DailyHunt Hindi, Hindi news, Latest News,हिंदी न्यूज़,Breaking News

International Migrants Day 2021 | अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस, विश्व प्रवासी दिवस , Antarraashtreey Pravaasee Divas

International Migrants Day 2021

International Migrants Day 2021: विश्व में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखकर 18 दिसम्बर को विश्व प्रवासी दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा सन् 2000 में की गयी।

ये भी पढ़ेः- Human Rights Day 2021 | मानवाधिकार दिवस, क्यों मनाया जाता है?

International Migrants Day 2021 (अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस)

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस हर वर्ष 18 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना और प्रवासी के प्रति सम्मान भाव रखना है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखता है।

प्रवासी कौन है?

जब एक देश का नागरिक रोजगार की तलाश में दूसरे देश में जाकर बस जाता है तो उसे प्रवासी कहा जाता है। जैसे कोई भारतीय काम की तलाश में अमेरिका, सऊदी अरब, चीन या जापान में बसता है, इसे भारतीय प्रवासी कहा जाता है। भारत के बहुत से लोग विदेशों में बस गए हैं। उदाहरण के लिए, भारतीय अमेरिका, इंग्लैंड, जापान, चीन, मालदीव जैसे शहरों में काम करते हैं।

International Migrants Day 2021 Theme in Hindi (अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस थीम 2021)

International Migrants Day 2021 Theme in Hindi:- प्रवासियों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र महासंघ हर वर्ष एक थीम जारी करती है। इस वर्ष 2021 की थीम – मानव गतिशीलता की क्षमता का दोहन। ( Theme 2021 – Harnessing the potential of human mobility)

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 18 दिसम्बर 1990 को सभी प्रवासी श्रमिकों को उनके सम्मान, अधिकार की रक्षा और परिवार के सदस्यों के संरक्षण पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन अपनाया गया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 04 दिसम्बर 2000 को सम्पूर्ण विश्व में बढ़ते प्रवासियों की संख्या को देखते हुए को 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

विश्वभर में लगभग 31 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय प्रवासी एशिया में, यूरोप में 30 प्रतिशत, अमेरिका में 26 प्रतिशत, अफ्रीका में 10 प्रतिशत और ओशिनिया में 3 प्रतिशत हैं।

International Migrants Day 2021
International Migrants Day 2021

संयुक्त राष्ट्र महासभा की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय है।  रिपोर्ट के अनुसार 15.6 मिलियन से अधिक भारतीय विदेश में रहते हैं. वर्ष 2014 से अब तक 5000 से ज्यादा लोग बेहतर जीवन और संरक्षण के लिए जीवन क्षति का सामना कर चुके हैं।

राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (Raashtreey Pravaasee Divas)

राष्ट्रीय प्रवासी दिवस हर वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन भारत के महान व्यक्ति महात्मा गांधी अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे। इन्हीं की याद में हर वर्ष 9 जनवरी को राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है।

FAQ’s

Q. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस 18 दिसम्बर को मनाया जाता है।

Q. विश्व प्रवासी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : विश्व प्रवासी दिवस 18 दिसम्बर को मनाया जाता है।

Q. विश्व प्रवासी दिवस 2021 की थीम क्या है?

Ans : इस वर्ष 2021 की थीम – मानव गतिशीलता की क्षमता का दोहन। 

Q. राष्ट्रीय प्रवासी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : राष्ट्रीय प्रवासी दिवस हर वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है।

ये भी पढ़ेः-

Vijay Diwas in Hindi | विजय दिवस , क्यों मनाया जाता है विजय दिवस

International day of democracy | अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2021

World Indigenous day in Hindi | विश्व आदिवासी दिवस

Exit mobile version