Site icon DailyHunt Hindi, Hindi news, Latest News,हिंदी न्यूज़,Breaking News

World Day of Social Justice 2022 in Hindi: विश्व सामाजिक न्याय दिवस महत्व, निबन्ध। जानिए इसका क्या है इतिहास

World Day of Social Justice 2022 in Hindi

World Day of Social Justice 2022 in Hindi: इंसान एक सामाजिक प्राणी है। विश्व व्याप्त छूआ-छूत को लोग आज भी मानते है। इसी भेदभाव के कारण आज भी एक दूरी बनी हुई है। इस दूरी को खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की घोषणा की।

Read Also:- IND vs WI 3-ODI: भारत 3-0 से वन डे सीरिज अपने नाम किया। गेंदबाजों ने दिखाया एक बार फिर दमखम।

World Day of Social Justice 2022 in Hindi (विश्व सामाजिक न्याय दिवस)

दुनिया से बुराई खत्म करने के लिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस की शुरुआत की गयी। विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर वर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को इस दिन कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों को जागरूक करना। ये मुख्यता नस्ल, जाति, धर्म, लिंग, सांस्कृतिक भेदभाव, गरीबी, बेरोजगारी से जुड़ी हुई समस्यों के प्रति जागरूक करना था।

नामविश्व सामाजिक न्याय दिवस
कब मनाया जाता है20 फरवरी
शुरुआत कब से हुई2009
घोषणा कब की गयी2007
थीम 2022अचीविंग सोशल जस्टिस थ्रू फॉर्मल एम्प्लॉयमेंट

क्या है सामाजिक न्याय

सामाजिक न्याय की परिभाषा देना काफी मुश्किल है। सामान्य भाषा में सामाजिक न्याय का मतलब समाज के सभी वर्गों का विकास तथा विकास के संसाधन उपलब्ध करना है। सामाजिक न्याय यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी वर्ग, नस्ल, जाति, लिंग, स्थान की वजह से विकास की दौड़ में पीछे न रह जाये। यह तभी सम्भव है कि समाज से बुराइयां हटायी जाये, तथा लोगों को समान शिक्षा का अवसर प्रदान किया जाये।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का इतिहास (History of World Social Justice day)

साल 1995, में कोपेनहेगन, डेनमार्क में सोशल डेवलपमेंट के लिए विश्व स्तर पर शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक राजनीतिक देशों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जीवन स्तर को ऊँचा करने का लक्ष्य रखा गया। लेकिन इस बात पर किसी देश ने विशेष ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद 26 नवम्बर, 2007 को एक विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र महासंघ ने कोपेनहेगन का लक्ष्य पूरा करने के लिए 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की घोषणा की। घोषणा के दो वर्ष बाद यानि 20 फरवरी 2009 को पहली बार विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया।

World Day of Social Justice 2022 in Hindi

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का लक्ष्य (goal of world social justice day)

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उद्देश्य को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासंघ और अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय ने मिलकर एक साथ काम कर रहा है। इनका उद्देश्य मूलभूत आवश्यकता जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोटी, कपड़ा और मकान की सुलभ उपलब्ध हो। जिससे गरीब लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो। वही हर वर्ष दुनिया भर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करना का कार्य किया जाता है।

world social justice day Theme 2022 (विश्व सामाजिक न्याय दिवस थीम 2022)

world social justice day Theme 2022 in Hindi: हर वर्ष विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर एक विषय या थीम जारी की जाती है इसके माध्यम से लोगों को जागरूक करना था। इस वर्ष यानि 2022, विश्व सामाजिक न्याय दिवस थीम- अचीविंग सोशल जस्टिस थ्रू फॉर्मल एम्प्लॉयमेंट (Achieving Social Justice Through Formal Employment) रखा गया है। जिसका अर्थ है औपचारिक रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करना।

राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस (National social justice day)

जिस प्रकार पूरे विश्व हर वर्ष 20 फरवरी को सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। उसी प्रकार हर वर्ष भारत सरकार भी 25 सितम्बर को राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस मनाती है।

FAQ’s

Q. विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : 20 फरवरी

Q. विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2022 का विषय क्या है?

Ans : अचीविंग सोशल जस्टिस थ्रू फॉर्मल एम्प्लॉयमेंट

Q. राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans : 25 सितम्बर

अंग्रेजी में पढ़ने के लिए click करें।

Read Also:-

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2022: Wishes Images, Quotes in Hindi: शिवाजी महाराज जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

Hazrat Ali Birthday 2022 in Hindi: जाने क्या थे हजरत अली के महान विचार, हजरत अली ने दिया था शान्ति और अमन का पौगाम

IND vs WI 3-ODI: भारत 3-0 से वन डे सीरिज अपने नाम किया। गेंदबाजों ने दिखाया एक बार फिर दमखम।

Exit mobile version