DailyHunt Hindi, Hindi news, Latest News,हिंदी न्यूज़,Breaking News

International MSME Day 2022 in Hindi | दुनिया भर में मनाया जाता है World MSME day 2022, जानिए क्या है महत्व और इस वर्ष थीम

International MSME Day 2022 in Hindi

International MSME Day 2022 in Hindi: दुनिया भर में हर वर्ष 27 जून को World MSME day 2022 यानि विश्व सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस मनाया जाता है। इस मनाने का उद्देश्य लोगों को एमएसएमई के प्रति जागरूक करना तथा इसके महत्व के बार में लोगो को बताना है। देश की अर्थव्यवस्था और विकास की दर को बढ़ाने के लिए MSME के योगदान को सराहना के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। जानिए इस दिवस का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम क्या है।

हलो दोस्तों आज हम इस पोस्ट में MSME के महत्व के बारे में बताने की कोशिश करेंगे। यदि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगे तो कॉमेंट बाक्स में अपनी राय अवश्य दे।

ये भी पढ़ेः- Test Tube Baby in Hindi | IVF के द्वारा नि:संतानता को है हराना।

International MSME Day 2022 in Hindi

दुनिया भर में हर वर्ष 27 जून को अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया जाता है। आज यानि 27 जून, 2022 सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया जायेगा।

सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यमों के योगदान को मान्यता देने हेतु यह दिवस मनाया जाता है। साथ ही दुनिया में 60-70 प्रतिशत लोगों को रोजगार देने वाला क्षेत्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम स्रोत है।

MSMEs ka Full Form

Micro, Small and Medium-sized Enterprises (MSMEs) होता है। जिसे हिन्दी में “सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्योग”

International MSME Day 2022 in Hindi
International MSME Day 2022 in Hindi

MSMEs दिवस का इतिहास

अप्रैल 2017 में संयुक्त राष्ट्र ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित एक प्रस्ताव के बाद 27 जून को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्यम दिवस के रूप में नामित किया।

मई 2017 में ‘एनहेनसिंग नेशनल केपेसिटीज़ फॉर अनलेशिंग फुल पोटेंशियल्स ऑफ  एमएसएमई इन अचीविंग द एसडीजीज़ इन डेवलपिंग कंट्रीज़’ (Enhancing National Capacities for Unleashing Full Potentials of MSMEs in Achieving the SDGs in Developing Countries’) नामक एक कार्यक्रम शुरू किया गया।

MSMEs दिवस का महत्व (World MSME day 2022)

कोविड-19 समय में 136 देशों पर पड़ने वाले प्रभावों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र सर्वेक्षण से पता चला है कि 62 फीसदी महिला-नेतृत्व व्यवसाय कोविड के प्रभाव से ठप पड़ गया। वहीं पुरुष नेतृत्व व्यवसाय कम प्रभावित हुआ था।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कई प्रकार के सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिससे देश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिल सके। छोटे उद्योगों में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। क्योंकि यह छोटे सी जगहों और कम लागत में शुरु किया जा सकता है। इसी महत्व को देखते हुए भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र मिलकर भारत के लोगों को सब्सिडी उपलब्ध करा रहा है।

International MSME Day Theme 2022

भारत आर्थिक अवसरों का लाभ उठाने की ओर अग्रसर है, लेकिन आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधानों ने निकट अवधि के विकास को प्रभावित किया है और दीर्घकालिक संभावनाओं को धूमिल कर दिया है। हर क्षेत्र और उद्योग को खुद को नया रूप देने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। MSME दिवस 2022 के लिए, ETRise “आत्मनिर्भर MSMEs को शक्ति प्रदान करने के लिए भारत की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने” की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। नीति, प्रौद्योगिकी, नेतृत्व, कौशल और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को नई क्षमताओं को विकसित करने, मौजूदा को बढ़ाने और एक नई दुनिया के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। स्रोत-economictimes.indiatimes

FAQ’s

Q. अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: 27 जून को MSME दिवस मनाया जाता है।

Q. अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

Ans: अप्रैल 2017 में संयुक्त राष्ट्र ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित एक प्रस्ताव के बाद 27 जून को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्यम दिवस के रूप में नामित किया।

Q. MSME day 2022 की थीम क्या है?

Ans: “आत्मनिर्भर MSMEs को शक्ति प्रदान करने के लिए भारत की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने”

ये भी पढ़ेः-

Rath Yatra 2022 kab hai | जानिए जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा का धार्मिक महत्व, पुण्य और इतिहास

Agneepath Veer Yojana kya hai/Scheme|10th pass Agneepath Veer जानिए क्या है इसके Positive और Negative Points

Height Kaise Badhaye | 30 दिनों में बढ़ सकती है 2-4 इंच हाइट। अगर आप करते है ये 5 काम।

Exit mobile version