढ़ती जा रही है। विश्व की अलग-अलग संस्थाएं जागरूक करने के लिए अभियान चलाते है।

Read Also : Sirisha Bandla Biography in hindi, Parents, Husband, सिरीशा बंदला की आत्मकथा

विश्व हृदय दिवस का इतिहास (World heart day 2021)

हृदय मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए WHO ने दुनिया भर में विश्व हृदय दिवस 2000 से मनाने की घोषणा की। पहले यह दिवस सितम्बर माह के अन्तिम रविवार को मनाया जाता है। लेकिन 2014 से इस 29 सितम्बर से मनाने की शुरुआत हुई। तब से हर वर्ष 29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

सावधानियाँ

व्यायाम

रोज सुबह टहलने से शरीर स्वस्थ रहता है। सुबह स्वच्छ ऑक्सीजन मिलता है। शारीरिक व्यायाम करने से रक्त का प्रवाह अच्छा बना रहता है। जिससे शरीर पूरी तरह से फिट रहता है।

सेब का सेवन

दिल के दौरे से बचने के लिए सेब को अपने डाइट में रखना चाहिए। क्योंकि सेब में पाये जाने वाले पोषक तत्व रक्त को साफ रखते है। कहा जाता है कि दिन में एक सेब खाने से आप को डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऑयल का ध्यान रखें

अपनी डाइट में ऑयल का सेवन कम करें। ऑयल के ज्यादा सेवन से शरीर की नसों में फैट जमा होने लगता है। जिससे हार्ट अटेक की सम्भावनाएं बढ़ने लगती है। स्वस्थ व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा सरसों के तेल को अपनी डाइट में रखना चाहिए। रिफाइंड तथा नारियल के तेल का प्रयोग कम करना चाहिए।

वर्तमान में 35 साल की उम्र में दिल के दौरे की बीमारी बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है। कोरोना काल में लोग घरों में रहकर अपने खानपान पर विशेष ध्यान नहीं दिया और तेल से युक्त बने पकवान का सेवन अधिक किया जिससे उनका वज़न बढ़ने लगा। वर्तमान डेटा के अनुसार 35-50 उम्र के लोगों में हार्ट अटैक देखा ही गया लेकिन डॉक्टर के अनुसार 14-15 साल की उम्र के बच्चे में हार्ट अटैक की बीमारी देखी गयी है। इसका सबसे बड़ा कारण जंक फूड है। जो शरीर में फैट को बढ़ा देता है। इससे दिल का दौरा पड़ने की सम्भावना ज्यादा हो जाती है।

World heart day 2021
World heart day 2021

World heart day theme 2021

हर वर्ष विश्व हृदय दिवस पर एक विषय जारी किया जाता है इसका उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। विश्व हृदय दिवस थीम 2021 अभी जारी नहीं की गयी है।

विश्व हृदय दिवस 2020 की थीम “Use Heart to Beat Cardiovascular Disease” इसका हिन्दी में अनुवाद “हृदय रोग को हराने के लिए हार्ट का उपयोग करें”

FAQ’s

Q. विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : 29 सितम्बर को मनाया जाता है।

Q. वर्ल्ड हार्ट डे कब मनाया जाता है?

Ans : 29th September 

Read Also : World Tourism day in Hindi | विश्व पर्यटन दिवस 2021, Theme, Quotes , Celebrations

World Tourism day in Hindi | विश्व पर्यटन दिवस 2021, Theme, Quotes , Celebrations

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Leave a Reply