Surikha sikri , बालिका वधू की ‘दादी सा’ का हुआ निधन, फेमस ऐक्ट्रस सुरेखा सीकरी

Surikha sikri biography in hindi

Surikha sikri- बालिका वधू सीरियल से हुआ फेमस सुरेखा सीकरी का दिल के दौरे से हुआ। बालिका वधू शो के साथ-साथ और कई फिल्में का हिस्सा रहीं दिलों को भाने वाली अदाकारा सुरेखा सीकरी जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थी। 2018 में सुरेखा जी पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था।

तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुरेखा सीकरी का सुबह उनके मुंबई स्थित घर पर निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म जगत और टीवी सीरियल्स में मायूसी छा गई। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और बड़ी हस्तियां सुरेखा सीकरी जी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वह धारावाहिक बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने के लिए चर्चा में थीं। उनके निधन से टीवी और फिल्म को काफी नुकसान हुआ है।

करियर की शुरुआत

सुरेखा सीकरी राजनीतिक ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी के साथ 1978 में अभिनय की शुरुआत की। सुरेखा जी को तीन बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें यह सम्मान तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) फिल्मों के लिए मिला है। इसके अलावा सुरेखा जी को एक फिल्मफेयर अवॉर्ड, एक स्क्रीन अवॉर्ड और 6 इंडियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड्स जीता है।

सुरेखा जी ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई मलयालम फिल्मों में भी काम किया था। सुरेखा के लोकप्रिय शो में परदेश में है मेरा दिल, एक कहानी, सात फेरे: सलोनी का सफर, महाकुंभ: एक रहस्य, केसर, बनेगी अपनी बात, कभी कभी जस्ट मोहब्बत में शामिल हैं। उनकी यह फिल्म सरफरोज, नसीम, नजर, शीर कोरमा, रेनकोट, सरदारी बेगम, दिल्लगी, जुबैदा, घोस्ट स्टोरीज, देव डी में नजर आयी।

Surikha sikri
surekha sikri

surekha sikri husband, family, son

सुरेुखा सीकरी जी का जन्म 1946 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। 1971 में सुरेखी जी ने राष्ट्रीय स्कूल ऑफ ड्रामा में ग्रेजुएशन की ड्रीग्री प्राप्त की। सुरेखा जी के पिता एयरफोर्स में थे तथा माता एक शिक्षका थी। उनका विवाह हेमंत रेगे से हुआ था। उनका एक पुत्र भी है जिसका नाम राहुल सीकरी है। उनके पति का हेमंत का निधन 2009 में हृदय गति रुक जाने से हुई थी।

सुरेखा जी बालिका वधू सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनायी। वैसे सुरेखा सीकरी जी ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया लेकिन जो पॉपुलर्टी बालिका वधू से मिली वह और किसी से नहीं मिली। 2018 में आयी फिल्म बधाई हो में इन्होंने दुर्गा देवी कौशिक के रोल के लिए Surikha sikri को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। बालिका वधू में इन्होंने कल्याणी देवी का रोल किया था।

Read also:- Guru Purnima in Hindi | गुरु पूर्णिमा कब है?

Experienced Content Writer with a demonstrated history of working in the education management industry. Skilled in Analytical Skills, Hindi, Web Content Writing, Strategy, and Training. Strong media and communication professional with a B.sc Maths focused in Communication and Media Studies from Dr. Ram Manohar Lohia Awadh University, Faizabad.

Related Articles

Leave a Reply

Stay Connected

22,342FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles